एक्सप्लोरर

Jharkhand News: बाबूलाल मरांडी ने परिवारवाद पर बोला हमला, स्टीफन मरांडी-लोबिन हेम्ब्रम को बताया महान नेता

बाबूलाल मरांडी ने सोरेन पर परिवारवाद को लेकर हमला बोला है. मरांडी के अनुसार सोरेन परिवारवाद का सीधा उदाहरण है. मरांडी की माने तो सोरेन  अयोग्य, अहंकारी, अल्पज्ञानी है.

Jharkhand News: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) इन दिनों मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) पर खूब हमला बोल रहे हैं. हाल ही में मरांडी ने सीएम सोरेन के ऊपर भ्रष्टाचार को लेकर तीखा प्रहार किया था. अब बाबूलाल मरांडी ने सोरेन पर परिवारवाद को लेकर हमला बोला है. मरांडी के अनुसार सोरेन परिवारवाद का सीधा उदाहरण है. मरांडी की माने तो सोरेन  अयोग्य, अहंकारी, अल्पज्ञानी एवं सोने का चम्मच लेकर पैदा हुए व्यक्ती हैं जिन्हे गद्दी बहुत आसानी से मिल गई.

परिवारवाद की जड़ हैं मुलायम- लालू और शिबू सोरेन
पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने परिवारवाद पर हमला बोलते हुए कहा कि, कभी कभी सोचता हूँ कि परिवारवादी दलों ने अपने योग्य, अनुभवी और संघर्षशील नेताओं को आगे किया होता तो तस्वीर कितनी अलग होती. जैसे यूपी में मुलायम सिंह ने, बिहार में लालू यादव ने और झारखंड में शिबू सोरेन ने अपने किसी दूसरे अनुभवी, जुझारू साथी को गद्दी सौंप दी होती या उन्हें आगे बढ़ा दिया होता तो राज्य का कुछ भला हो गया होता.

हेमंत सोरेन को बताया अयोग्य, अहंकारी, अल्पज्ञानी
उन्होंने आगे कहा कि, झारखंड के संदर्भ में मेरा मानना है कि श्री स्टीफन मरांडी जी, दिवंगत साईमन मरांडी, लोबिन हेम्ब्रम जैसे कई अनुभवी आंदोलनकारी जमीन से जुड़े नेता थे, जो शिबू जी के साथी रहे लेकिन जब गद्दी सौंपने की बात आई तो उन्हें किनारे लगा अपने अयोग्य, अहंकारी, अल्पज्ञानी एवं सोने का चम्मच लेकर पैदा हुए नालायक बेटे हेमंत को नेतृत्व थमा दिया. परिणाम सामने है. परिवारवादी दल लोकतंत्र पर कलंक हैं. इन्हें मिटाना जरूरी है, अगले चुनाव में जनता अयोग्य परिवारवादियों को निकाल बाहर करेगी.

CM सोरेन अपने ऊपर लगे आरोपों पर चुप क्यों?
इससे पहले बीजेपी नेता ने ट्वीट करते हुए कहा था कि, 'लोग कहते हैं कि हेमंत सोरेन जी अपने ऊपर लगे आरोपों को सुनकर चुप हो जाते हैं. मुस्कुराते हैं, लेकिन कुछ बोलते नहीं. मैं सोचता हूं कि वो बोलेंगे भी तो क्या? उनका पारिवारिक मित्र अमित जेल में है, उनका प्रतिनिधि और संताल का सुपर सीएम पंकज जेल में है, उनका एक शागिर्द (महादलाल) प्रेम जेल में है, अभी कईयों राजदार ईडी के रडार पर हैं जो जेल जाने की अपनी बारी के इंतजार में हाफ रहे हैं.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड: JPSC के तीन सदस्यों का इस्तीफा, कल CID करेगी पूछताछ
झारखंड: JPSC के तीन सदस्यों का इस्तीफा, कल CID करेगी पूछताछ
रांची: कल विधानसभा का घेराव करेंगे छात्र, सरकार से नहीं बनी पूर्ण सहमति
रांची: कल विधानसभा का घेराव करेंगे छात्र, सरकार से नहीं बनी पूर्ण सहमति
'रांची की सड़कों पर पैलेट गन के साथ सुरक्षाबलों की तैनाती', BJP का दावा
'रांची की सड़कों पर पैलेट गन के साथ सुरक्षाबलों की तैनाती', BJP का दावा
JPSC आंदोलन: ED जांच के लिए सोरेन सरकार तैयार, 3 परीक्षाएं होंगी रद्द
JPSC आंदोलन: ED जांच के लिए सोरेन सरकार तैयार, 3 परीक्षाएं होंगी रद्द

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
Rekha Gupta Dance Video: घूमर गाने पर झूमी दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, तीज महोत्सव का वीडियो वायरल
घूमर गाने पर झूमी दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, तीज महोत्सव का वीडियो वायरल
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
Embed widget