एक्सप्लोरर

Jammu Kashmir Election: आम आदमी पार्टी ने जम्मू-कश्मीर में चुनाव लड़ने का किया ऐलान, किन सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी?

Jammu Kashmir Assembly Elections 2024: जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है. इस बार आम आदमी पार्टी भी विधानसभा चुनाव के मैदान में उतरने जा रही है.

Jammu Kashmir News: आम आदमी पार्टी (AAP) ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है. पार्टी के जम्मू कश्मीर के प्रभारी इमरान हुसैन (Imran Hussain) ने कहा कि जिन सीटों पर आम आदमी पार्टी का संगठन मजबूत है, उन्हीं सीटों पर आप चुनाव लड़ेगी. चुनाव को लेकर इमरान हुसैन ने पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से मुलाकात की. 

इमरान हुसैन ने बैठक की जानकारी 'एक्स' पर देते हुए लिखा, ''जम्मू-कश्मीर में आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनज़र श्रीनगर में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से मुलाक़ात कर आगामी रणनीतियों पर चर्चा की. जम्मू-कश्मीर की जनता इस बार बदलाव चाहती है, जनता इस बार केजरीवाल मॉडल के लिए वोट करने को तैयार है. आम आदमी पार्टी पूरी मज़बूती से चुनावी मैदान में जनता के हक़ के लिए आवाज़ बुलंद करेगी.''

जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद चुनाव
जम्मू-कश्मीर में 10 साल के बाद विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इस बार बदली हुई परिस्थिति में चुनाव होंगे क्योंकि जम्मू-कश्मीर से राज्य का दर्जा हटाकर इसे केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया है और साथ ही लद्दाख इससे अलग हो चुका है. जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों में चुनाव कराए जाने की घोषणा की गई है. पहले चरण का चुनाव 18 सितंबर को कराया जाएगा.

तीन चऱणों में होंगे चुनाव
दूसरे चरण का चुनाव 25 सितंबर और तीसरे चरण का चुनाव 1 अक्टूबर को कराया जाएगा. मतों की गिनती 4 अक्टूबर को होगी. पहले चरण में अनंतनाग, शोपियां, कुलगाम, रामबन, किश्‍तवाड़ और डोडा जिले की 24 सीट पर मतदान होना है जिसके लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है. नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है. ऐसा में माना जा रहा है कि आम आदमी पार्टी भी जल्द प्रत्याशियों के नाम का ऐलान करेगी.

ये भी पढ़ें- Jammu Kashmir Election: जम्मू-कश्मीर में अपनी पार्टी ने जारी की आठ प्रत्याशियों की सूची, किसे बनाया कहां से प्रत्याशी?

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू-कश्मीर: LG मनोज सिन्हा बोले- 'कश्मीरी पंडितों ने हमेशा से ही...'
जम्मू-कश्मीर: LG मनोज सिन्हा बोले- 'कश्मीरी पंडितों ने हमेशा से ही...'
उमर अब्दुल्ला के भाषण पर सुनील शर्मा का निशाना, बताया 'भ्रमित' करने वाला
उमर अब्दुल्ला के भाषण पर सुनील शर्मा का निशाना, बताया 'भ्रमित' करने वाला
स्वतंत्रता दिवस उमर अब्दुल्ला का बड़ा दावा, 'PoK के लोग जम्मू कश्मीर से...'
स्वतंत्रता दिवस उमर अब्दुल्ला का बड़ा दावा, 'PoK के लोग जम्मू कश्मीर से...'
किश्तवाड़: चिनाब में गिरी बोलेरो, 5 लोगों की दर्दनाक मौत
किश्तवाड़: चिनाब में गिरी बोलेरो, 5 लोगों की दर्दनाक मौत

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget