एक्सप्लोरर

किश्तवाड़ आपदा: मंदिर में भक्तों को तिलक लगा रहे थे पुजारी पिता, बेटी ने अपनी आंखों से देखा विनाश

Kishtwar Cloudburst: किश्तवाड़ के चशोती गांव में बादल फटने से भारी तबाही हुई, जिसमें 60 से ज़्यादा लोगों की मौत की आशंका है.बाढ़ से मंदिर, घर और अन्य बुनियादी ढांचे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं.

जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के चशोती गांव में गुरुवार (14 अगस्त) की दोपहर बादल फटने से विनाशकारी तबाही आई. बाढ़ के बाद माहौल शोक से भरा हुआ है और लापता लोगों के परिजन बेसब्री से अपने प्रियजनों के मिलने की आस लगा रहे हैं.

इस त्रासदी में 60 से अधिक लोगों की मौत की खबर है. इनमें से अधिकतर तीर्थयात्री हैं. लापता लोगों की संख्या अब तक पता नहीं लग सकी है. बचावकर्मी मलबे में दबे लोगों का पता लगाने के लिए लगातार अभियान चला रहे हैं.

दो पुजारियों सहित कम से कम 13 स्थानीय ग्रामीणों के इस बाढ़ में मारे जाने की आशंका है. बादल फटने से अचानक आई बाढ़ में विशाल पत्थर, लकड़ियां और भारी मात्रा में गाद बहकर आई है, जिससे पहाड़ों से घिरा यह सुरम्य गांव खंडहर में तब्दील हो गया है.

मंदिर में पुजारियों के साथ थे 15 लोग
गमगीन निर्मला देवी ने शुक्रवार को कहा, ‘‘मेरे पिता बोध राज और चाचा दीनानाथ स्थानीय मंदिर में पुजारी का काम करते थे. वे दोनों, लगभग 15 लोगों के साथ, अचानक आई बाढ़ में बह गए. उन्होंने मुझे माथे पर तिलक लगाने के लिए कहा था, लेकिन मैंने मना कर दिया और त्रासदी आने से पहले ही वहां से चली गई.’’

घटनाक्रम को याद करते हुए, उन्होंने बताया कि वह गेहूं पिसाने के लिए एक चक्की पर गई थी और घर लौटते समय मंदिर गई.

'वहां रुकती तो हादसे का शिकार हो जाती'
निर्मला ने बताया, ‘‘मैंने पिता को लगभग 20 भक्तों के बीच बैठे देखा. वह उनके माथे पर तिलक लगा रहे थे और मुझे भी आगे आने को कहा. मैंने बताया कि मेरे चाचा ने सुबह मेरे माथे पर तिलक लगाया था. अगर मैं वहां चाय-नाश्ते या दोपहर के भोजन के लिए रुकती, तो मैं भी हादसे का शिकार हो जाती.’’

3 मंदिर, 10 घर, एक पवनचक्की क्षतिग्रस्त
गांव और निचले इलाकों में अचानक आई बाढ़ में इस मंदिर के अलावा 10 से अधिक आवासीय मकान, छह सरकारी भवन, दो अन्य मंदिर, चार पवन चक्की, एक पुल और एक दर्जन से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त हो गए.

अपनी आंखों से देखा मंदिर का विनाश
निर्मला ने कहा, ‘‘एक जोरदार धमाके की आवाज सुनकर, मुझे लगा जैसे भूकंप आ गया हो. मैं रो पड़ी और ऊपर जाकर देखने लगी कि क्या हो रहा है. मंदिर के विनाश सहित, तबाही का मंजर देखकर मैं डर गई.’’

5 सितंबर तक चलनी थी मचैल माता यात्रा
किश्तवाड़ जिले के एक सुदूर पहाड़ी गांव चशोती में 14 अगस्त को बादल फटने से यह हादसा हुआ. मचैल माता मंदिर जाने वाले मार्ग में पड़ने वाले चशोती गांव में यह आपदा दोपहर 12.25 पर आई. जिस समय हादसा हुआ, उस समय मचैल माता मंदिर यात्रा के लिए वहां बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए थे.यह यात्रा 25 जुलाई को आरंभ हुई थी और पांच सितंबर को समाप्त होनी थी.

स्थानीय ने बताई आपदा की दर्दनाक कहानी
त्रासदी में अपना घर गंवाने वाले पीड़ितों में से एक बिलु कुमार ने बताया कि इस घटना में गांव के कम से कम 13 स्थानीय लोगों की जान चली गई. उन्होंने कहा, ‘‘उनमें से 10 के शव बरामद कर लिए गए, जबकि तीन का अब भी पता नहीं चल पाया है.’’

जम्मू-कश्मीर पुलिस के हेड कांस्टेबल रमेश चंदर ने बताया कि वह यात्रा मार्ग में लंगर स्थल पर तैनात थे और बादल फटने की आवाज सुनकर डर गए थे. चंदर ने कहा, ‘‘मेरे पैरों तले जमीन हिलने लगी. मैंने देखा कि जो लोग समय पर भाग नहीं पाए, वे दब गए या बह गए. मंजर बहुत भयावह था.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर महबूबा मुफ्ती ने किसे दिया श्रेय? बोलीं- 'भूखे-प्यासे रहकर...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर महबूबा मुफ्ती ने किसे दिया श्रेय? बोलीं- 'भूखे-प्यासे रहकर...'
अमरनाथ यात्रा 6 दिन बाद फिर से शुरू, बालटाल रूट बहाल, पहलगाम मार्ग इस वजह से बंद
अमरनाथ यात्रा 6 दिन बाद फिर से शुरू, बालटाल रूट बहाल, पहलगाम मार्ग इस वजह से बंद
कश्मीर लौटेगा सिनेमा का सुनहरा दौर? सितंबर में होगा पहला इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल
कश्मीर में लौटेगा सिनेमा का सुनहरा दौर? सितंबर में होगा पहला इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल
जम्मू-कश्मीर में मौसम का अलर्ट, अगले 5 दिनों तक IMD ने जारी की भारी बारिश-भूस्खलन की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर में मौसम का अलर्ट, अगले 5 दिनों तक IMD ने जारी की भारी बारिश-भूस्खलन की चेतावनी

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन में फिर हुआ भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
यूक्रेन में भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत
असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Embed widget