एक्सप्लोरर

Jammu-Kashmir: कश्मीर घाटी में लंबी सर्दी के बाद अचानक बढ़ी गर्मी, अब मौसम विभाग ने कर दी ये भविष्यवाणी

J&K Weather Update: कश्मीर घाटी में इस साल अनियमित मौसम की स्थिति देखी जा रही है क्योंकि ठंड की एक लंबी अवधि के बाद तापमान में अचानक वृद्धि हो रही है, जिससे पर्यटकों और निवासियों को असुविधा हो रही है.

Jammu-Kashmir Hot Water: कश्मीर घाटी में इस साल मौसम में बड़ी अनिश्चितता नजर आ रही है क्योंकि लंबी सर्दी के बाद अब तापमान में अचानक वृद्धि हो गयी है, जिससे पर्यटकों एवं स्थानीय लोगों को बहुत असुविधा हो रही है. मौसम विज्ञानियों ने तापमान में इस वृद्धि के लिए घाटी में लंबे समय तक रहे शुष्क मौसम को जिम्मेदार ठहराया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक सोनम लोटस ने कहा कि हमने शुष्क मौसम देखा है जिसके फलस्वरूप तापमान में वृद्धि हुई है. जुलाई के महीने में घाटी में तापमान करीब 30-31 डिग्री सेल्सियस और जम्मू में 35 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. यहां गर्मी है. उन्होंने कहा कि वैसे तो तापमान बहुत अधिक है लेकिन लू की स्थिति नहीं है.

लद्दाख में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है
लोटस ने कहा कि चार और पांच जुलाई को हल्की वर्षा की संभावना है. छह से आठ जुलाई तक सुबह-सुबह हल्की वर्षा होने के आसार हैं. लेकिन भारी वर्षा का अब तक कोई पूर्वानुमान नहीं है. लद्दाख में तापमान अधिकतर शुष्क ही रहेगा बस कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है. तापमान में उतार-चढाव होगा लेकिन उच्च तापमान नहीं रहेगा. उन्होंने बताया कि इस साल अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस जून में दर्ज किया गया था.

'जम्मू कश्मीर के कुछ हिस्सों में बाढ़ आ सकती है'
लोटस ने कहा कि यह तापमान बहुत अधिक है ऐसे में भारी वर्षा होने की स्थिति में जम्मू कश्मीर के कुछ हिस्सों में बाढ़ आ सकती है. हालांकि, उन्होंने किसी बड़ी बाढ़ की आशंका से इनकार किया. उन्होंने कहा कि तापमान बहुत बढ़ गया है तथा गर्मी की वजह से वाष्पोत्सर्जन बढ़ गया है. मानूसन पांच से सात जुलाई के बीच सक्रिय रहने की संभावना है तथा पानी की दिक्कत से निजात मिलने में मदद मिलेगी.

घाटी में तापमान पहली बार 35 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया
कश्मीर में ज्यादातर स्थानों पर अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास है तथा अधिक ऊंचाई के कारण, जितना तापमान होता है, उससे भी अधिक गर्मी होने का एहसास होता है. उत्तर प्रदेश से आए पर्यटक सुनील कुमार ने कहा कि घाटी में मौसम बड़ा गर्म है. हम यह सोचकर उत्तर प्रदेश से गर्मी की छुट्टी बिताने आये हैं कि मौसम सुहावना होगा. लेकिन कल जब मैं गुलमर्ग गया था तो वहां भी तापमान बहुत अधिक था. स्थानीय नागरिक फिरदौस इलाहये ने कहा कि घाटी में तापमान पहली बार 35 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया.

ये भी  पढ़ें: Jammu- Kashmir: आज लोकसभा चुनाव हुए तो जम्मू-कश्मीर में BJP को मिलेंगी 3 सीट, सर्वे में सामने आई ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jammu Weather Today: जम्मू में बारिश का कहर! वैष्णो देवी हेली सेवा बंद, नदियां उफान पर
जम्मू में बारिश का कहर! वैष्णो देवी हेली सेवा बंद, नदियां उफान पर
वैष्णो देवी की यात्रा स्थगित, खराब मौसम के चलते फैसला
वैष्णो देवी की यात्रा स्थगित, खराब मौसम के चलते फैसला
Gen-Z ने काटा बवाल तो CM उमर अब्दुल्ला बोले- ये 'जानता है मेरा बाप कौन है' का नया वर्जन
Gen-Z ने काटा बवाल तो CM उमर अब्दुल्ला बोले- ये 'जानता है मेरा बाप कौन है' का नया वर्जन
श्रीनगर: 'CM उमर अब्दुल्ला ने BJP को दे दी क्लीन चिट', इल्तिजा मुफ्ती का तंज
श्रीनगर: 'CM उमर अब्दुल्ला ने BJP को दे दी क्लीन चिट', इल्तिजा मुफ्ती का तंज

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
Gen Z प्रोटेस्ट की वायरल गर्ल रिया अहीर के खिलाफ वापस होगा केस! जानें- क्यों?
Gen Z प्रोटेस्ट की वायरल गर्ल रिया अहीर के खिलाफ वापस होगा केस! जानें- क्यों?
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
झटकों के बीच TMC को इस चुनाव में मिली बड़ी जीत, BJP को कितनी सीटें?
झटकों के बीच TMC को इस चुनाव में मिली बड़ी जीत, BJP को कितनी सीटें?
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
Embed widget