एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर विधानसभा में लगे 'जय श्री राम' के नारे, अनुच्छेद-370 पर हुआ हंगामा

Jammu Kashmir Assembly Session: जम्मू-कश्मीर विधानसभा के सत्र के दौरान बुधवार को अनुच्छेद 370 का मुद्दा फिर उठा. यह मुद्दा सत्ता पक्ष द्वारा लाए गए एक प्रस्ताव के दौरान उठा.

Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर में विशेष दर्जा बहाल करने को लेकर केंद्र और निर्वाचित प्रतिनिधियों के बीच बातचीत की मांग करने वाले प्रस्ताव को लेकर बुधवार को विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ. इस दौरान विधानसभा में 'जय श्री राम' का नारा लगाया गया. इस प्रस्ताव के खिलाफ बीजेपी के सदस्य वेल में आ गए और प्रस्ताव की कॉपियां फाड़ दीं. हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही बाधित हुई जिसके बाद कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई.

नेशनल कॉन्फ्रेंस और बीजेपी के विधायकों के बीच जुबानी जंग देखी गई. इस दौरान विपक्षी बीजेपी ने कई बार 'जय श्री राम', 'अगस्त 5 जिंदाबाद', 'वंदे मातरम', 'एंटी नेशनल एजेंडा नहीं चलेगा', 'एंटी जम्मू एजेंडा नहीं चलेगा', 'पाकिस्तानी एजेंडा नहीं चलेगा' और 'स्पीकर हाय-हाय' के नारे लगाए गए.

बीजेपी ने स्पीकर पर लगाए गंभीर आरोप

विपक्ष के नेता सुनील शर्मा ने कहा कि हमने स्पीकर को यह सूचित किया था कि आपने कल मंत्रियों की बैठक बुलाई और खुद यह प्रस्ताव तैयार किया. बीजेपी विधायक शाम लाल शर्मा ने कहा कि प्रस्ताव गेस्ट हाउस में स्पीकर की मिलीभगत से तैयार किया गया है. अनुच्छेद 370 के खिलाफ विधानसभा में जनादेश मिला था क्योंकि हमें 26 प्रतिशत वोट मिला था और नेशनल कॉन्फ्रेंस को 23 प्रतिशत वोट मिले थे. शाम लाल शर्मा ने कहा कि स्पीकर को स्वतंत्र रूप से काम करना चाहिए लेकिन वह नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता के रूप में काम कर रहे हैं.

प्रस्ताव में संवैधानिक गारंटी को लेकर कही गई है यह बात

हालांकि यह प्रस्ताव वाइस वोट से पारित हो गया जिस दौरान बीजेपी के सदस्य हंगामा करते रहे. डिप्टी सीएम सुरेंद्र चौधरी जम्मू-कश्माीर को विशेष दर्जा बहाल करने वाले प्रस्ताव को लेकर आए थे जिसे 5अगस्त 2019 को केंद्र सरकार की तरफ से वापस ले लिया गया था. इस प्रस्ताव में यह कहा गया है कि विधानसभा विशेष दर्जे और संवैधानिक गारंटी के महत्व की पुष्टि करती है जो जम्मू-कश्मीर के लोगों की पहचान, संस्कृति और अधिकारों की रक्षा करती है.

ये भी पढ़ें- जम्मू कश्मीर विधानसभा में आर्टिकल 370 हटाने के खिलाफ हंगामा, BJP ने प्रस्ताव की कॉपी फाड़ हवा में फेंकी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू कश्मीर में फिर फटे बादल, शोपियां-बडगाम में फ्लैश फ्लड से हालात बिगड़े
जम्मू कश्मीर में फिर फटे बादल, शोपियां-बडगाम में फ्लैश फ्लड से हालात बिगड़े
'जो हुआ वो...', अनुच्छेद 370 पर और क्या बोले फारुख अब्दुल्ला?
'जो हुआ वो...', अनुच्छेद 370 पर और क्या बोले फारुख अब्दुल्ला?
कश्मीर के आतंकी लतीफ भट पर 15 लाख का इनाम घोषित, जारी हुए पोस्टर
कश्मीर के आतंकी लतीफ भट पर 15 लाख का इनाम घोषित, जारी हुए पोस्टर
दक्षिण और उत्तर कश्मीर में फ्लैश फ्लड, उफान पर नदी-नाले; लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दक्षिण और उत्तर कश्मीर में फ्लैश फ्लड, उफान पर नदी-नाले; लोगों को सतर्क रहने की सलाह

वीडियोज

Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs
Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
Embed widget