एक्सप्लोरर

चुनाव के ऐलान से पहले DG NSG रहे नलिन प्रभात को क्यों बनाया गया JK का स्पेशल DGP? इनकी अगुवाई में होगा इलेक्शन

Nalin Prabhat News: जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान से ठीक एक दिन पहले गुरुवार को नलिन प्रभात को जम्मू-कश्मीर पुलिस का स्पेशल डीजी नियुक्त किया गया. वे एनएसजी के डीजी भी रहे हैं.

Nalin Prabhat Latest News: चुनाव आयोग ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है. तीन चरण में 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को वोटिंग होगी. वहीं चार अक्टूबर को नतीजे आएंगे. इसी के साथ जम्मू-कश्मीर में चुनावी तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है. पिछले कुछ समय में जम्मू कश्मीर में एक बार फिर आतंकी हमले बढ़े हैं. ऐसे में चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बड़ा कदम उठाया है. वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी नलिन प्रभात को जम्मू-कश्मीर पुलिस का स्पेशल डीजी बनाया गया है.

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान से ठीक एक दिन पहले गुरुवार को नलिन प्रभात को जम्मू-कश्मीर पुलिस का स्पेशल डीजी नियुक्त किया गया. नलिन प्रभात के पास आतंकवाद विरोधी अभियानों से निपटने में लंबा अनुभव है. वह राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के महानिदेशक रहे हैं. इसके अलावा वह जम्मू-कश्मीर में सीआरपीएफ के अतिरिक्त महानिदेशक की जिम्मेदारी उठा चुके हैं.

आतंकी हमले के दौरान किया था ऑपरेशन का नेतृत्व 

जम्मू-कश्मीर में साल 2009 में लाल चौक पर हुए आतंकी हमले के दौरान नलिन प्रभात ने ऑपरेशन का नेतृत्व किया था. इस दौरान उन्होंने अपनी टीम के साथ श्रीनगर के एक होटल पर हमला करने वाले आतंकवादियों को मार गिराया था. हाल के दिनों में कश्मीर में आतंकी हमले बढ़े हैं. इस बीच चुनाव की भी घोषणा हो गई है. ऐसे में आतंकी गतिविधियों और हमलों से निपटने के लिए सरकार ने नलिन प्रभात को डीजीपी की जिम्मेदारी सौंपी है. चुनावी प्रक्रिया करीब एक महीने तक चलेगी. इससे ठीक पहले ही नलिन प्रभात को डीजीपी बनाने का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया.

मौजूदा डीजीपी आरआर स्वैन हो रहे हैं रिटायर

बता दें कि वर्तमान पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) 30 सितंबर को रिटायर हो रहे हैं. उसके बाद 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी नलिन प्रभात स्पेशल डीजी का प्रभार ग्रहण करेंगे. उन्हें अंतरराज्यीय प्रतिनियुक्ति पर एजीएमयूटी कैडर में शिफ्ट किया गया है. जम्मू-कश्मीर के मौजूदा डीजीपी आरआर स्वैन 1991 बैच के एजीएमयूटी कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं. उनके रिटायरमेंट के बाद नलिन प्रभात उनकी जगह लेंगे. स्वैन 30 सितंबर 2024 को रिटायर हो रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

J&K: इल्तिजा मुफ्ती पर FIR दर्ज, भेजा गया समन, क्या मामला?
J&K: इल्तिजा मुफ्ती पर FIR दर्ज, भेजा गया समन, क्या मामला?
अनुच्छेद 370 प्रदर्शन के दौरान घायल हुईं इल्तिजा मुफ्ती, PDP का बड़ा आरोप
अनुच्छेद 370 प्रदर्शन के दौरान घायल हुईं इल्तिजा मुफ्ती, PDP का बड़ा आरोप
जम्मू कश्मीर में फिर फटे बादल, शोपियां-बडगाम में फ्लैश फ्लड से हालात बिगड़े
जम्मू कश्मीर में फिर फटे बादल, शोपियां-बडगाम में फ्लैश फ्लड से हालात बिगड़े
'जो हुआ वो...', अनुच्छेद 370 पर और क्या बोले फारुख अब्दुल्ला?
'जो हुआ वो...', अनुच्छेद 370 पर और क्या बोले फारुख अब्दुल्ला?

वीडियोज

Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती
Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget