एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर में जंगल में आग का बढ़ा खतरा, 30 जनवरी तक प्रभावी रहेगी NDMA की चेतावनी

Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के वन क्षेत्रों को आग लगने का खतरा पैदा हो गया है. पूरे प्रदेश में लंबे समय से सूखे की स्थिति बनी हुई है. सूखे के दौरान आग लगने का जोखिम बढ़ जाता है.

Jammu Kashmir News: अगले सात दिनों में जम्मू-कश्मीर के जंगल को आग लगने का जोखिम पैदा हो गया है. राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने गुरुवार को चेतावनी जारी की है. पूरे प्रदेश में लंबे समय से सूखे की स्थिति बनी हुई है. इस वजह से जंगल में आग लगने की घटनाएं बढ़ गई हैं. एनडीएमए की चेतावनी 30 जनवरी तक सुबह 11 बजे तक प्रभावरी रहेगी.

बता दें कि जम्मू-कश्मीर में 20,230 वर्ग किलोमीटर जंगल है, जो इसके भौगोलिक क्षेत्र का लगभग 10 फीसद है. लद्दाख को छोड़कर, जिसमें महत्वपूर्ण प्राकृतिक वनों की कमी है, वन क्षेत्र का अनुपात 47 फीसद तक बढ़ जाता है.

एनडीएमए के अलर्ट में कहा गया, "अगले सात दिनों में जम्मू-कश्मीर के वन क्षेत्रों में बहुत अधिक आग लगने का खतरा है. आपातकालीन स्थिति में 112 पर कॉल करें." कश्मीर क्षेत्र के जंगल मुख्य रूप से शुष्क समशीतोष्ण श्रेणी में आते हैं. जंगल में देवदार, कैल जैसी प्रजातियां अलग-अलग ऊंचाई पर पनपती हैं.

अगले सात दिन जंगल में आग लगने का बढ़ा जोखिम  

ये सदाबहार वन, अपने हरे-भरे भू-आवरण के कारण, आमतौर पर आग के प्रति कम संवेदनशील होते हैं. लेकिन लंबे समय तक सूखे के दौरान आग लगने का जोखिम बढ़ जाता है. अधिकारियों ने कहा कि इस क्षेत्र में 1 से 22 जनवरी तक 81 फीसद वर्षा कम हुई है. इस अवधि के लिए सामान्य 60.5 मिमी की तुलना में केवल 11.4 मिमी वर्षा हुई है. बारिश की बहुत ज्यादा कमी सूखे के दौरान जंगलों में आग लगने की बढ़ती संवेदनशीलता को रेखांकित करती है. 

ये भी पढ़ें-

जम्मू कश्मीर सेवा चयन की परीक्षा में धांधली का आरोप, नाराज अभ्यर्थियों ने बोर्ड पर उठाया सवाल

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू-कश्मीर में कब होगा कैबिनेट का विस्तार? CM उमर अब्दुल्ला ने दिया अपडेट
जम्मू-कश्मीर में कब होगा कैबिनेट का विस्तार? CM उमर अब्दुल्ला ने दिया अपडेट
PoK में तनाव के बीच जम्मू जाएंंगे आर्मी चीफ, सीमावर्ती इलाकों का लेंगे जायजा
PoK में तनाव के बीच जम्मू जाएंंगे आर्मी चीफ, सीमावर्ती इलाकों का लेंगे जायजा
जम्मू कश्मीर: उद्धव गुट ने श्राइन बोर्ड से मांगा 10 साल का हिसाब, राम मंदिर का किया जिक्र
जम्मू कश्मीर: उद्धव गुट ने श्राइन बोर्ड से मांगा 10 साल का हिसाब, राम मंदिर का किया जिक्र
अमरनाथ यात्रा पर लगी रोक, इस वजह से अगले आदेश तक रहेगी स्थगित
अमरनाथ यात्रा पर लगी रोक, इस वजह से अगले आदेश तक रहेगी स्थगित

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget