एक्सप्लोरर

'कांग्रेस और सपा में मुस्लिम तुष्टिकरण की लगी होड़', जम्मू में केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने साधा निशाना

Jammu Kashmir Politics: जम्मू पहुंचे केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला. उन्होंने कहा कि कांग्रेस को लंबे समय तक शासन के दौरान जातीय जनगणना की चिंता नहीं हुई.

Jammu Kashmir Politics: केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने सपा नेता सुरेश वर्मा के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है. उन्होंने बांग्लादेश की स्थिति पर भी चिंता जताई. केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि भारत लगातार बांग्लादेश की स्थिति का संज्ञान ले रहा है. बीएल वर्मा प्रधानमंत्री रोजगार मेले के तहत जम्मू पहुंचे थे. जम्मू पहुंचने पर उन्होंने इंडिया गठबंधन की प्रमुख समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि सपा और कांग्रेस में मुस्लिम तुष्टिकरण की होड़ लगी है.

केंद्रीय मंत्री के मुताबिक पीएम मोदी सब का विकास और सबका साथ की बात करते हैं. उन्होंने कहा कि बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि देश और लोकतंत्र में कोई जगह नहीं है. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने देश में 55 साल शासन किया. 55 सालों में जो काम नहीं हुए प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले 10 सालों में कर दिखाया. कांग्रेस के ईवीएम पर उठाए गए सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि नतीजे पक्ष में आने पर पारदर्शी दिखाई देते हैं. लेकिन नतीजे खिलाफ आने पर चुनाव में गड़बड़ी भी नजर आती है.

केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने कांग्रेस पर बोला हमला

जाति जनगणना पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि लंबे समय तक गांधी परिवार रिमोट से शासन चलाता रहा है. लंबे शासन के दौरान जातीय जनगणना की चिंता नहीं हुई. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने शेड्यूल ट्राइब, ओबीसी को सम्मान देने का काम किया है. उन्होंने कहा कि जब तक कांग्रेस शासन में थी तब तक ओबीसी का आरक्षण लागू होने नहीं दिया. 1955 में काका कालेकर की आई रिपोर्ट को कांग्रेस ने ठंडे बस्ती में डाल दिया. 1980 में आई मंडल कमीशन की रिपोर्ट को भी लागू नहीं होने दिया. केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि ओबीसी को आरक्षण का लाभ कांग्रेस शासन के बाद मिला. 

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस और इंडिया गठबंधन को जनता ने नकारा है. बांग्लादेश की स्थिति पर उन्होंने बीएसएफ को सीमा की रक्षा करने के लिए बधाई दी. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बांग्लादेश की वर्तमान स्थिति चिंता का विषय है. भारत सरकार और विदेश मंत्री स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं. आज प्रधानमंत्री रोजगार मेला देशभर में 45 विभिन्न स्थानों पर हो रहा है. देश भर में 71000 से ज्यादा अभ्यर्थियों को नियुक्तिपत्र सौंपे गए हैं. जम्मू में 636 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र मिल रहा है. 

ये भी पढ़ें-

अपनी ही पार्टी के नेता ने CM उमर अब्दुल्ला को घेरा, आरक्षण नीति के मुद्दे पर मिला इंजीनियर राशिद का साथ

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

J&K: इल्तिजा मुफ्ती पर FIR दर्ज, भेजा गया समन, क्या मामला?
J&K: इल्तिजा मुफ्ती पर FIR दर्ज, भेजा गया समन, क्या मामला?
अनुच्छेद 370 प्रदर्शन के दौरान घायल हुईं इल्तिजा मुफ्ती, PDP का बड़ा आरोप
अनुच्छेद 370 प्रदर्शन के दौरान घायल हुईं इल्तिजा मुफ्ती, PDP का बड़ा आरोप
जम्मू कश्मीर में फिर फटे बादल, शोपियां-बडगाम में फ्लैश फ्लड से हालात बिगड़े
जम्मू कश्मीर में फिर फटे बादल, शोपियां-बडगाम में फ्लैश फ्लड से हालात बिगड़े
'जो हुआ वो...', अनुच्छेद 370 पर और क्या बोले फारुख अब्दुल्ला?
'जो हुआ वो...', अनुच्छेद 370 पर और क्या बोले फारुख अब्दुल्ला?

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
LPG Cylinder Tips: बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
Embed widget