एक्सप्लोरर

कटरा-श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन का किराया जान लीजिए, यात्री बोले, 'ऐसा तो कभी सोचा नहीं था...'

Katra-Srinagar Vande Bharat Ticket Price: इस ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों ने खुशी जताई. उन्होंने कहा कि इस सेवा के शुरू होने से कश्मीर के लोगों को बहुत फायदा होगा.

पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार (6 जून) को जम्मू-कश्मीर में कटरा और श्रीनगर के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई. ये कश्मीर घाटी और जम्मू के बीच पहली ट्रेन सेवा है. इसमें सफर करने वाले यात्रियों की प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं और वो उस ट्रेन सेवा के शुरू होने पर खुशी जता रहे हैं. 

जायदा बेगम नाम की महिला ने कहा, "बहुत अच्छा लग रहा है. हम दिल्ली से आए हैं." एक और शख्स ने कहा, "ये तो बहुत अच्छा है. अगर किसी को जम्मू जाना है तो कम से कम पहले गाड़ी में जाते थे, उनको 8-9 घंटे लग जाते थे. 10 घंटे भी लग जाते थे. आज तो तीन चार घंटे में सफर पूरा हो जाता है. यहां तक कि अगर एक आदमी सुबह जाएगा तो शाम को वापस आ सकता है. ये हम लोगों के लिए बहुत अच्छी फैसिलिटी है."

'तमाम कश्मीर के लोगों के लिए बहुत अच्छा हुआ'

इसके आगे उन्होंने कहा, "ऐसा तो कभी सोचा नहीं था लेकिन उम्मीद थी कि हमारी ये परेशानी दूर हो जाएगी. पीएम मोदी साहब ने बहुत अच्छा किया है." टूरिज्म से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा, "हां, इससे बहुत फायदा मिल सकता है." उन्होंने कहा कि इस ट्रेन सेवा का शुरू होना बहुत जरूरी था. जब बाढ़ आती थी या मौसम खराब हो जाता था तो दो-दो, तीन-तीन दिन ट्रैफिक जाम रहती थी. तमाम कश्मीर के लोगों के लिए ये बहुत अच्छा हुआ. हम सरकार का बहुत शुक्रगुजार हैं.

लोको पायलट ने क्या कहा?

इस ट्रेन के संगलदान रेलवे स्टेशन पहुंचने पर लोको पायलट रामपाल शर्मा ने कहा, "ये अद्भुत नमूना है इंजीनियरिंग का. हमारे भारत के प्रधानमंत्री मोदी, रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव और रेलवे के इंजीनियर उनकी दिन रात की मेहनत का नतीजा है कि आज हम कश्मीर को कन्याकुमारी से जोड़ पाए हैं. मैं सभी का शुक्रगुजार हूं कि इतनी जल्दी काम हो सका. नहीं तो कई साल और लग जाते. इसका सारा क्रेडिट मोदी सरकार को जाता है."

टिकट की कीमत कितनी है?

बता दें कि पीएम मोदी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा और सीएम उमर अब्दुल्ला की मौजूदगी में ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। ट्रेन में दो क्लास चेयर कार (सीसी) और एक्जीक्यूटिव क्लास (ईसी) हैं. चेयर कार के टिकट की कीमत 715 रुपये और एक्जीक्यूटिव क्लास के टिकट की कीमत 1320 रुपये है.

सनातन कुमार 10 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2016 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं और मौजूदा वक्त में एसोसिएट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. अपने एक दशक के अनुभव में उन्हें टीम लीड और डिजिटल मीडिया की बारीक समझ है. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज से 2015 में हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं. संपर्क करें: Email: sanatank@abpnetwork.com 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सर्जियो गोर के बयान पर महबूबा मुफ्ती बोलीं- CM से सहमत, JK का हल US नहीं करेगा
सर्जियो गोर के बयान पर महबूबा मुफ्ती बोलीं- CM से सहमत, JK का हल US नहीं करेगा
कश्मीर: सेब किसानों पर मौसम की मार, इल्तिजा मुफ्ती ने सरकार को घेरा
कश्मीर: सेब किसानों पर मौसम की मार, इल्तिजा मुफ्ती ने सरकार को घेरा
सर्जियो गोर का बयान: PAK में US राजनयिक तलब, CM बोले, 'अब यह...'
सर्जियो गोर का बयान: PAK में US राजनयिक तलब, CM बोले, 'अब यह...'
जम्मू में बारिश का कहर! वैष्णो देवी यात्रा दोबारा शुरू, हेली सेवा प्रभावित
जम्मू में बारिश का कहर! वैष्णो देवी यात्रा दोबारा शुरू, हेली सेवा प्रभावित

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget