एक्सप्लोरर

Avian Flu Jharkhand: रांची के पोल्ट्री फार्म में एवियन फ्लू का कहर, 2196 पक्षियों को मार डाला 

Avian Flu Ranchi: रांची के पोल्ट्री फार्म में एवियन फ्लू का मामला सामने आने के बाद एक अधिकारी ने बताया कि मोरहाबादी पोल्ट्री फार्म में 770 बत्तखों सहित 920 पक्षियों को मार दिया गया है.

Avian Flu Jharhand News: झारखंड की राजधानी रांची में एवियन फ्लू का कहर एक बार फिर सामने आया है. इस मामले में विभागीय अधिकारियों ने कहा ​कि झारखंड सरकार ने बुधवार (22 मई) को रांची के एक पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू के मामले सामने आने के बाद अलर्ट जारी किया गया है. न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा ने एक अधिकारी के हवाले से बताया है कि मोरहाबादी में राम कृष्ण आश्रम द्वारा संचालित पोल्ट्री फार्म दिव्यायन कृषि विज्ञान केंद्र  में 770 बत्तखों सहित 920 पक्षियों को मार दिया गया.

अभी तक 2196 पक्षियों को मारे जाने की खबर है. उन्होंने बताया कि कुल 4,300 अंडे भी नष्ट किए गए हैं. विभागीय अधिकारी के अनुसार भोपाल में आईसीएआर-नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हाई सिक्योरिटी एनिमल डिजीज (एनआईएचएसएडी) को भेजे गए नमूनों में एच5एन1, की पुष्टि की है. एच5एन1 एक प्रकार का एवियन इन्फ्लूएंजा ए वायरस है. 

अप्रैल में भी बर्ड फ्लू का केस आया था सामने 

झारखंड की राजधानी रांची में अप्रैल 2024 के चौथे सप्ता में बर्ड फ्लू फैलने की पुष्टि विभागीय अधिकारियों ने की थी. उस समय रांची के होटवार इलाके स्थित पशुपालन विभाग के क्षेत्रीय पोल्ट्री फार्म की मुर्गियों के नमूनों की भोपाल स्थित सरकारी प्रयोगशाला में जांच कराने के बाद यह मामला सामने आया था. बर्ड फ्लू सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी किया था. 

जिला प्रशासन के अधिकारियों ने उस समय मुर्गियों और उससे संबंधित उत्पादों की खरीद बिक्री पर रोक लगा दी थी. उस समय भी हजारों मुर्गियों को मारा गया था और हजारों अंडे बर्बाद कर दिए गए थे. 

क्या होता है एवियन वर्ड फ्लू?

एवियन इन्फ्लूएंजा को आम भाषा में "बर्ड फ्लू" कहा जाता है. यह एक वायरल संक्रमण है, जो पक्षियों में फैलता है, लेकिन कभी-कभी मनुष्यों में भी फैल जाता है. इन्फ्लुएंजा ए (एच5एन1) मनुष्यों में श्वसन संबंधी समस्याएं पैदा कर सकता है. मुर्गीपालन, जलपक्षी जैसे हंस और बत्तख और पशुधन से जुड़े लोग को इसका सबसे ज्यादा खतरा होता है. 

झारखंड में CM केजरीवाल का संबोधन, बोले- 'हेमंत सोरेन जेल से बाहर होंगे अगर...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची: विधानसभा के पास धारा 163 लागू, छात्रों के मार्च से पहले प्रशासन अलर्ट
रांची: विधानसभा के पास धारा 163 लागू, छात्रों के मार्च से पहले प्रशासन अलर्ट
CM हेमंत सोरेन बोले, 'छात्रों को पारदर्शिता के साथ मिलेगा न्याय'
CM हेमंत सोरेन बोले, 'छात्रों को पारदर्शिता के साथ मिलेगा न्याय'
JPSC आंदोलन: CJP के आशुतोष रांका बोले, 'जब दीपके वहां जाएगा तभी...'
JPSC आंदोलन: CJP के आशुतोष रांका बोले, 'जब दीपके वहां जाएगा तभी...'
झारखंड: JPSC के तीन सदस्यों का इस्तीफा, कल CID करेगी पूछताछ
झारखंड: JPSC के तीन सदस्यों का इस्तीफा, कल CID करेगी पूछताछ

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
Embed widget