एक्सप्लोरर

Jammu Kashmir: सांबा में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास तलाशी अभियान, हथियारों की तस्करी को लेकर सुरक्षाबल अलर्ट

Jammu Kashmir News: पुलिस के अनुसार तलाशी अभियान का उद्देश्य किसी भूमिगत सुरंग को तलाश करना था. साथ ही सीमा पार से हथियारों की तस्करी के लिए इस्तेमाल किए जा रहे ड्रोन के बारे में जागरूक करना था.

Samba News: जम्मू कश्मीर के सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे कई अग्रिम गांवों में पुलिस और सुरक्षा बलों ने शनिवार को तलाशी अभियान चलाया. पुलिस ने यह जानकारी दी. एसपी (संचालक-सांबा) जीआर भारद्वाज ने कहा कि तलाशी अभियान का उद्देश्य किसी भूमिगत सुरंग को तलाश करना था. साथ ही सीमा पार से हथियारों की तस्करी के लिए इस्तेमाल किए जा रहे ड्रोन के बारे में लोगों को जागरूक करना था.

यह तलाशी अभियान हाल ही में जम्मू के सिधरा बाईपास इलाके में हुई मुठभेड़ के मद्देनजर चलाया गया. उस मुठभेड़ में कश्मीर जा रहे एक ट्रक में सवार चार आतंकवादी मारे गए थे. माना जा रहा है कि आतंकवादियों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) से घुसपैठ की थी और वे घाटी की ओर जा रहे थे.

पुलिस, सीआरपीएफ और बीएसएफ के संयुक्त अभियान का नेतृत्व कर रहे भारद्वाज ने संवाददाताओं से कहा कि हाल की मुठभेड़ के मद्देनजर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. साथ ही संवेदनशील इलाकों में तलाशी अभियान जारी है.

चार आतंकियों को ढेर किया गया था

बता दें कि जम्मू-कश्मीर में 26 जनवरी से पहले पूरी तरह से अलर्ट जारी किया गया है, जिसके तहत सड़कों पर भारी संख्या में सुरक्षाबल मौजूद हैं और वाहनों की सख्त चेकिंग चल रही है. इसी दौरान सुरक्षाबलों ने जम्मू के सिधरा इलाके में भारी संख्या में गोला-बारूद लेकर चल रहे चार आतंकियों को मुठभेड़ में ढेर कर दिया था. इस बड़े एनकाउंटर के कुछ ही घंटे बाद दिल्ली में भी हलचल शुरू हो गई और गृहमंत्री अमित शाह ने कश्मीर मुद्दे पर अहम बैठक की अध्यक्षता की.

इस मुठभेड़ को लेकर जानकारी देते हुए सेना के अधिकारियों ने बताया कि ट्रक से चार आतंकवादियों के शव बरामद किए गए. मारे गए आतंकवादियों के पास से सात एके राइफल, एक एम4 राइफल, तीन पिस्तौल और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया गया. पाकिस्तान से घुसपैठ के बाद आतंकवादी एक ट्रक में सवार हो कश्मीर की तरफ जा रहे थे.

Jammu Kashmir Terrorists: ट्रक में गोला-बारूद लादकर कश्मीर दहलाने चले थे आतंकी, बड़ी साजिश नाकाम होने के बाद दिल्ली में हुई अहम बैठक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoK में तनाव के बीच जम्मू जाएंंगे आर्मी चीफ, सीमावर्ती इलाकों का लेंगे जायजा
PoK में तनाव के बीच जम्मू जाएंंगे आर्मी चीफ, सीमावर्ती इलाकों का लेंगे जायजा
जम्मू कश्मीर: उद्धव गुट ने श्राइन बोर्ड से मांगा 10 साल का हिसाब, राम मंदिर का किया जिक्र
जम्मू कश्मीर: उद्धव गुट ने श्राइन बोर्ड से मांगा 10 साल का हिसाब, राम मंदिर का किया जिक्र
अमरनाथ यात्रा पर लगी रोक, इस वजह से अगले आदेश तक रहेगी स्थगित
अमरनाथ यात्रा पर लगी रोक, इस वजह से अगले आदेश तक रहेगी स्थगित
राजौरी: 10 दिन बंद रही सड़क, अस्पताल न पहु्ंचने पर युवती की मौत; अधिकारी पर गिरी गाज
10 दिन बंद रही सड़क, अस्पताल न पहु्ंचने पर युवती की मौत; अधिकारी पर गिरी गाज

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
Tomato Flower Drop: टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
Embed widget