एक्सप्लोरर

जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा, तेज रफ्तार डंपर ने 7 गाड़ियों को मारी टक्कर, कई घंटे बंद रहा यातायात

Jammu-Kashmir Road Accident: जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर एक तेज रफ्तार डंपर ने सात वाहनों को टक्कर मार दी. जिससे यातायात कई घंटे तक बंद रहा.

Jammu and Kashmir News: जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार तड़के एक तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से कम से कम सात वाहन क्षतिग्रस्त हो गए. पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि कुन्फर के पास हुई इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ. अधिकारियों ने बताया कि डंपर जम्मू की ओर से आ रहा था. इसकी रफ्तार तेज रहने के कारण चालक ने नियंत्रण खो दिया और सात वाहनों को टक्कर मार दी. 

उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना के बाद राजमार्ग का एक हिस्सा एक घंटे से अधिक समय तक यातायात के लिए बंद रहा. अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने इस घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है.

हादसे में पुलिसकर्मी की भी हुई थी मौत
बीती 4 जुलाई को भी जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई थी. हादसे में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई थी. दरअसल, रेपोरा गांदरबल का रहने वाले मोहम्मद अमीन भट्ट अपनी स्कूटी पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे इस दौरान गलत दिशा में आ रहे एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी. जिससे पुलिसकर्मी मोहम्‍मद अमीन बट की मौके पर ही मौत हो गई. वे श्रीनगर पुलिस लाइन में तैनात थे.

हादसे की सूचना पर पुलिस तुरन्त मौके पर पहुंची और मृतक पुलिसकर्मी के परिवार को भी सूचना दी गई. पुलिस के अनुसार, ट्रक के गलत दिशा में आने की वजह से हादसा हुआ. अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई.

मई माह में सड़क दुर्घटना में चार यात्रियों की मौत
वहीं जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले मई महीने में भी एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई थी. हादसे में चार यात्रियों की मौत हो गई थी और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे. घटना जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर निपोरा मीर बाजार इलाके में हुई थी.  

यह भी पढ़ें: Amarnath Yatra: नहीं हो सकेंगे अमरनाथ के दर्शन, यात्रा अस्थायी तौर पर बंद, भारी बारिश के बीच बड़ा फैसला

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल पर CM अब्दुल्ला का केंद्र पर निशाना, 'सरकार को कोई परवाह नहीं'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल पर CM अब्दुल्ला का केंद्र पर निशाना, 'सरकार को कोई परवाह नहीं'
अमरनाथ यात्रा 2026: छड़ी-मुबारक का पूरा शेड्यूल जारी, 28 अगस्त को गुफा में होंगे पवित्र दर्शन
अमरनाथ यात्रा 2026: छड़ी-मुबारक का पूरा शेड्यूल जारी, 28 अगस्त को गुफा में होंगे पवित्र दर्शन
Kulgam News: अमरनाथ यात्रा के कैमरों ने सुलझाई बच्ची की मौत की गुत्थी, UP से हिट-एंड-रन का आरोपी अरेस्ट
अमरनाथ यात्रा के कैमरों ने सुलझाई बच्ची की मौत की गुत्थी, UP से हिट-एंड-रन का आरोपी अरेस्ट
जम्मू-कश्मीर स्टेटहुड के लिए अब BJP भी कश्मीर घाटी में करेगी आंदोलन, 20 जुलाई को ही भरेगी हुंकार
जम्मू-कश्मीर स्टेटहुड के लिए अब BJP भी कश्मीर घाटी में करेगी आंदोलन, 20 जुलाई को ही भरेगी हुंकार

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget