एक्सप्लोरर

Z Morh Tunnel: जम्मू कश्मीर के CM उमर अब्दुल्ला ने की PM मोदी की जमकर तारीफ, ‘वो कभी कामयाब नहीं हो सकते जो…’

Sonamarg Tunnel: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि आपने अपना वादा निभाया है. साथ ही उमर अब्दुल्ला ने राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग की.

Jammu Kashmir Z-Morh Tunnel Inauguration: प्रधाननमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) ने आज सोनमर्ग टनल का उद्घाटन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जम्मू कश्मीर के गांदरबल पहुंचे और यहां पर उन्होंने Z-Morh टनल का उद्घाटन किया. इस कार्यक्रम के दौरान, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, एलजी मनोज सिन्हा और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी मौजूद रहे.

सोनमर्ग टनल के उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा, "10 अक्टूबर को इस सुरंग परियोजना पर हुए आतंकवादी हमले में मारे गए सात लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. अगर मैं उन्हें श्रद्धांजलि दिए बिना भाषण शुरू करूं तो यह अन्याय होगा. दुर्भाग्य से पिछले 35-37 सालों में यहां हजारों लोगों ने इस देश की प्रगति के लिए, जम्मू-कश्मीर के विकास के लिए अपने प्राणों की आहुति दी." 

उमर अब्दुल्ला ने की पीएम मोदी की तारीफ
उन्होंने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए आगे कहा, "हम मुल्क का सौदा करने के लिए तैयार नहीं थे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यहां मौजूद होना इस बात की गवाही है कि वो लोग जो इस मुल्क की बेहतरी नहीं चाहते, वो कभी कामयाब नहीं हो सकते उन्हें हम हमेशा हराकर वापस भेजेंगे. जम्मू कश्मीर के लोग आज इस बात से मुतमइन हैं कि इस टनल का शुभारंभ आपके हाथों हुआ."

उन्होंने आगे कहा, "प्रधानमंत्री साहब, आज इस सुरंग के उद्घाटन कार्यक्रम में आपकी उपस्थिति इस बात का प्रमाण है कि जो लोग इन हमलों को अंजाम देते हैं, जो लोग इस देश की भलाई नहीं चाहते हैं, जो लोग जम्मू-कश्मीर में शांति और प्रगति नहीं देखना चाहते हैं, वे कभी सफल नहीं हो सकते. उन्हें यहां हमेशा हार का सामना करना पड़ेगा. हम उन्हें हमेशा हराएंगे और यहां से वापस भेजेंगे."

आप अपना तीसरा वादा पूरा करेंगे- उमर अब्दुल्ला
अब्दुल्ला ने कहा, "इस टनल का लोगों को बेसब्री से इंतजार था. साल के 12 महीने यहां टूरिज्म होगा. आपने तीन अहम बातें की थी, दिल की दूरी और दिल्ली की दूरी मिटाने में आप लगे हैं. 15 दिन के अंदर जम्मू कश्मीर में आपने दो प्रोजेक्ट दिए. ऐसे फैसलों से न सिर्फ दिल की दूरी बल्कि दिल्ली की दूरी भी कम होती है."

सीएम ने कहा, "आपने जम्मू कश्मीर में चुनाव कराए, जिसमें लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया. कहीं भी धांधली नहीं हुई, इसका श्रेय आपको और चुनाव आयोग को जाता है. हम उम्मीद करते हैं कि आप अपना तीसरा वादा पूरा करेंगे और जम्मू कश्मीर फिर से रियासत बनेगा."

ये भी पढ़ें- Sonmarg Tunnel: गेम चेंजर होगी Z-मोड़ टनल, कश्मीर वालों को साल भर मिलेगा फायदा, जानें खासियत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवस उमर अब्दुल्ला का बड़ा दावा, 'PoK के लोग जम्मू कश्मीर से...'
स्वतंत्रता दिवस उमर अब्दुल्ला का बड़ा दावा, 'PoK के लोग जम्मू कश्मीर से...'
किश्तवाड़: चिनाब में गिरी बोलेरो, 5 लोगों की दर्दनाक मौत
किश्तवाड़: चिनाब में गिरी बोलेरो, 5 लोगों की दर्दनाक मौत
'1947 का फैसला...', 15 अगस्त पर PoJK के हालात पर बोले CM उमर अब्दुल्ला
'1947 का फैसला...', 15 अगस्त पर PoJK के हालात पर बोले CM उमर अब्दुल्ला
15 अगस्त पर कश्मीरी पंडितों के वर्क फ्रॉम होम पर रोक, जानें मामला?
15 अगस्त पर कश्मीरी पंडितों के वर्क फ्रॉम होम पर रोक, जानें मामला?

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget