एक्सप्लोरर

Jammu and Kashmir: कुलगाम में कश्मीरी पंडित शिक्षिका की गोली मारकर हत्या, उमर अब्दुल्ला ने सरकार पर साधा निशाना

Kashmiri Pandit News: जम्मू-कश्मीर में कुलगाम के गोपालपुर में रजनी बाला पर आतंकवादियों ने गोली चलाई, जिससे वह घायल हो गईं. अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

Kashmiri Pandit Killing: जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के कुलगाम (Kulgam) जिले में मंगलवार को आतंकवादियों ने प्रवासी कश्मीरी पंडित शिक्षिका की गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि कुलगाम जिले के गोपालपुर में रजनी बाला (36) पर आतंकवादियों ने गोली चलाई, जिससे वह घायल हो गईं. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. रजनी बाला गोपालपुर में बतौर शिक्षिका तैनात थीं. उन्होंने बताया कि इलाके की घेराबंदी कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी गई है.

उमर अब्दुल्ला ने क्या कहा
नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) (National Conference) के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला (Omar Abdullah) ने शिक्षिका की हत्या को ‘‘घिनौना’’ कृत्य करार दिया. उन्होंने कहा, ‘‘रजनी जम्मू संभाग के सांबा जिले की निवासी थीं. दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शिक्षिका के तौर पर काम कर रही थीं, एक घिनौने हमले में उनकी जान चली गई. मेरी संवेदनाएं उनके पति राज कुमार और परिवार के साथ हैं. हिंसा के कारण एक और घर तबाह हो गया.’’

PMSSS: जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के छात्रों के लिए अच्छी खबर, मोदी सरकार ने पीएम स्पेशल स्कॉलरशिप स्कीम को 5 सालों के लिए बढ़ाया

सरकार का आश्वासन खोखला-अब्दुल्ला
उमर अब्दुल्ला ने कहा, ‘‘ निहत्थे नागरिकों पर निशाना बनाकर किए गए हालिया हमलों की लंबी सूची में यह एक और हमला है. निंदा-शोक के शब्द और सरकार का यह आश्वासन कि स्थिति सामान्य होने तक वे चैन से नहीं बैठेंगे...सभी खोखले प्रतीत होते हैं. रजनी की आत्मा को शांति मिले.’’

मई में दूसरी बार कश्मीरी पंडित की हत्या
गौरतलब है कि, मई के महीने में दूसरी बार किसी कश्मीरी पंडित की हत्या की गई है. 12 मई को राहुल भट् की बडगाम जिले की चदूरा तहसील में तहसीलदार कार्यालय के अंदर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. मई महीने के दौरान कश्मीर में अभी तक सात लक्षित हत्याएं की गई हैं. इनमें से चार नागरिक और तीन पुलिसकर्मी थे, जो ड्यूटी पर तैनात नहीं थे.

Rajya Sabha Election 2022: BJP के सभी 8 उम्मीदवारों ने राज्यसभा के लिए किया नामांकन, CM योगी और डिप्टी सीएम रहे मौजूद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इतना तो कर ही सकते हैं...' JK के लिए सर्जियो गोर से महबूबा मुफ्ती ने कर दी बड़ी मांग
'इतना तो कर ही सकते हैं...' JK के लिए सर्जियो गोर से महबूबा मुफ्ती ने कर दी बड़ी मांग
जम्मू-कश्मीर: पंचायत चुनाव पर घमासान, 2027 तक टलने का खतरा
जम्मू-कश्मीर: पंचायत चुनाव पर घमासान, 2027 तक टलने का खतरा
जम्मू-कश्मीर के काजीगुंड में सीआरपीएफ की गाड़ी पलटी, 5 जवान घायल
जम्मू-कश्मीर के काजीगुंड में सीआरपीएफ की गाड़ी पलटी, 5 जवान घायल
जम्मू में BJP का प्रदर्शन, उमर अब्दुल्ला सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
जम्मू में BJP का प्रदर्शन, उमर अब्दुल्ला सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

वीडियोज

Toxic के Intimate Scenes पर बोले Yash, Radhika Pandit के Reaction पर किया बड़ा खुलासा
Awarapan 2 में नहीं दिखा Emraan Hashmi का Kiss Scene, Fans ने कहा- Serial Kisser कहां है?
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh, Nirahua और Aamrapali ने Kajal Raghwani को किया जमकर Roast
Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस ने रोते हुए बोलीं- 'मैं शादी के दिन पवन सिंह से लड़ी थी'
क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस रोते हुए बताया सच
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget