एक्सप्लोरर

लॉ एंड ऑर्डर पर घिरे नीतीश कुमार का जिक्र कर अर्जुन मुंडा का बड़ा बयान, 'कानून व्यवस्था के मामले में...'

Jharkhand News: कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के बयान पर अर्जुन मुंडा ने कड़ी आपत्ति जताई. बिहार की कानून व्यवस्था को लेकर भी प्रतिक्रिया दी.

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर निशाना साधते हुए झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कांग्रेस पर आदिवासी समाज का अपमान करने का आरोप लगाते हुए माफी की मांग की. साथ ही, बिहार की कानून व्यवस्था पर विपक्ष की आलोचना को गलत ठहराते हुए कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार ने हमेशा सजगता दिखाई है.

बिहार में कानून व्यवस्था पूरी तरह सही- मुंडा

बिहार की सरकार को लेकर उन्होंने कहा, "बिहार की सरकार नीतीश कुमार के नेतृत्व में जनता ने बनाई है, और यह इसलिए बनी क्योंकि कानून व्यवस्था के मामले में सरकार ने सजगता दिखाई है. कुछ घटनाएं जरूर हुईं, लेकिन यह कहना कि पूरी कानून व्यवस्था समाप्त हो गई है, यह उचित नहीं है. ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए लगातार प्रयास होते रहे हैं और आगे भी होंगे. दोषियों को सजा मिलेगी."

वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर निशाना साधते हुए अर्जुन मुंडा ने कहा, "मल्लिकार्जुन खरगे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और देश के अनुभवी नेताओं में से एक हैं. उनके माध्यम से इस तरह का बयान कि वह राष्ट्रपति का नाम भी अच्छे तरीके से नहीं ले सकते, क्या दर्शाता है?"

'आदिवासी परिवार से किसी को राष्ट्रपति नहीं बना सके'

उन्होंने आगे कहा, "एक आदिवासी महिला देश की राष्ट्रपति बनी हैं और उसके बारे में इस तरीके से वक्तव्य देना, इस तरीके से बोलना, कांग्रेस को ही विचार करना चाहिए कि क्या यह उचित है? अपने समय में वह कभी किसी जनजातीय या आदिवासी परिवार से किसी को राष्ट्रपति नहीं बना सके. जब वह (द्रौपदी मुर्मू) राष्ट्रपति बन रही थीं, तब इनके खिलाफ प्रत्याशी खड़े किए गए. जब वह राष्ट्रपति बन गईं, तो इस तरह की बयानबाजी करके वैसे लोगों का अपमान कर रहे हैं जो देश के करोड़ों आदिवासियों के लिए गर्व का विषय हैं."

'कांग्रेस के चरित्र का दीवालियापन'

मुंडा ने कहा, "कांग्रेस के समय में कभी ऐसा मौका नहीं मिला. अब जब यह अवसर मिला है, तो कांग्रेस क्षमा याचना करने की बजाय उसे ढंकने की कोशिश कर रही है और आदिवासी समाज को फिर से अपमानित करने का काम कर रही है. मैं बहुत ज्यादा कुछ नहीं कहूंगा, लेकिन यह कांग्रेस का चरित्र है, जिसे कहा जाए कि एक तरह से दीवालियापन है."

'देश का जनजातीय समाज सुरक्षित'

उन्होंने आगे कहा, "राष्ट्रपति हो जाने से किसी की जमीन छिनती है क्या? उसका सम्मान बढ़ता है. कानून और व्यवस्था अपनी जगह काम करती है. जल, जंगल, जमीन के जो मौलिक बातें हैं, उस पर भारतीय जनता पार्टी हमेशा पक्ष में रही है. आज एक इतनी संवेदनशील महिला देश की राष्ट्रपति हैं, जो इन सारे विषयों पर ध्यान भी रखती हैं और बोलती भी हैं. आज देश का जनजातीय समाज खुद को पूरी तरह सुरक्षित महसूस करता है."

'खरगे के बयान के पीछे क्या मंशा?'

अर्जुन मुंडा ने अंत में कहा, "वैसे लोग जिन्हें इस धरती से प्रेम नहीं है, वही इस तरह की बातें करके राजनीति करते हैं. कांग्रेस को विचार करना चाहिए और बताना चाहिए कि आखिर इस तरह के बयानबाजी के पीछे मंशा क्या है?"

About the author पंकज यादव

मेरा नाम पंकज यादव है. मैं उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का रहने वाला हूं. मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और बीबीएयू यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. मुझे पत्रकारिता में लगभग 8 साल का अनुभव है. मैंने इस दौरान अलग-अलग मीडिया संस्थानों लाइव टुडे न्यूज चैनल, इनशॉर्ट्स न्यूज ऐप और दैनिक भास्कर डिजिटल के लिए काम किया है. मुझे पॉलिटिकल, खेल और फीचर से जुड़े लेख लिखना पसंद है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड में Gen Z के बाद अब Gen Alpha ने खोला मोर्चा, क्या हैं मांगें?
झारखंड में Gen Z के बाद अब Gen Alpha ने खोला मोर्चा, क्या हैं मांगें?
रांची में छात्रों का आंदोलन जारी, 15 अगस्त को निकालेंगे तिरंगा यात्रा
रांची में छात्रों का आंदोलन जारी, 15 अगस्त को निकालेंगे तिरंगा यात्रा
रांची: देवेंद्र महतो के स्वास्थ्य की जानकारी छिपाई जा रही, सरकार पर आरोप
रांची: देवेंद्र महतो के स्वास्थ्य की जानकारी छिपाई जा रही, सरकार पर आरोप
रांची: CM आवास के पास लगाए गए बैरिकेड हटाए जाएं, बाबूलाल मरांडी की मांग
रांची: CM आवास के पास लगाए गए बैरिकेड हटाए जाएं, बाबूलाल मरांडी की मांग

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget