एक्सप्लोरर

बाबूलाल मरांडी की नसीहत, 'अल्ल-बल्ल बोलने की बजाय राहुल गांधी RSS कार्यालय जाकर...'

Jharkhand Politics: बीजेपी के बाबूलाल मरांडी ने कहा कि कांग्रेस को आरएसएस को समझने के लिए उसके कार्यालय जाना चाहिए. उन्होंने राहुल गांधी की "अल्ल-बल्ल" बयानबाजी की आलोचना की.

Jharkhand News: झारखंड प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष और राज्य विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि कांग्रेस के लोगों को अगर यह समझना है कि संघ क्या है और देशभक्ति क्या होती है, तो उन्हें आरएसएस कार्यालय जाना चाहिए. राहुल गांधी जहां-तहां जाकर ‘अल्ल-बल्ल’ बोलते रहते हैं. अच्छा हो कि वह संघ कार्यालय जाकर इस संगठन को समझें.

मरांडी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नागपुर स्थित संघ मुख्यालय जाने पर कांग्रेस के नेताओं की आलोचना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए ये बातें कहीं. उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए सवाल उठाया कि प्रधानमंत्री राष्ट्र भक्तों के संगठन के मुख्यालय में गए हैं तो कांग्रेसियों के पेट में दर्द क्यों हो रहा है?

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी तो कसाब जैसे आतंकवादी को बचाने के लिए रात-दिन एक कर देती है. प्रधानमंत्री  वहां गए, जहां देशभक्ति पढ़ाई जाती है. संघ लोगों को देश के लिए ना-मरना सिखाता है.

'देशवासियों को प्रेरित करने वाला होता है उद्बोधन
मरांडी ने रांची के मोरहाबादी में बीजेपी के कई नेताओं-कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री मोदी के “मन की बात” के 120वें एपिसोड का सीधा प्रसारण सुना. उन्होंने कहा कि प्रत्येक माह के अंतिम रविवार (30 मार्च) को प्रधानमंत्री का यह उद्बोधन देशवासियों को प्रेरित करने वाला होता है.

इसमें वह किसी राजनीति की बात नहीं करते. भारत प्राचीन और गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत वाला देश है. इसके प्रेरक उद्धरण प्रधानमंत्री हर एपिसोड में देते हैं. लोग इस प्रसारण से भारत की परंपरा, संस्कृति, विरासत, योग, आयुर्वेद के बारे में उपयोगी जानकारी प्राप्त करते हैं.

कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात का सुना प्रसारण 
मरांडी ने कहा कि आज प्रधानमंत्री मोदी ने विदेशों में बसे भारतीय मूल के लोगों के अपनी विरासत और संस्कृति से जुड़े रहने के प्रेरक उदाहरण दिए. उन्होंने गौरवशाली अतीत से प्रेरित होते हुए विकसित भारत, एक भारत, श्रेष्ठ भारत बनाने में हर नागरिक की भूमिका सुनिश्चित करने का आह्वान किया.

बीजेपी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश महामंत्री एवं सांसद आदित्य साहू, डॉ. प्रदीप वर्मा, मनोज सिंह सहित प्रदेश बीजेपी के अन्य पदाधिकारियों ने रांची में अलग-अलग बूथों पर कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात का प्रसारण सुना.

ये भी पढ़ें: चंपाई सोरेन ने इंदिरा गांधी का जिक्र कर कांग्रेस पर लगाया बड़ा आरोप, 'झारखंड आंदोलन के समय...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM हेमंत सोरेन ने होनहार फिल्मकारों को किया सम्मानित, कहा- झारखंड में खुलेंगे सिनेमा के नए रास्ते
CM हेमंत सोरेन ने होनहार फिल्मकारों को किया सम्मानित, कहा- झारखंड में खुलेंगे सिनेमा के नए रास्ते
JPSC Exam: झारखंड में जेपीएससी की परीक्षा स्थगित, BJP सांसद निशिकांत दुबे बोले- सरकार झुकी
झारखंड में JPSC की परीक्षा स्थगित, BJP सांसद निशिकांत दुबे बोले- सरकार झुकी
Giridih News: झारखंड की महिला नक्सली अनिता किस्कू ने किया सरेंडर, सरकार की पुनर्वास योजना से हुईं प्रभावित
झारखंड की महिला नक्सली अनिता किस्कू ने किया सरेंडर, सरकार की पुनर्वास योजना से हुईं प्रभावित
राहुल गांधी के धरने की वजह से परीक्षा देने देरी से पहुंचा निशिकांत दुबे का बेटा, सांसद बोले- मैं चाय, नाश्ता लेकर...
राहुल के धरने की वजह से परीक्षा में देरी से पहुंचा निशिकांत का बेटा, सांसद बोले- मैं चाय, नाश्ता लेकर...

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
कपूर खानदान के 10वीं पास करने वाले पहले लड़के हैं रणबीर, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं 'रामायण' के राम
कपूर खानदान के 10वीं पास करने वाले पहले लड़के हैं रणबीर, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं 'रामायण' के राम
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
Embed widget