एक्सप्लोरर

Jharkhand News: अमित शाह ने सपरिवार किए बाबा वैद्यनाथ के दर्शन, मांगा देश की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

बीजेपी सांसद निशिकांत दूबे ने बताया कि गृह मंत्री अमित शाह ने मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना कर देश की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद बाबा वैद्यनाथ से मांगा.

Amit Shah At Baba Baidyanath Dham: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को झारखंड के देवघर स्थित बाबा वैद्यनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की और नैनो यूरिया कारखाने की नींव रखी. देवघर के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि शाह देवघर हवाई अड्डे पर उतरने के बाद सीधे बाबा वैद्यनाथ का दर्शन पूजन करने सपरिवार पहुंचे और मंदिर में विशेष पूजा की. बाद में उन्होंने एक भव्य कार्यक्रम में नैनो यूरिया कारखाने की नींव रखी.

बीजेपी सांसद निशिकांत दूबे ने बताया कि गृह मंत्री अमित शाह ने मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना कर देश की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद बाबा वैद्यनाथ से मांगा. पूजा के उपरांत केंद्रीय गृह मंत्री को कृषि पशुपालन एवं सहकारिता बादल द्वारा मंदिर श्राईन बोर्ड की तरफ से अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह समर्पित कर अभिनंदन किया गया. बाद में गृहमंत्री ने अपराह्न लगभग ढाई बजे जसीडीह औद्योगिक क्षेत्र के इफको ग्राउंड में देश के पांचवें नैनो यूरिया कारखाना परिसर की नींव रखी.

इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोआपरेटिव लिमिटेड (इफको) के प्रबन्ध निदेशक यू एस अवस्थी ने बताया कि केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह 450 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले देश के इस पांचवें नैनो यूरिया कारखाना परिसर की शनिवार को नींव रखी. उन्होंने बताया कि यह देश का पांचवां नैनो यूरिया कारखाना होगा. दुनिया के पहले नैनो यूरिया कारखाने का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले वर्ष गुजरात में किया था.

केन्द्रीय गृह मंत्री ने जसीडीह औद्योगिक क्षेत्र में ही दोपहर तीन बजे बीजेपी की विजय संकल्प रैली को संबोधित किया. अमित शाह इससे पहले 12 सितंबर 2019 में बाबा मंदिर में पूजा करने के लिए यहां पहुंचे थे. शाह शाम को रामकृष्ण मिशन विद्यापीठ के शताब्दी समारोह में भी भाग लेंगे. शाह के झारखंड दौरे को वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव और इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से जोड़ कर देखा जा रहा है.

केंद्रीय गृहमंत्री ने इससे पहले जनवरी में चाईबासा का दौरा किया था और हेमंत सोरेन सरकार से दूसरे देशों से आने वाले विदेशियों की घुसपैठ रोकने की मांग की थी जो ‘‘ झारखंड की आदिवासी महिलाओं से विवाह कर केवल जमीन पर कब्जा करने आ रहे हैं.’’

वर्ष 2019 के आम चुनावों में बीजेपी  ने झारखंड की चौदह लोकसभा सीटों में से अपनी सहयोगी आज्सू की एक सीट को मिलाकर कुल 12 सीटें जीतने में सफलता हुई थी जबकि उसी वर्ष के अंत में हुए विधानसभा चुनावों में चुनाव पूर्व गठबंधन करने में विफल रही बीजेपी  सत्ता से बाहर हो गयी थी और उसे बहुमत के लिए आवश्यक 41 सीटों की जगह सिर्फ 25 सीटों से संतोष करना पड़ा था.

इसे भी पढ़ें:

Ramgarh Bypoll 2023: रामगढ़ में कांग्रेस ने खेला 'सहानुभूति कार्ड', बजरंग कुमार महतो को बनाया उम्मीदवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jharkhand: नक्सलियों की कमर टूटी! 25 लाख के इनामी कमांडर अजय महतो को गिरिडीह पुलिस ने दबोचा
झारखंड: नक्सलियों की कमर टूटी! 25 लाख के इनामी कमांडर अजय महतो को गिरिडीह पुलिस ने दबोचा
धनबाद में मुख्य डाकघर और पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
धनबाद में मुख्य डाकघर और पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
झारखंड के गिरिडीह में जंगल का मशरूम पड़ा भारी, एक ही परिवार के 10 लोग हुए फूड पॉइजनिंग का शिकार
झारखंड के गिरिडीह में जंगल का मशरूम पड़ा भारी, एक ही परिवार के 10 लोग हुए फूड पॉइजनिंग का शिकार
दुबई में फंसे झारखंड के मजदूर की मौत, परिवार ने की मदद की मांग, पहले भी कई मजदूरों ने गंवाई जान
दुबई में फंसे झारखंड के मजदूर की मौत, परिवार ने की मदद की मांग, पहले भी कई मजदूरों ने गंवाई जान

वीडियोज

Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive
Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
डिलिमिटेशन बिल को सपोर्ट करेगी कांग्रेस? जयराम रमेश का आया रिएक्शन, बोले - 'यह पूरी तरह से...'
डिलिमिटेशन बिल को सपोर्ट करेगी कांग्रेस? जयराम रमेश का आया रिएक्शन, बोले - 'यह पूरी तरह से...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का बनाया सबसे बड़ा स्कोर
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget