एक्सप्लोरर

Jamshedpur: झारखंड में 'कुंवारों का गांव', कोई नहीं करना चाहता अपनी बेटी की शादी, हैरान कर डालेगी वजह

Jamshedpur News: बड़ाडहर गांव में सड़क और पीने के पानी की व्यवस्था नहीं होने के चलते गांव के बेटों के साथ कोई बेटी की शादी कराने में भी हिचकिचाते हैं. कई सालों से यहां किसी लड़के की शादी नहीं हुई है.

Baradahar village News: झारखंड के कुंवारों के गांव (Kunwaron Ka Gaon ) के बारे में तो आपने सुना ही होगा. यह गांव एक साथ कई परेशानियों से जूझ रहा है. आजादी के इतने सालों बाद भी यह गांव मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहा है. हम बात कर रहे हैं जमशेदपुर के जिला मुख्यालय से 100 किलोमीटर दूर बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के खंडामौदा पंचायत अंतर्गत बड़ाडहर गांव (Baradahar village ) की. गांव जाने के लिए आपको 2 किलोमीटर पैदल चलना ही पड़ेगा.

गांव में पीने के पानी के लिए हाहाकार
बड़ाडहर गांव के ग्रामीण सालभर परेशानी में घिरे रहते हैं. गांव में कुल 20 परिवार रहते हैं जिनमें लगभग 215 लोग निवास करते हैं. गांव में पानी की भी काफी समस्या है. वैसे एक सरकारी चापाकल तो है जिसमें मुखिया निधि से 4 साल पहले सोलर जलमीनार बनाया गया है परंतु अब चापाकल में लगी मोटर मिट्टी के अंदर धंस गई है जिसके कारण पीने के पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है. महिलाएं एवं घर के बच्चे गांव से 500 मीटर दूर खाल नदी से पीने का पानी लाते हैं.

पानी, सड़क न होने से चलते कुंवारे हैं गांव के लड़के
सड़क तथा पीने के पानी के व्यवस्था नहीं होने के कारण गांव के बेटों के साथ लोग अपनी बेटी की शादी कराने में भी हिचकिचाते हैं. गांव के लड़के दूसरे राज्यों में जाकर काम करते हैं. गांव में किसी लड़की की शादी होती है तो बाराती 2 किलोमीटर दूर पैदल यात्रा कर ससुराल पहुंचते हैं. इस गांव में लंबे अरसे से किसी लड़के की शादी नहीं हुई है.

शौचालय, स्कूल, हॉस्पिटल जैसी बुनियादी सुविधाएं भी नहीं
झारखंड के जमशेदपुर के इस गांव में ना तो जाने के लिए सड़क है ना ही इस गांव में स्कूल, हॉस्पिटल जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हैं. स्कूल के लिए बच्चों को पंचायत जाना पड़ता है. इसके अलावा यदि गांव में कोई बीमार हो जाए तो उसे खाट पर लिटाकर एम्बुलेंस तक पहुंचाया जाता है. गांव में शौचालय नहीं होने के कारण लोग खुले में शौच करते हैं. यहां तक कि बरसात के समय जब वहां की नदी अपने उफान पर होती है तो ऐसे में इस गांव का कनेक्शन पूरी तरह से टूट जाता है.

'गांव की केवल तीन महिलाओं को मिला उज्जवला योजना का लाभ'
बड़ाडहर गांव के माझी बाबा गोपाल हांसदा (ग्राम प्रधान) ने कहा कि गांव में असुविधा के कारण हमारे रिश्तेदार आना नहीं चाहते. किसी के घर में कोई अनुष्ठान होता है तो वे उसी दिन आकर अपना काम करके निकल जाते हैं. हमारे गांव में किसी के घर पर एक भी शौचालय नहीं है. महिलाओं को खुले में शौच के लिए जाना पड़ता है. उन्होंने कहा कि उज्ज्वला योजना के तहत गांव की तीन महिलाओं को ही गैस सिलेंडर एवं चूल्हा प्राप्त हुआ है. बाकी के घरों में आज भी लकड़ी के चूल्हे पर ही खाना पकता है.

'गांव की सुधि लेने आज तक नहीं आया कोई अधिकारी'
 हांसदा ने कहा कि आज तक इस गांव में प्रशाशनिक अधिकारी व पदाधिकारी नहीं आये हैं. बारिश के दिनों में ज्यादा बारिश आती है तो गांव की कई महिलाएं अपने बच्चों को लेकर रिश्तेदार के घर चली जाती हैं. बारिश के दिनों में गांव से बाहर निकल पाना काफी मुश्किल है गांव के लोग दूसरे गांव के घरों में अपनी साइकिल तथा बाइक रखकर आते हैं. बारिश के दिनों में ग्रामीण राशन घर में संजोकर रखते हैं. इधर खेतों में पानी भर जाने से मेढ़ का रास्ता भी नहीं दिखाई देता. वहीं खाल नदी की जल स्तर बढ़ जाने से गांव वाले उस पार भी नहीं जा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Jharkhand: शादीशुदा महिला को प्रेमजाल में फंसाया, हत्या के बाद शव को जलाया, एक साल बाद मामले का हुआ खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड को AI से नई पहचान देने की तैयारी, CM हेमंत सोरेन ने दिग्गज कंपनियों के साथ की बैठक
झारखंड को AI से नई पहचान देने की तैयारी, CM हेमंत सोरेन ने दिग्गज कंपनियों के साथ की बैठक
CM हेमंत सोरेन ने नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन का किया आगाज, नई तकनीक से बदलेगा झारखंड
CM हेमंत सोरेन ने नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन का किया आगाज, नई तकनीक से बदलेगा झारखंड
लखनऊ और इटावा में हुई शिकायत तो निशिकांत दुबे ने सपा चीफ को सिखाया कानून, कहा- 'खुद अखिलेश यादव...'
लखनऊ और इटावा में हुई शिकायत तो निशिकांत दुबे ने सपा चीफ को सिखाया कानून, कहा- 'खुद अखिलेश यादव...'
झारखंड को AI हब बनाने की तैयारी, दिल्ली में CM हेमंत सोरेन पेश करेंगे डिजिटल रोडमैप
झारखंड को AI हब बनाने की तैयारी, दिल्ली में CM हेमंत सोरेन पेश करेंगे डिजिटल रोडमैप

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Senate Election: अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
Roadside Tea Viral Video: मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
Embed widget