एक्सप्लोरर

महबूबा मुफ्ती बोलीं, 'दोनों मुल्क गरीब, पाकिस्तान का कुछ नहीं बिगड़ने वाला, वो...', भारत पर क्या बोलीं?

Mehbooba Mufti News: पीडीपी चीफ और जम्मू-कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती ने कहा कि दोनों देश डिफेंस बजट पर बहुत पैसा खर्च करते हैं. पैसा लोगों के भले में खर्च होना चाहिए.

PDP चीफ महबूबा मुफ्ती ने मैं हिंदुस्तान में रहती हूं. उन्होंने कहा कि मैं उनको (पाकिस्तान) को क्यों नसीहत दूं जो मेरा मुल्क नहीं है. मैं अपने मुल्क के लीडरशिप को बता सकती हूं, सलाह दे सकती हूं, नसीहत नहीं दे सकती. मैं इस मुल्क में रहती हूं और मैंने कहा कि दोनों मुल्क गरीब हैं और दोनों डिफेंस बजट पर बहुत पैसा खर्च करते हैं.

पाकिस्तान बाहर के लोग पर चलता है- मुफ्ती

गुरुवार (12 जून) को पीडीपी चीफ ने कहा, "वो पैसा लोगों के भला के लिए खर्च होना चाहिए. क्योंकि हमारा मुल्क बड़ा मुल्क है. पाकिस्तान का ज्यादा कुछ बिगड़ने वाला नहीं है, उनके पास कुछ नहीं है. बाहर के लोन पर वो देश चलता है. लेकिन हमारा मुल्क बहुत बड़ा है. अगर ये इसी तरह जंग में उलझा रहा, हर वक्त अटैक हो गया, खुदा न खास्ता हादसा हो गया तो हमारे मुल्क के हालात, हमारे मुल्क में गरीबी ज्यादा बढ़ेगी."

अमरनाथ यात्रा पर क्या बोलीं?

केंद्र की मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर प्रतिक्रिया मांगे जाने पर उन्होंने कहा, "इसका जबाव तो बीजेपी वाले ही बेहतर दे सकते हैं. मैं क्या कहूं." अमरनाथ यात्रा पर उन्होंने कहा, "हमने अपने कार्यकर्ताओं को बताया कि असली रखवाले कश्मीर के लोग हैं. पहलगाम के लोगों को अमरनाथ यात्रियों की रखवाली करनी है. उनकी देखभाल करनी है ताकि वो अच्छी तरह से आएं और अच्छी तरह से अपने घरों को वापस चले जाएं."

सरकार से की ये मांग

टूरिज्म के सवाल पर उन्होंने कहा, "होटल वालों ने लोन लिए हैं. टैक्सी वालों ने लोन लिए हैं. घोड़े वाले बेचारे परेशान हैं. अगर यात्रा अच्छी चली तो इंशाअल्लाह फिर टूरिज्म बढ़ेगा. मगर इसके साथ मेरी सरकार से गुजारिश है कि जिन लोगों ने लोन लिया है, कम से कम एक साल तक इन्हें राहत दी जाए. किश्त को कम किया जाए और थोड़ा समय दिया जाए."

एयर इंडिया प्लेन क्रैश पर जताया शोक

महबूबा मुफ्ती ने एयर इंडिया प्लेन हादसे पर भी दुख जताया. उन्होंने कहा, "बहुत अफसोस है. हम उम्मीद करते हैं कि सरकार उसकी सही तरीके से जांच करेगी. ऐसा क्यों हुआ और जिम्मेदारी तय होनी चाहिए."

सनातन कुमार 10 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2016 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं और मौजूदा वक्त में एसोसिएट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. अपने एक दशक के अनुभव में उन्हें टीम लीड और डिजिटल मीडिया की बारीक समझ है. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज से 2015 में हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं. संपर्क करें: Email: sanatank@abpnetwork.com 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू-कश्मीर: सेब बागानों को नुकसान, भारी बारिश का अलर्ट
जम्मू-कश्मीर: सेब बागानों को नुकसान, भारी बारिश का अलर्ट
सिंधु जल समझौता: CM उमर अब्दुल्ला की दो टूक, 'हमारा खून...'
सिंधु जल समझौता: CM उमर अब्दुल्ला की दो टूक, 'हमारा खून...'
शहीदों को नमन: कठुआ में निकली पदयात्रा, देशभक्ति के रंग में दिखे अधिकारी और नागरिक
शहीदों को नमन: कठुआ में निकली पदयात्रा, देशभक्ति के रंग में दिखे अधिकारी और नागरिक
Shri Budha Amarnath Yatra 2026: 17 अगस्त से शुरू हो रही श्री बुद्ध अमरनाथ यात्रा, अधिकारियों ने की तैयारियों की समीक्षा
17 अगस्त से शुरू हो रही श्री बुद्ध अमरनाथ यात्रा, अधिकारियों ने की तैयारियों की समीक्षा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget