एक्सप्लोरर

Aditya-L1 Solar Mission: 'आदित्य एल1' के सफल लॉन्च पर सामने आया झारखंड के राज्यपाल-सीएम का पहला बयान, जानें क्या कहा?

Aditya-L1 Mission Launch: सीएम सोरेन ने कहा, चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के बाद आज हमारे इसरो के महान वैज्ञानिकों ने सूर्य का अध्ययन करने के लिए आदित्य-एल1 का सफल प्रक्षेपण किया है.

Jharkhand News: झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन (CP Radhakrishnan) और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने शनिवार को देश के महत्वाकांक्षी सूर्य मिशन ‘आदित्य एल1’ के सफल प्रक्षेपण के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों को बधाई दी. जैसे ही 23.40 घंटे की उलटी गिनती समाप्त हुई, 44.4 मीटर लंबा ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (पीएसएलवी) चेन्नई से लगभग 135 किलोमीटर दूर श्रीहरिकोटा स्थित अंतरिक्ष केंद्र से दोपहर 11 बजकर 50 मिनट पर शानदार ढंग से आसमान की तरफ रवाना हुआ.

राज्यपाल ने ट्वीट कर कहा कि, ‘चंद्रयान-3 की ऐतिहासिक सफलता के बाद इसरो एक बार फिर ‘आदित्य एल1’ के साथ सूर्य का अध्ययन करने वाले पहले अंतरिक्ष मिशन के रूप में एक अनोखी यात्रा पर है. प्रक्षेपण पर मेरी हार्दिक बधाई. सूर्य अन्वेषण और अभूतपूर्व खोजों के उज्ज्वल भविष्य के लिए इसरो को और अधिक सफलता की शुभकामनाएं.'

सीएम सोरेन ने दी बधाई
वहीं सीएम हेमंत सोरेन ने अपने अधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर ट्वीट कर कहा कि, 'अभूतपूर्व! चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के बाद आज हमारे इसरो के महान वैज्ञानिकों ने सूर्य का अध्ययन करने के लिए आदित्य-एल1 का सफल प्रक्षेपण किया है. इस अवसर पर इसरो के सभी वैज्ञानिकों, उनके परिवारों और पूरे देश को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं.'

पृथ्वी से लगभग 15 लाख किलोमीटर की होगी यात्रा
इसरो के अनुसार, ‘आदित्य-एल1’ सूर्य का अध्ययन करने वाली पहली अंतरिक्ष-आधारित वेधशाला है. यह अंतरिक्ष यान 125 दिन में पृथ्वी से लगभग 15 लाख किलोमीटर लंबी यात्रा करने के बाद लैग्रेंजियन बिंदु ‘एल1’ के आसपास एक प्रभामंडल कक्षा में स्थापित होगा, जिसे सूर्य के सबसे करीब माना जाता है. यह वहीं से सूर्य पर होने वाली विभिन्न घटनाओं का अध्ययन करेगा.

ये भी पढ़ें: Jharkhand: पलामू टाइगर रिजर्व क्षेत्र में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, हथियारों के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वास्थ्य विभाग की भर्तियों में खुलासा, आरोपी अभय ने वसूली मोटी रकम
स्वास्थ्य विभाग की भर्तियों में खुलासा, आरोपी अभय ने वसूली मोटी रकम
CM हेमंत सोरेन को मारने की धमकी, बोकारो से युवक गिरफ्तार
CM हेमंत सोरेन को मारने की धमकी, बोकारो से युवक गिरफ्तार
रांची: भूख हड़ताल कर रहे छात्रों की तबीयत कैसी? आया अपडेट
रांची: भूख हड़ताल कर रहे छात्रों की तबीयत कैसी? आया अपडेट
रांची: छात्रों का आंदोलन जारी, 4 मंत्रियों के पुतले फूंके
रांची: छात्रों का आंदोलन जारी, 4 मंत्रियों के पुतले फूंके

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget