एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी का अलर्ट, तापमान में आएगी और गिरावट, उत्तर भारत पर पड़ेगा असर

Jammu-Kashmir Weather Today: जम्मू-कश्मीर के ऊंचे इलाकों में 23 अक्टूबर से बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं गुलमर्ग और किश्तवाड़ इलाकों में गुरुवार को बर्फबारी भी देखने को मिली.

Jammu and Kashmir Weather News: जम्मू-कश्मीर में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर के ऊंचे इलाकों में 23 अक्टूबर से हल्की बर्फबारी का पूर्वानुमान जारी किया है. गुरुवार को गुलमर्ग और किश्तवाड़ के सिंथन टॉप के ऊपरी इलाकों में हल्की बर्फबारी हुई, जबकि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में मौसम आमतौर पर शुष्क रहा.

इसके अलावा अफरवात और गुलमर्ग में बहुत कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण दोपहर के समय हल्की बर्फबारी हुई, सिंथन टॉप में भी बहुत हल्की बर्फबारी (2 सेमी) देखने को मिली. इस ताजा बर्फबारी के चलते तापमान में भारी गिरावट आने का भी अनुमान है. जिसका असर समूचे उत्तर भारत पर भी पड़ सकता है.

पर्यटकों और ट्रेकर्स के लिए जारी की चेतावनी
अगले सप्ताह बर्फबारी के पूर्वानुमान के कारण मौसम विभाग ने किसानों को कटाई जारी रखने और अपनी फसलों का सुरक्षित भंडारण सुनिश्चित करने की सलाह दी है, साथ ही अन्य कृषि कार्यों को प्रोत्साहित करने की भी सलाह दी है. मौसम विभाग ने ऊंचाई वाले इलाकों में जाने वाले पर्यटकों और ट्रेकर्स के लिए चेतावनी जारी की है और उनसे 24 और 25 अक्टूबर को अपनी यात्रा की सावधानीपूर्वक योजना बनाने का आग्रह किया है.

22 अक्टूबर तक मौसम शुष्क रहने की उम्मीद
मौसम विभाग के अनुसार 22 अक्टूबर तक मौसम सामान्य रूप से शुष्क रहने की उम्मीद है. 23 अक्टूबर को सामान्य रूप से बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होगी तथा शाम या रात तक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी होगी. 24 से 25 अक्टूबर को बादल छाए रहेंगे तथा ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और हल्की बर्फबारी की संभावना है.

वहीं इससे पहले अगस्त माह में जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश देखने को मिली थी. बारिश की वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त सा हो गया था. इसके अलावा कई इलाकों से भूस्खलन की भी घटना सामने आई थी.

यह भी पढ़ें: कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता, जम्मू-कश्मीर की कमान संभालते ही एक्शन मोड में CM उमर अब्दुल्ला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू: बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा शुरू, कड़ी सुरक्षा में पहला जत्था रवाना
जम्मू: बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा शुरू, कड़ी सुरक्षा में पहला जत्था रवाना
जम्मू-कश्मीर: LG मनोज सिन्हा बोले- 'कश्मीरी पंडितों ने हमेशा से ही...'
जम्मू-कश्मीर: LG मनोज सिन्हा बोले- 'कश्मीरी पंडितों ने हमेशा से ही...'
उमर अब्दुल्ला के भाषण पर सुनील शर्मा का निशाना, बताया 'भ्रमित' करने वाला
उमर अब्दुल्ला के भाषण पर सुनील शर्मा का निशाना, बताया 'भ्रमित' करने वाला
स्वतंत्रता दिवस उमर अब्दुल्ला का बड़ा दावा, 'PoK के लोग जम्मू कश्मीर से...'
स्वतंत्रता दिवस उमर अब्दुल्ला का बड़ा दावा, 'PoK के लोग जम्मू कश्मीर से...'

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget