एक्सप्लोरर

Kashmir Little Girls Reporting: कश्मीर में बर्फबारी के बीच दो बच्चियों ने की रिपोर्टिंग, नटखट अंदाज में खूबसूरती को किया बयां

Jammu-Kashmir Snowfall: जम्मू-कश्मीर में इन दिनों हो रही बर्फबारी की वजह से यहां की खूबसूरती में चार चांद लग गए हैं. इसकी खूबसूरती को बयां करती दो बच्चियों का रिपोर्टिंग का वीडियो सामने आया है.

Jammu-Kashmir Viral Video: जम्मू कश्मीर में बर्फबारी की वजह से पर्यटकों की चेहरे पर खुशी का रंग चढ़ा है तो वहीं स्थानीय लोग भी इस बर्फबारी को खुब एंजॉय कर रहे हैं. इन दिनों घाटी बर्फ की सफेद चादर में ढक गई है. कश्मीर के कई हिस्सों में बर्फबारी हो रही है, जिसकी वजह से कश्मीर का नजारा देखने लायक है. चारों तरफ बर्फ की चादरें खूबसूरती में चार चांद लगा रही हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर कश्मीरी बच्चियों का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दो बच्चे बर्फ से खेलते नजर आ रहे हैं साथ ही दोनों ग्राउंड रिपोर्टिंग भी कर रहे हैं. दोनों बच्चियां कश्मीर की खूबसूरती को बयां कर रही हैं और बर्फ का लुत्फ उठा रही हैं. 

पूरा कश्मीर और देश का बाकी हिस्सा घाटी में बर्फ आने का इंतजार कर रहा था, लेकिन दक्षिण कश्मीर की दो छोटी बहनों के लिए, इंतजार और बर्फ आने पर दिखाई गई खुशी वायरल हो गई है. कश्मीर में बर्फबारी पर प्यारी दो छोटी लड़कियों की 'रिपोर्टिंग' का वीडियो वायरल हो रहा है. श्रीनगर से लगभग 100 किलोमीटर दूर दक्षिण कश्मीर के कोकेरनाग इलाके में रहने वाली जुड़वां बहनें जैबा और जैनब ने कश्मीर घाटी में बर्फबारी का एक सुंदर वर्णन करके इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है. दोनों 6 साल की हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कश्मीर आने और उनके साथ बर्फ पर खेलने की दावत भी दे रही हैं. 

कश्मीर के दो बच्चियों का वीडियो वायरल 

महिंद्रा समूह के अध्यक्ष, उद्योगपति आनंद महिंद्रा, जिनके 11 मिलियन ट्विटर फॉलोअर्स हैं. उन्होंने कश्मीर में बर्फबारी पर रिपोर्टिंग करने वाली दो छोटी लड़कियों का आकर्षक वीडियो अपलोड किया है. जिसने निस्संदेह कई लोगों के लिए दिन को उज्जवल कर दिया है. वीडियो में दोनों जुड़वा बहनें बर्फ से खेलती हुई नजर आ रही हैं और साथ ही कश्मीर में हो रही बर्फबारी के बारे में भी बखूबी बोलती नजर आ रही हैं. लड़कियां बहुप्रतीक्षित बर्फबारी से खुश हैं और कहती हैं कि उन्होंने इसके लिए अल्लाह से प्रार्थना की है.

इंटरनेट प्रशंसकों ने दिल और प्रेम इमोजी के साथ प्यारे वीडियो की प्रशंसा कर रहे हैं. सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को  ''बहुत प्यारा'' बताया, और लड़कियों की आकर्षक और मासूम मुस्कान की प्रशंसा की. दोनों को एक फिल्म का भी इंतजार है, जिसका नाम “Twin Sisters” नाम हो और वह दोनों उस में भी बहनों का रोल करना चाहती हैं.

ये भी पढ़ें: Jammu Kashmir Avalanche: जम्मू कश्मीर के 8 जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी, लोगों को घर से नहीं निकलने की सलाह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू-कश्मीर: LG मनोज सिन्हा बोले- 'कश्मीरी पंडितों ने हमेशा से ही...'
जम्मू-कश्मीर: LG मनोज सिन्हा बोले- 'कश्मीरी पंडितों ने हमेशा से ही...'
उमर अब्दुल्ला के भाषण पर सुनील शर्मा का निशाना, बताया 'भ्रमित' करने वाला
उमर अब्दुल्ला के भाषण पर सुनील शर्मा का निशाना, बताया 'भ्रमित' करने वाला
स्वतंत्रता दिवस उमर अब्दुल्ला का बड़ा दावा, 'PoK के लोग जम्मू कश्मीर से...'
स्वतंत्रता दिवस उमर अब्दुल्ला का बड़ा दावा, 'PoK के लोग जम्मू कश्मीर से...'
किश्तवाड़: चिनाब में गिरी बोलेरो, 5 लोगों की दर्दनाक मौत
किश्तवाड़: चिनाब में गिरी बोलेरो, 5 लोगों की दर्दनाक मौत

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget