एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर में पीएम मोदी के भाषण पर महबूबा मुफ्ती बोलीं, 'यह बहुत अच्छी बात है कि...'

पीडीपी प्रमुख और जम्मू-कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती ने कहा कि जिन बेगुनाह कश्मीरी मुसलमानों को जेल में डाला गया, उनको छोड़ा जाना चाहिए. तभी यह सही मायने में सही बात होगी.

Mehbooba Mufti News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार (6 जून) को कश्मीर घाटी के लिए पहली रेल सेवा को हरी झंडी दिखाई और चिनाब नदी पर बनाए गए दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल का उद्घाटन किया.

कटरा में आयोजित कार्यक्रम में पीएम मोदी ने 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले का जिक्र किया. उन्होंने कहा, ''पाकिस्तान का इरादा भारत में सांप्रदायिक दंगे भड़काना था. वह कश्मीर के लोगों की रोजी-रोटी छीनना चाहता था, इसलिए उसने पर्यटकों को निशाना बनाया.

पीएम मोदी के बयान का जम्मू-कश्मीर की पूर्व सीएम और पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती ने कहा कि यह बहुत अच्छी बात है कि पहलगाम हमले के बाद जिस तरह से कश्मीर के लोगों ने आतंकवाद के खिलाफ आवाज उठाई है, उसके लिए PM मोदी ने हमारी सराहना की है.

बेगुनाह कश्मीरी मुसलमानों को जेल में डाला गया- महबूबा मुफ्ती

उन्होंने कहा, ''जिन बेगुनाह कश्मीरी मुसलमानों को जेल में डाला गया, उनको छोड़ा जाना चाहिए. तभी यह सही मायने में सही बात होगी. कई कश्मीरी मुसलमानों पर झूठे इल्जाम लगाकर उनको जेल में डाला गया है, उनको रिहा किया जाना चाहिए.'' 

साथ ही महबूबा मुफ्ती ने कहा, ''मैं वंदे भारत के लॉन्च का स्वागत करती हूं. कश्मीर को जम्मू से रेल के माध्यम से जोड़ा गया है. इससे यात्रियों को आसानी होगी. हमारे क्षेत्र में कनेक्टिविटी को बढ़ावा देगा.''

पीएम मोदी ने क्या कहा?

पीएम मोदी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर का नौजवान अब आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब देने का मन बना चुका है. ये वो आतंकवाद है, जिसने घाटी में स्कूल जलाए, अस्पताल तबाह किए, जिसने कई पीढ़ियों को बर्बाद किया.

जनता अपनी पसंद से नुमाइंदे चुन सके, यहां चुनाव हो सके. ये आतंकवाद के चलते बड़ी चुनौती बन गया था. आतंकवाद के चलते जम्मू-कश्मीर की जनता ने इतनी बर्बादी देखी थी कि यहां के लोगों ने सपने देखना ही छोड़ दिया था. 

जीवन प्रकाश एबीपी लाइव में बतौर इनपुट लीड काम कर रहे हैं. वो करीब 8 सालों से एबीपी में कार्यरत है. ब्रेकिंग न्यूज के साथ चुनाव और राजनीतिक मुद्दों पर खास ध्यान रखते हैं. पत्रकारिता जगत में करीब 10 सालों का अनुभव है. माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन में 2015 में मास्टर की डिग्री ली. पत्रकारिता में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव को समझने की कोशिश कर रहे हैं. फैक्ट चेक और सोशल मीडिया को लेकर कई वर्कशॉप किए हैं. संपर्क के लिए मेल आईडी- jeevanp@abpnetwork.com.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

J&K में बिगड़ेगा मौसम, भारी बारिश और अचानक बाढ़ का अलर्ट
J&K में बिगड़ेगा मौसम, भारी बारिश और अचानक बाढ़ का अलर्ट
महबूबा मुफ्ती पर CM उमर का बड़ा हमला, बोले- कश्मीर से माफी मांगें
महबूबा मुफ्ती पर CM उमर का बड़ा हमला, बोले- कश्मीर से माफी मांगें
जम्मू में स्कूल खुलते ही रो पड़े बच्चे! इन साथियों को दी श्रद्धांजलि
जम्मू में स्कूल खुलते ही रो पड़े बच्चे! इन साथियों को दी श्रद्धांजलि
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget