एक्सप्लोरर

मानसून की मार: सोमवार को जम्मू के सभी स्कूल बंद, सीएम उमर अब्दुल्ला ने दी तबाही की जानकारी

Jammu Kashmir News: जम्मू में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने नुकसान की जानकारी दी और अमित शाह के साथ आकलन करने की बात कही.

जम्मू में भारी बारिश और भूस्खलन की घटनाओं के बीच सभी स्कूल सोमवार (1 सितंबर) को बंद रखने का आदेश दिया गया है. स्कूल शिक्षा निदेशालय ने संभाग के पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बारिश और भूस्खलन का हवाला दिया है. 

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने जम्मू कश्मीर में बारिश से हुए भारी नुकसान की जानकारी दी है. उन्होंने कहा है, "इसमें कोई संदेह नहीं है कि हमारे राष्ट्रीय राजमार्ग, खासकर उधमपुर ज़िले में, को काफ़ी नुकसान हुआ है. हमें न तो उम्मीद थी और न ही हमने सोचा था कि उधमपुर में हालात ऐसे होंगे. कम से कम एक ट्यूब लाइन खोलने की कोशिश की जा रही है ताकि हम घाटी में ज़रूरी सामान पहुंचा सकें."

अमित शाह के साथ करेंगे नुकसान का आकलन
वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जम्मू-कश्मीर दौरे पर सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा, "अमित शाह यहां किसी सुरक्षा या विकास की समीक्षा करने नहीं आ रहे हैं. वह बाढ़ और बारिश से हुए नुकसान का आकलन करने आ रहे हैं. कल जब हम राजभवन में उनसे बात करेंगे, तो सभी मामले उनके सामने रखे जाएंगे."

तबाही के आशंका के बीच तैयार प्रशासन
जम्मू और कश्मीर के एसडीएम कटरा पीयूष धोत्रा ​​ने बताया है कि घबराने की कोई ज़रूरत नहीं है. पिछले तीन-चार दिनों से भारी बारिश हो रही है. यहां कटरा सबडिवीज़न में, हमारे कुछ स्थान असुरक्षित हो गए हैं. कुछ जगहों पर भूस्खलन हुआ है. हमारी कुछ सड़कें थोड़ी धंस गई हैं. आज सुबह बाणगंगा में भी भूस्खलन हुआ है. एक तरफ़, हम सड़कें साफ करने का काम कर रहे हैं ताकि संपर्क बहाल हो सके. दूसरी तरफ, हमारी मंशा यह है कि अगर भविष्य में भूस्खलन बढ़ता है, तो जान-माल का नुकसान न हो."

यह भी पढ़ें: CM उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी का इस बात के लिए किया धन्यवाद, बोले- 'युवाओं में प्रतिभा की नहीं बल्कि...'

 

निमिषा श्रीवास्तव ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री ली है. इनको पत्राकारिता के क्षेत्र  में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. इस दौरान निमिषा ने राजनीति, क्राइम, पॉलिटिकल एनालिसिस और इलेक्शन रीसर्च पर काम किया है. अभी निमिषा एबीपी लाइव में स्टेट्स सेक्शन में बतौर शिफ्ट हेड अपनी सेवाएं दे रही हैं. निमिषा इतिहास और साहित्य की किताबों में रुचि रखती हैं और खबरों से हटकर भी लिखना पसंद करती हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jammu News: जम्मू में गंदे पानी से बचने के लिए लोगों ने घरों के दरवाजों पर 5 फीट की दीवार, प्रशासन बेपरवाह
जम्मू में गंदे पानी से बचने के लिए लोगों ने घरों के दरवाजों पर 5 फीट की दीवार, प्रशासन बेपरवाह
Jammu Kashmir: विवादित किताबों पर बड़ा एक्शन, स्कूलों की हर लाइब्रेरी का 7 दिन में ऑडिट का आदेश
जम्मू-कश्मीर: विवादित किताबों पर बड़ा एक्शन, स्कूलों की हर लाइब्रेरी का 7 दिन में ऑडिट का आदेश
भारी बारिश के बीच वैष्णो देवी मार्ग पर भूस्खलन, बैटरी कार सेवा प्रभावित, यात्रा पर पड़ेगा असर?
भारी बारिश के बीच वैष्णो देवी मार्ग पर भूस्खलन, बैटरी कार सेवा प्रभावित, यात्रा पर पड़ेगा असर?
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget