एक्सप्लोरर

'बेगुनाह को छेड़ो मत और गुनहगार को छोड़ो मत', आतंकवाद पर LG मनोज सिन्हा की सख्त चेतावनी

Jammu Kashmir News: उपराज्यपाल ने आतंकवादियों को पनाह देने या मदद करने वालों के घरों पर बुलडोजर चलाये जाने को जायज ठहराया है. उन्होंने अवाम से भी मददगारों की पहचान करने की अपील की.

Jammu Kashmir News: जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने हालिया आतंकवादी घटनाओं पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने आतंकियों की मदद करने वालों का घर जमींदोज करने को जायज ठहराया. उपराज्यपाल ने कहा कि आतंकियों को पनाह देने वालों का घर गिराए जाने की प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी. उन्होंने कहा कि शांति के बिना विकास नहीं हो सकता. मनोज सिन्हा बारामूला में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बोल रहे थे.

उपराज्यपाल ने कहा, "मैं बार-बार कहता हूं कि विकास के लिए शांति सबसे अनिवार्य है. शांति के बिना यकीन मानिए विकास नहीं होगा. कुछ लोग शांति में अभी भी खलल डालने की कोशिश कर रहे हैं." उन्होंने पाकिस्तान का नाम लिये बिना कहा कि पड़ोसी के प्रयास की हमें चिंता नहीं है. हमारे बीच ऐसे लोग हैं जो आतंकियों को को पनाह देते हैं. मनोज सिन्हा ने कहा कि लोग आतंकियों को पनाह या मदद करने वालों की पहचान करें. आतंक के खिलाफ लड़ाई में अवाम की भी सहभागिता जरूरी है.

आतंकवाद पर क्या बोले उपराज्यपाल?

उपराज्यपाल ने कहा कि प्रशासन, सुरक्षा बल और अवाम मिलकर तय कर लें तो आतंकवाद एक साल साल से ज्यादा नहीं चलेगा. उन्होंने कहा कि आतंकवादी बेकसूर लोगों की जान ले रहे हैं. हाल में कश्मीर घाटी की घटना पर उन्होंने खेद जताया. उन्होंने कहा कि जान लेने का हक किसी को नहीं है. मनोज सिन्हा ने आतंक के खिलाफ लड़ाई में जनता का सहयोग मांगा. उन्होंने कहा, "पिछले 4 सालों से मैं एक ही बात कह रहा हूं. बेगुनाह को छेड़ो मत और गुनहगार को छोड़ो मत.

आतंकवादी को पनाह देने वाले का घर जमींदोज कर दिया जायेगा. सख्त कार्रवाई से समझौता नहीं हो सकता." उन्होंने कहा कि निर्दोष लोगों की जान लेने वाले के खिलाफ रियायत नहीं होनी चाहिए. सिन्हा ने कहा, " कुछ लोग कहते हैं कि आतंकियों को पनाह देने वालों पर बड़ा अत्याचार हो रहा है. हालांकि अत्याचार नहीं न्याय का तकाजा है है और आगे भी होता रहेगा."

ये भी पढ़ें-

जम्मू-कश्मीर विधानसभा में लगे 'जय श्री राम' के नारे, अनुच्छेद-370 पर हुआ हंगामा


 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू-कश्मीर: LG मनोज सिन्हा बोले- 'कश्मीरी पंडितों ने हमेशा से ही...'
जम्मू-कश्मीर: LG मनोज सिन्हा बोले- 'कश्मीरी पंडितों ने हमेशा से ही...'
उमर अब्दुल्ला के भाषण पर सुनील शर्मा का निशाना, बताया 'भ्रमित' करने वाला
उमर अब्दुल्ला के भाषण पर सुनील शर्मा का निशाना, बताया 'भ्रमित' करने वाला
स्वतंत्रता दिवस उमर अब्दुल्ला का बड़ा दावा, 'PoK के लोग जम्मू कश्मीर से...'
स्वतंत्रता दिवस उमर अब्दुल्ला का बड़ा दावा, 'PoK के लोग जम्मू कश्मीर से...'
किश्तवाड़: चिनाब में गिरी बोलेरो, 5 लोगों की दर्दनाक मौत
किश्तवाड़: चिनाब में गिरी बोलेरो, 5 लोगों की दर्दनाक मौत

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget