एक्सप्लोरर

Birsa Jayanti: बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में 39 बिरसा किसानों को किया गया सम्मानित, जानें- क्या रहा खास 

Jharkhand News: झारखंड (Jharkhand) के एकमात्र कृषि विश्वविद्यालय (Agricultural University) में बिरसा जयंती का आयोजन किया गया. इस दौरान राज्य के 39 बिरसा किसानों को सम्मानित किया गया. 

Birsa Agricultural University Ranchi: झारखंड (Jharkhand) के एकमात्र कृषि विश्वविद्यालय (Agricultural University) में बिरसा जयंती का आयोजन किया गया. समारोह झारखंड के पारंपरिक रीति रिवाज, सांस्कृतिक धरोहर एवं आदिवासी पहचान पर केंद्रित था. 'उलगुलान' क्रांति पर आधारित सांस्कृतिक शोभा यात्रा समारोह के आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा. परिसर में बिरसा मुंडा (Birsa Munda) की प्रतिमा पर कुलपति, पदाधिकारियों, कर्मचारियों और छात्रों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया. मुख्य समारोह विश्वविद्यालय के आरएसी सभागार में आयोजित किया गया और इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि कुलपति डॉ ओंकारनाथ सिंह ने किया.

39 बिरसा किसानों को किया गया सम्मानित 
डॉ ओंकारनाथ सिंह ने राज्य के 39 बिरसा किसानों को विभिन्न उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र एवं शॉल देकर सम्मानित किया. इस दौरान विश्वविद्यालय की तरफ से विकसित 8 फसलों की 10 उन्नत किस्मों को राज्य के किसानों को समर्पित करने की घोषणा भी की गई. फसलों की इन किस्मों को केंद्रीय एजेंसी की तरफ से हाल ही में मान्यता दी गई थी. बिरसा जयंती मौके पर छात्राओं ने लोकगीतों पर नृत्य भी किया. 

ये होगी भगवान बिरसा मुंडा को सच्ची श्रद्धांजलि
कुलपति ने विशेष व्याख्यान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में बेहतर प्रदर्शन के लिए छात्रों को प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया. उन्होंने कहा कि झारखंड के महानायक भगवान बिरसा मुंडा को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब प्रदेश के किसानों की दशा और दिशा में सुधार होगा. उन्होंने ये भी कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद विश्वविद्यालय के छात्रों ने शोध एवं प्रसार के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान स्थापित की है. उन्होंने राज्य में कृषि शिक्षा के विस्तार के बारे में बोलते हुए कहा कि कृषि शिक्षा के महत्व को लोगों के बीच पहुंचाना होगा.  

ये भी पढ़ें:

Birsa Munda News: जानें- किस पहाड़ पर बिरसा मुंडा ने लड़ी थी अंतिम लड़ाई, तीरों से किया था बंदूक और तोप का मुकाबला 

Naxalite Prashant Bose: जानें- कौन है एक करोड़ का इनामी नक्सली कमांडर प्रशांत बोस, पुलिस को 4 दशकों से थी तलाश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
जमशेदपुर में बारिश का कहर, बढ़ा नदियों का जलस्तर, घरों में घुसा पानी
जमशेदपुर में बारिश का कहर, बढ़ा नदियों का जलस्तर, घरों में घुसा पानी
रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम
रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम
JSSC-CGL केस: TDPL के मार्केटिंग मैनेजर की पत्नी और भाई गिरफ्तार
JSSC-CGL केस: TDPL के मार्केटिंग मैनेजर की पत्नी और भाई गिरफ्तार

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget