एक्सप्लोरर

JK News: नदीमर्ग कश्मीरी पंडित नरसंहार मामला फिर खुलेगा, लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों ने 24 लोगों को मार डाला था

Kashmiri Pandit Massacre Case: हाई कोर्ट के जज संजय धर ने कहा कि पूर्वगामी कारणों से अभियोजन के आवेदन की अनुमति दी जाती है. इस अदालत की ओर से पारित आदेश दिनांक 21.12.2011 को वापस लिया जाता है.

श्रीनगर: केंद्र शासित प्रदेश सरकार की अपील पर जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाईकोर्ट (Jammu Kashmir and Ladakh High Court) ने नदीमर्ग नरसंहार (Nadimarg Massacre) मामले को फिर से खोलने का आदेश दिया है. इस मामले में 23 मार्च, 2003 को पुलवामा जिले में लश्कर-ए-तैयबा (lashkar-e-Taiba) के आतंकवादियों ने 24 कश्मीरी पंडितों की हत्या कर दी थी. अभियोजन पक्ष के माध्यम से केंद्र शासित प्रदेश सरकार की ओर से दायर आवेदन में एक दशक पहले एक आपराधिक पुनरीक्षण याचिका को खारिज करने और मामले को प्रभावी ढंग से बंद करने के एक पुराने आदेश को वापस लेने की मांग की गई थी. हाईकोर्ट ने अब आदेश दिया है कि सुनवाई 15 सितंबर से इस मामले की फिर से सुनवाई शुरू होगी. 

कब हुआ था नदीमर्ग नरसंहार

सेना की वर्दी में नकाबपोश लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों ने 23 मार्च 2003 की रात को नदीमर्ग गांव में छापा मारा था. वहां 1990 के दशक की शुरुआत में लगभग 52 कश्मीरी पंडित रहते थे.आतंकवादियों ने 11 पुरुषों, 11 महिलाओं और दो बच्चों को कतार में खड़ा कर उन पर स्वचालित हथियारों से गोलियों की बौछार कर दी थी. इस नरसंहार में शामिल कई आतंकवादी या तो मारे गए या बाद में गिरफ्तार कर लिए गए. 

पुलिस ने जांच के बाद सात संदिग्धों को आरोपी बनाया था. मामला शोपियां सत्र अदालत में स्थानांतरित कर दिया गया था.मुकदमे के लंबित रहने के दौरान सबूतों और गवाहों की जांच की मांग वाली एक पुनरीक्षण याचिका को खारिज कर दिया गया था.अभियोजन पक्ष ने उस समय अपने आवेदन में कहा था कि गवाह घाटी से बाहर चले गए थे और डर के कारण अदालत में पेश होने से हिचक रहे थे.

निचली अदालत ने क्या आदेश दिया था

इस पर निचली अदालत ने कहा था कि समीक्षा की अनुमति देना उसके अधिकार क्षेत्र से बाहर है.इसके बाद हाई कोर्ट ने 21 दिसंबर,2011 को पुनरीक्षण याचिका खारिज कर दी.इसके बाद 2014 में नई अर्जी दाखिल की गई.

न्यायमूर्ति संजय धर ने अपने आदेश में कहा,"पूर्वगामी कारणों से अभियोजन के आवेदन की अनुमति दी जाती है. इस अदालत की ओर से पारित आदेश दिनांक 21.12.2011 को वापस लिया जाता है.रजिस्ट्री को 15.09.2022 को पुनरीक्षण के लिए पुनरीक्षण याचिका पोस्ट करने का निर्देश दिया जाता है."

ये भी पढ़ें

Sopore Encounter: जम्मू कश्मीर के सोपोर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, सोपोर में 2 आतंकी ढेर

गुलाम नबी आजाद के समर्थन में एक और इस्तीफा, जम्मू-कश्मीर के पूर्व नौकरशाह ने छोड़ी कांग्रेस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू-कश्मीर: सेब बागानों को नुकसान, भारी बारिश का अलर्ट
जम्मू-कश्मीर: सेब बागानों को नुकसान, भारी बारिश का अलर्ट
सिंधु जल समझौता: CM उमर अब्दुल्ला की दो टूक, 'हमारा खून...'
सिंधु जल समझौता: CM उमर अब्दुल्ला की दो टूक, 'हमारा खून...'
शहीदों को नमन: कठुआ में निकली पदयात्रा, देशभक्ति के रंग में दिखे अधिकारी और नागरिक
शहीदों को नमन: कठुआ में निकली पदयात्रा, देशभक्ति के रंग में दिखे अधिकारी और नागरिक
Shri Budha Amarnath Yatra 2026: 17 अगस्त से शुरू हो रही श्री बुद्ध अमरनाथ यात्रा, अधिकारियों ने की तैयारियों की समीक्षा
17 अगस्त से शुरू हो रही श्री बुद्ध अमरनाथ यात्रा, अधिकारियों ने की तैयारियों की समीक्षा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget