एक्सप्लोरर

मीरवाइज उमर फारूक का दावा, पिता की कब्र पर नहीं पढ़ने दी फातेहा, बोले- '35 साल बाद भी...'

Mirwaiz Umar Farooq News: मीरवाइज उमर फारूक के पिता मौलवी मोहम्मद फारूक की 21 मई 1990 को हत्या कर दी गई थी. मीरवाइज ने दावा किया कि उन्हें उनके पिता की कब्र पर नहीं जाने दिया.

Mirwaiz Umar Farooq News: जम्मू कश्मीर में हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक ने बुधवार (21 मई) को दावा किया कि उन्हें अपने पिता मौलवी मोहम्मद फारूक की 35वीं बरसी पर यहां उनकी कब्र पर जाकर फातेहा पढ़ने की इजाजत नहीं दी गई.

मीरवाइज उमर फारूक ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, "जैसी कि उम्मीद थी कि अधिकारियों ने फिर हमें ईदगाह में फातेहा (विशेष प्रार्थना) पढ़ने और उनके पिता और हुर्रियत नेता अब्दुल गनी लोन को श्रद्धांजलि देने से रोक दिया, जिनकी 1990 में इसी दिन फारूक की एक रैली के दौरान हत्या कर दी गई थी." 

'ताजा हुईं दर्दनाक यादें'
अपने पिता मौलवी मोहम्मद फारूक को श्रद्धांजलि देते हुए मीरवाइज उमर फारूक ने कहा, "21 मई आ गई है और दर्दनाक यादें ताजा हो गई हैं. अपने लोगों के लिए कायदे-ए-कश्मीर, मीरवाइज मौलवी मोहम्मद फारूक को इस दिन बंदूकधारियों ने उनसे छीन लिया था, उनके शोक मनाने वालों पर गोलियों की बौछार कर दी गई थी, जिसमें 70 लोग मारे गए थे."

'पिता की मौत से अभी तक खालीपन' 
उन्होंने ये भी कहा, "35 साल बाद भी, उनकी हत्या से पैदा हुआ खालीपन मौजूद है, जो हर गुजरते साल के साथ और भी अधिक महसूस होता है. उनके मार्गदर्शन की बहुत कमी खलती है. उन्होंने लोगों के लिए निस्वार्थ सेवा की जो महान विरासत छोड़ी है, वह हर दिन तूफान का सामना करने के बावजूद हमें आगे ले जाने वाली प्रेरणा शक्ति और सिद्धांत दोनों रही है."

मीरवाइज ने लिखा, "इन दोनों नेताओं की राजनीतिक दूरदर्शिता, बातचीत के जरिए कश्मीर संघर्ष के समाधान में उनका विश्वास, जिसे वे जम्मू-कश्मीर के लोगों के लिए अनिश्चितता को समाप्त करने का सबसे अच्छा साधन मानते थे और क्षेत्र में शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए उत्प्रेरक के रूप में देखते थे, उनको एक बार फिर दुनिया ने आगे बढ़ने का रास्ता मान लिया है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कांग्रेस की ‘जिन्ना सोच’ उजागर', वंदे मातरम् विवाद पर डोगरा फ्रंट
'कांग्रेस की ‘जिन्ना सोच’ उजागर', वंदे मातरम् विवाद पर डोगरा फ्रंट
जम्मू: बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा शुरू, कड़ी सुरक्षा में पहला जत्था रवाना
जम्मू: बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा शुरू, कड़ी सुरक्षा में पहला जत्था रवाना
जम्मू-कश्मीर: LG मनोज सिन्हा बोले- 'कश्मीरी पंडितों ने हमेशा से ही...'
जम्मू-कश्मीर: LG मनोज सिन्हा बोले- 'कश्मीरी पंडितों ने हमेशा से ही...'
उमर अब्दुल्ला के भाषण पर सुनील शर्मा का निशाना, बताया 'भ्रमित' करने वाला
उमर अब्दुल्ला के भाषण पर सुनील शर्मा का निशाना, बताया 'भ्रमित' करने वाला

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget