एक्सप्लोरर

Jammu Kashmir: उमर अब्दुल्ला बोले- 'जब लोकसभा और स्थानीय निकाय के चुनाव हो सकते हैं तो जम्मू-कश्मीर में...'

Jammu Kashmir News: बीजेपी नेता दर्शन अंद्राबी के बयान पर उमर अब्दुल्ला ने कहा कि वह नहीं चाहती कि यहां विधानसभा का चुनाव हो क्योंकि वह जानती हैं कि उनकी पार्टी का सफाया हो जाएगा.

Jammu and Kashmir Assembly Elections: नेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर में जल्द विधानसभा चुनाव कराने की मांग करते हुए कहा कि अगर लोकसभा और स्थानीय निकाय चुनाव हो सकते हैं तो विधानसभा चुनाव क्यों नहीं हो सकते. वहीं किसान आंदोलन के दौरान सरकार द्वारा ट्विटर पर दबाव बनाने के ट्विटर के पूर्व सीईओ जैक डोर्सी के आरोपों पर अब्दुल्ला ने कहा कि उन्हें सच्चाई नहीं पता है. उनका (डोर्सी का) हमारे मंत्री के साथ झगड़ा है.

मध्य कश्मीर के बड़गाम जिले के मागम में संवाददाताओं से बातचीत दे दौरान अब्दुल्ला ने कहा कि जैक डोर्सी ने एक ट्वीट किया और हमारे मंत्री ने इसके खिलाफ 10 ट्वीट किये. अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष और बीजेपी नेता दर्शन अंद्राबी को केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव तक इंतजार करने की सलाह देने पर निशाना साधा. उन्होंने कहा,  'मुझे चुनाव का इंतजार क्यों करना चाहिए?'

'72 हूरें जैसी फिल्में साजिश का हिस्सा'

अब्दुल्ला ने कहा कि '72 हूरें' जैसी फिल्में एक साजिश का हिस्सा थी, उन्होंने कहा कि क्या हम इतने कमजोर हैं कि एक या दो फिल्में हमारे धर्म को नुकसान पहुंचा देंगीं? अब्दुल्ला ने कहा कि अंद्राबी जी बहुत खुश होंगी, वह नहीं चाहती कि यहां चुनाव हों क्योंकि वह जानती हैं कि  उनकी पार्टी का सफाया हो जाएगा. उनका यहां कोई वजूद नहीं है, मैं उन्हें अच्छी तरह जानता हूं.

'साजिश को नाकाम करने के लिए समझदारी से काम लेना होगा'

उमर अब्दुल्ला ने कहा कि मैं उनके बारे में ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहता क्योंकि वह एक महिला हैं और मैं इसका सम्मान करता हूं लेकिन उन्हें अनरगल नहीं बोलना चाहिए. उन्होंने कहा जब लोकसभा के चुनाव हो सकते हैं तो विधानसभा के चुनाव क्यों नहीं. उन्होंने कहा कि लोकसभा का चुनाव नजदीक है, ऐसे में इस तरह की और साजिशें की जा सकती हैं हमें ऐसी हरकतों को लेकर सावधान रहना चाहिए. उन्होंने कहा कि हमें सावधान रहना होगा और इस साजिश को नाकाम करने के लिए समझदारी से काम लेना होगा. 

यह भी पढ़ें:

Earthquake: जम्मू-कश्मीर के डोडा और कटरा इलाके में लगातार तीन भूकंप के झटके, लोगों में दहशत का माहौल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू कश्मीर में फिर फटे बादल, शोपियां-बडगाम में फ्लैश फ्लड से हालात बिगड़े
जम्मू कश्मीर में फिर फटे बादल, शोपियां-बडगाम में फ्लैश फ्लड से हालात बिगड़े
'जो हुआ वो...', अनुच्छेद 370 पर और क्या बोले फारुख अब्दुल्ला?
'जो हुआ वो...', अनुच्छेद 370 पर और क्या बोले फारुख अब्दुल्ला?
कश्मीर के आतंकी लतीफ भट पर 15 लाख का इनाम घोषित, जारी हुए पोस्टर
कश्मीर के आतंकी लतीफ भट पर 15 लाख का इनाम घोषित, जारी हुए पोस्टर
दक्षिण और उत्तर कश्मीर में फ्लैश फ्लड, उफान पर नदी-नाले; लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दक्षिण और उत्तर कश्मीर में फ्लैश फ्लड, उफान पर नदी-नाले; लोगों को सतर्क रहने की सलाह

वीडियोज

Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फॉर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फॉर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
Embed widget