एक्सप्लोरर

J&K Bus Accident: पुलवामा के NH-44 पर पलटी यात्रियों से भरी बस, 4 लोगों की मौत, कई लोगों की हालत गंभीर

जम्मू कश्मीर के पुलवामा के अवंतीपोरा में NH-44 पर एक बस पलट गई. इस दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई. वहीं घायलों का इलाज चल रहा है जिनमें से कई लोगों कि स्थिति नाजुक बनी हुई है.

Jammu-Kashmir Bus Accident: जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले के अवंतीपोरा में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया. दरअसल नेशनल हाईवे-44 में झेलम ब्रिज के पास राज्य सड़क परिवहन निगम की एक बस के पलट गई. इस हादसे में 4 लोगों की मौत की खबर सामने आई है, वहीं कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक इस सड़क दुर्घटना में मारे गए चारों यात्री बिहार के निवासी थे.

स्थानीय अधिकारी ने जानकारी दी कि शनिवार सुबह बताया कि दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के बारसू इलाके में श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे वह पलट गई. घटना की खबर मिलते ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. इस दौरान 3 लोगों की रास्ते में ही मौत हो गई. वहीं एक यात्री ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.

चारों मृतक बिहार के निवासी

बता दें कि हादसे में 28 यात्री घायल हुए हैं. इनमें से 23 का अस्पताल में इलाज चल रहा है. अधिकारी की मानें तो कुछ यात्रियों की हालत गंभीर है. वहीं जम्मू-कश्मीर पुलिस ने घटना पर संज्ञान लेते हुए मामले की जांच-पड़ताल शुरू हो गई है. इस सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों की शिनाख्त कर ली गई है. चारों मृतक बिहार के निवासी हैं. जिनमें राज करण दास पुत्र शिवू सिंघारी गोबिंदपुर किशनगंज, खटिया पिछिया, नसरुद्दीन अंसारी पुत्र इस्लाम अंसारी खैरावा टोला पकड़ी हरदीतेरा पश्चिमी चंपारण, कैसर आलम पुत्र माजकुरुल निवासी बीरनगर शरीफनगर बारसोईकहाट, कटिहार और सलीम अली पुत्र मोहम्मद अलाउद्दीन हाकिमनगर चिल्हापारा, कटिहार के रहने वाले हैं.

ये भी पढ़ें: J&K: कश्मीरी से जम्मू शिफ्ट हुआ आतंकी हमले में मारे गए संजय शर्मा का परिवार, सरकार से की ये 3 मांगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवस उमर अब्दुल्ला का बड़ा दावा, 'PoK के लोग जम्मू कश्मीर से...'
स्वतंत्रता दिवस उमर अब्दुल्ला का बड़ा दावा, 'PoK के लोग जम्मू कश्मीर से...'
किश्तवाड़: चिनाब में गिरी बोलेरो, 5 लोगों की दर्दनाक मौत
किश्तवाड़: चिनाब में गिरी बोलेरो, 5 लोगों की दर्दनाक मौत
'1947 का फैसला...', 15 अगस्त पर PoJK के हालात पर बोले CM उमर अब्दुल्ला
'1947 का फैसला...', 15 अगस्त पर PoJK के हालात पर बोले CM उमर अब्दुल्ला
15 अगस्त पर कश्मीरी पंडितों के वर्क फ्रॉम होम पर रोक, जानें मामला?
15 अगस्त पर कश्मीरी पंडितों के वर्क फ्रॉम होम पर रोक, जानें मामला?

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget