एक्सप्लोरर

Shopian Encounter: जम्मू कश्मीर के शोपियां में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, पुलिस को मिली थी ये सूचना

Encounter in Shopian: पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शोपियां के हरिपोरा गांव में आतंकवादियों के छुपे होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया.

Encounter in Shopian: जम्मू कश्मीर (Jammu-kashmir) के शोपियां (Shopian) जिले में बुधवार को आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शोपियां के हरिपोरा (Haripora) गांव में आतंकवादियों के छुपे होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया. अधिकारी ने कहा कि यह अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया और अंतिम खबर मिलने तक मुठभेड़ जारी थी. अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है.

बता दें कि पिछले 15 घंटे में यह दूसरी मुठभेड़  है. इससे पहले दक्षिण कश्मीर में अवंतीपोरा उप-जिले के त्राल इलाके में मुठभेड़ के दौरान दो आतंकवादियों को मार गिराया गया है. इन मारे गए आतंकवादियों की पहचान अंसार गजवत-उल-हिंद (एजीयूएच) के सफत मुजफ्फर सोफी उर्फ मुआविया और लश्कर-ए-तैयबा के उमर तेली उर्फ तल्हा के रूप में हुई है. इनके पास से हथियार और विस्फोटक बरामद हुआ है. मारे गए दोनों आतंकी हाल में श्रीनगर के खानमोह में सरपंच समीर अहमद की हत्या और 19 मार्च को सीआरपीएफ कैंप पर हुए ग्रेनेड हमले में भी शामिल थे.

जैश और लश्कर के मारे गए 66 आतंकवादी

दोनों आतंकवादी स्थानीय हैं. जम्मू-कश्मीर पुलिस के कश्मीर रेंज के आईजीपी विजय कुमार ने बताया कि हमने इस बार सर्दी के मौसम 21 दिसंबर से 22 मार्च तक जैश और लश्कर के 66 आतंकियों को मार गिराया गया है. इससे वे हताश हैं और आसान लक्ष्य पर हमला कर रहे हैं. वहीं पुलवामा में हाल ही में मजदूरों पर हुए आतंकी हमले पर उन्होंने कहा कि इसमें शामिल आतंकियों की पहचान कर ली है और जल्द उन्हें मार गिराया जाएगा.

ये भी पढ़ें-

Srinagar News: श्रीनगर के डीएम का व्यावसायिक इकाइयों को आदेश- अच्छी क्वालिटी वाले सीसीटीवी लगाएं

Jammu-Kashmir News: राजौरी में तिलक लगाकर स्कूल पहुंचीं छात्राओं को टीचर ने पीटा, आरोपी शिक्षक पर हुई बड़ी कार्रवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कश्मीर: शहीद हेड कांस्टेबल आशिक हुसैन के परिवार से मिले LG मनोज सिन्हा, बोले- पूरे देश को गर्व
कश्मीर: शहीद हेड कांस्टेबल आशिक हुसैन के परिवार से मिले LG मनोज सिन्हा, बोले- पूरे देश को गर्व
जम्मू-कश्मीर: झेलम का जलस्तर घटने से मिली राहत, अब 28 जुलाई से फिर भारी बारिश और बाढ़ का अलर्ट
जम्मू-कश्मीर: झेलम का जलस्तर घटने से मिली राहत, अब 28 जुलाई से फिर भारी बारिश और बाढ़ का अलर्ट
जम्मू-कश्मीर में बाढ़ के बीच दिखी इंसानियत, जान पर खेलकर युवाओं ने बचाई बेजुबानों की जान, देखें Video
जम्मू-कश्मीर में बाढ़ के बीच दिखी इंसानियत, जान पर खेलकर युवाओं ने बचाई बेजुबानों की जान, देखें Video
CJP प्रोटेस्ट के बीच RSS नेता की छात्रों को नसीहत, कहा- देशहित में समय दें, राजनीति में न उलझें
CJP प्रोटेस्ट के बीच RSS नेता की छात्रों को नसीहत, कहा- देशहित में समय दें, राजनीति में न उलझें

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
Embed widget