एक्सप्लोरर

बर्फबारी के बाद जम्मू-कश्मीर में शीत लहर सा मौसम, गुलमर्ग-पहलगाम में माइनस तक पहुंचा तापमान, सफेद चादर से ढकीं वादियां

Jammu Kashmir Weather: जम्मू कश्मीर में इस मौसम का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया. कुछ इलाकों में बारिश की वजह से तापमान में गिरावट भी देखने को मिली है. पर्यटन स्थलों पर भी बर्फबारी शुरू.

Jammu Kashmir Weather Update: मौसम विभाग की ओर से कश्मीर में मौसम की स्थिति को देखते हुए भविष्यवाणी की है और बताया है कि अगले हफ्ते तक किसी भी तरह की बर्फबारी नहीं हो सकती है. लेकिन कश्मीर घाटी में इस समय शीतलहर चल रही है और तापमान सभी रिकॉर्ड तोड़ रहा है. गुलमर्ग, सोनमर्ग और पहलगाम में पर्यटक रिसॉर्ट पर इसका प्रभाव देखने को मिला है, जहां तापमान शून्य से नीचे जा चुका है और ये इस मौसम का अबतक का सबसे कम तापमान है. 

इस मौसम का सबसे कम तापमान सोनमर्ग में 

मौसम विभाग ने बताया कि गांदरबल जिले के सोनमर्ग में तापमान -5.3 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है, जो इस मौसम का अबतक का सबसे कम तापमान है. वही अनंतनाग के पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 2 डिग्री सेल्सियस नीचे जा चुका है. जबकि बारामुला के स्कीइंग गंतव्य गुलमर्ग में शून्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान दर्ज किया गया है. 

कश्मीर के ऊपरी इलाके में ताजा बर्फबारी के बाद तापमान में गिरावट देखने को आई है जिसने कश्मीर को सफेद चादर से ढक दिया है और घाटी में शीतलहर चल रही है. कश्मीर घाटी में शनिवार को ऊंचे इलाकों में मौसम की पहली बर्फबारी देखने को मिली है. कुछ इलाकों में बारिश भी हुई जिस वजह से तापमान में गिरावट भी हुई है. 

रात के तापमान में गिरावट 

श्रीनगर में शनिवार को अधिकतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के हिसाब से 3.7 डिग्री सेल्सियस कम था. रात का तापमान घाटी के कई हिस्सों में सामान्य से ज्यादा 0 से 4 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा. वही सप्ताहांत के खराब मौसम के बाद कश्मीर में दिन के तापमान में भी 2 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा. 

इस सप्ताह तक बारिश की संभावना

रविवार को मौसम में सुधार देखने को मिला और श्रीनगर और घाटी के कई हिस्सों में धूप से लोगों को राहत मिली. मौसम विभाग ने 23 नवंबर तक पूरे क्षेत्र में शुष्क मौसम होने की बात कही. हालांकि 24 नवंबर को क्षेत्र में फिर से बरसात होने की संभावना जताई जा रही है, जिसमें कश्मीर के ऊंचे इलाकों और छिटपुट स्थानों के साथ जम्मू संभाग के कई अलग-अलग इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है. 

यह भी पढ़ें- 'बटेंगे तो कटेंगे' और 'एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे' पर फारूक अब्दुल्ला ने दिया बयान, जानें क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू के शिवसेना उद्धव गुट के नेताओं ने पार्टी प्रमुख से की मुलाकात, उठाए ये मुद्दे
जम्मू के शिवसेना उद्धव गुट के नेताओं ने पार्टी प्रमुख से की मुलाकात, उठाए ये मुद्दे
'सबसे अहम बात ये है कि...', RSS प्रमुख के बयान पर बोले फारूक अब्दुल्ला
'सबसे अहम बात ये है कि...', RSS प्रमुख के बयान पर बोले फारूक अब्दुल्ला
J&K में दरबार मूव की वापसी, 2 नवंबर से जम्मू में खुलेंगे सरकारी ऑफिस
J&K में दरबार मूव की वापसी, 2 नवंबर से जम्मू में खुलेंगे सरकारी ऑफिस
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget