एक्सप्लोरर

पीएम मोदी से मीरजवाइज उमर फारूक की बड़ी अपील, 'कश्मीर के रेल संपर्क से जुड़ने का स्वागत, लेकिन...'

Jammu Kashmir News: मीरवाइज उमर फारूक ने कश्मीर को रेल सेवा से जोड़ने का स्वागत किया, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी से राजनीतिक कैदियों को रिहा करने का आग्रह किया.

Jammu Kashmir News: हुर्रियत कांफ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक ने शुक्रवार (6 जून) को कहा कि कश्मीर को रेल सेवा से जोड़ना एक स्वागत योग्य कदम है, परंतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगर वास्तव में अविश्वास के माहौल को कम करना चाहते हैं तो उन्हें जम्मू-कश्मीर के राजनीतिक कैदियों को रिहा करना चाहिए.

मीरवाइज ने श्रीनगर के ऐतिहासिक जामा मस्जिद में जुमे की नमाज से पहले दी गयी तकरीर में कहा कि राजनीतिक नेतृत्व सहित सभी कैदी, लोगों की दुआओं और विचारों में रहते हैं. उन्होंने कहा कि भारत सरकार को सद्भावना के तौर पर ईद के मौके पर इन कैदियों को रिहा कर देना चाहिए.

'ऐसे मानवीय कदम ही आगे बढ़ने का असली रास्ता हैं'
उन्होंने कहा, ‘‘अगर प्रधानमंत्री वास्तव में दिलों की दूरी को कम करना चाहते हैं, जिसका जिक्र वह अक्सर अपने भाषणों में करते हैं, तो ऐसे मानवीय कदम ही आगे बढ़ने का असली रास्ता हैं. रेल संपर्क का स्वागत है, लेकिन मानवीय संपर्क ही वास्तव में मायने रखते हैं और टिकते हैं.’’

'हजारों परिवारों के लिए यह त्योहार कोई खुशी नहीं लेकर आता'
मीरवाइज फारूक ने ईद-उल-अजहा त्योहार का जिक्र किया और कहा कि जम्मू-कश्मीर में हजारों परिवारों के लिए यह त्योहार कोई खुशी नहीं लेकर आता. मीरवाइज ने नई दिल्ली में काम कर रहे 30 वर्षीय जुबैर भट की कथित ‘‘दुखद और अमानवीय’’ हत्या की भी कड़ी निंदा की. ईद शनिवार (7 जून) को मनाई जाएगी.

उन्होंने कहा, "युवक की कथित तौर पर दिल्ली पुलिस के हाथों हुई मौत, जैसा कि उसके परिवार ने दावा किया है, ने ऐसी मौतों की भयावह यादें ताजा कर दी हैं और भारत के विभिन्न हिस्सों में रहने वाले या काम करने वाले कश्मीरियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा कर दी हैं."

ये भी पढ़ें: कटरा-श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन का किराया जान लीजिए, यात्री बोले, 'ऐसा तो कभी सोचा नहीं था...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoK में तनाव के बीच जम्मू जाएंंगे आर्मी चीफ, सीमावर्ती इलाकों का लेंगे जायजा
PoK में तनाव के बीच जम्मू जाएंंगे आर्मी चीफ, सीमावर्ती इलाकों का लेंगे जायजा
जम्मू कश्मीर: उद्धव गुट ने श्राइन बोर्ड से मांगा 10 साल का हिसाब, राम मंदिर का किया जिक्र
जम्मू कश्मीर: उद्धव गुट ने श्राइन बोर्ड से मांगा 10 साल का हिसाब, राम मंदिर का किया जिक्र
अमरनाथ यात्रा पर लगी रोक, इस वजह से अगले आदेश तक रहेगी स्थगित
अमरनाथ यात्रा पर लगी रोक, इस वजह से अगले आदेश तक रहेगी स्थगित
राजौरी: 10 दिन बंद रही सड़क, अस्पताल न पहु्ंचने पर युवती की मौत; अधिकारी पर गिरी गाज
10 दिन बंद रही सड़क, अस्पताल न पहु्ंचने पर युवती की मौत; अधिकारी पर गिरी गाज

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget