एक्सप्लोरर

जम्मू में एक चोरी के आरोपी का मुंडवाया आधा सिर, फिर मुंह काला कर निकाली गई परेड

Jammu Kashmir News: जम्मू में कथित चोरी के आरोपी का आधा सर मुंडवा कर, आधे कपड़े उतार कर परेड निकाली गई. भीड़ ने उसे नाई की दुकान पर ले जाकर मुंह काला किया और कपड़े उतार दिए.

Jammu News: जम्मू के पुराने शहर में कथित चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए लोगों ने चोर का आधा सर मुंडवाकर और आधे कपड़े उतार कर उसकी परेड निकाली. बाद में इस चोर को पुलिस के हवाले कर दिया गया. मामला जम्मू के पुराने शहर के लिंक रोड इलाके का है.

शुक्रवार (11 अप्रैल) सुबह करीब 9:30 बजे एक महिला घर के किसी काम से बाजार जा रही थी. तभी वहां खड़े एक शख्स ने कथित तौर पर महिला के कान के झुमके झपट लिए और वहां से भागने के लिए मोटरसाइकिल स्टार्ट करने लगा. चश्मदीदों की माने तो चोरी की इस वारदात को अंजाम देने के बाद जैसे ही उसने मोटरसाइकिल स्टार्ट करना चाहा, उसकी मोटरसाइकिल स्टार्ट नहीं हुआ और इतने में पीड़ित महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया.

चोर की निकाली गई परेड
महिला का शोर सुन आस पास खड़े कुछ लोग वहां पहुंच गए और चोर को दबोच लिया. इस घटना के बाद कुछ अन्य स्थानीय लोग भी वहां पहुंच गए और चोर को नाई की दुकान पर ले जाया गया. उत्तेजित लोगों नाई की दुकान पर पहुंच कर कथित चोर का आधा सिर, मूछें और एक भौंह साफ कर दी. इसके बाद चोर का मुंह काला कर उसके आगे कपड़े उतार लिए गए. इसके बाद चोर की परेड निकाली गई और उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया.

पुलिस ने कर ली है मामले की जांच शुरू
चश्मदीदों ने बताया कि जम्मू के पुराने शहर में तंग गालियां और काम चौड़ी सड़के होने की वजह से चोरी की घटनाएं आम है और पुलिस को यहां पहुंचने के साथ-साथ इन गलियों में चोर को पकड़ने में दिक्कत होती हैं. वेस्टइंडीज बताते हैं कि आए दिन यहां चोरी की घटनाओं से लोग परेशान है और खास कर महिलाओं का घर से निकलना मुश्किल हो गया है. कथित चोर को जम्मू के रियासी जिले का मूल निवासी बताया जा रहा है. वहीं, पुलिस ने इस मामले की जांच भी शुरू कर ली है.

ये भी पढ़ें: Hanuman Jayant: जहांगीरपुरी में शोभा यात्रा को लेकर HC का पुलिस को निर्देश, 'इसे प्रतिबंधित...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET पेपर लीक पर प्रधानमंत्री मोदी के पोस्ट पर CM उमर अब्दुल्ला बोले, 'कहीं न कहीं...'
NEET पेपर लीक पर प्रधानमंत्री मोदी के पोस्ट पर CM उमर अब्दुल्ला बोले, 'कहीं न कहीं...'
जम्मू में पिछले 6 दिनों से भारी बारिश का कहर, चेनाब-तवी नदी उफान पर, पुलिस और SDRF हुई अलर्ट
जम्मू में पिछले 6 दिनों से भारी बारिश का कहर, चेनाब-तवी नदी उफान पर, पुलिस और SDRF हुई अलर्ट
'पेपर लीक की बात तो सही है, बस तारीख गलत बता दी', J&K के CM उमर अब्दुल्ला का JP नड्डा को जवाब
'पेपर लीक की बात तो सही है, बस तारीख गलत बता दी', J&K के CM उमर अब्दुल्ला का JP नड्डा को जवाब
अनंतनाग: कांस्टेबल आशिक हुसैन की शहादत के बाद एक्शन, लश्कर के 2 आतंकियों के घर जमींदोज
अनंतनाग: कांस्टेबल आशिक हुसैन की शहादत के बाद एक्शन, लश्कर के 2 आतंकियों के घर जमींदोज

वीडियोज

CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
छात्रों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
Embed widget