एक्सप्लोरर

Jammu-Kashmir Earthquake: जम्मू-कश्मीर में हिली धरती, 5.2 तीव्रता से आया भूंकप, अफगानिस्तान में था केंद्र

Jammu-Kashmir Earthquake News: कश्मीर घाटी में भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे उत्तरी कश्मीर के कुछ इलाकों में लोगों में थोड़ी घबराहट पैदा हो गई. लोग घरों से बाहर निकल आए.

Earthquake In Jammu-Kashmir: जम्मू कश्मीर में बुधवार को 5.2 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया. हालांकि, इस दौरान जान-माल के किसी नुकसान की कोई खबर नहीं है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान में था और यह सुबह 10:43 बजे के आसपास महसूस किया गया. कश्मीर घाटी में भूकंप के झटके महसूस होने के बाद लोगों में दहशत फैल गई और वे घरों से बाहर निकल आए.

भूकंप के बाद पुलिस और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं. किसी भी संभावित नुकसान की जांच की जा रही है. अधिकारियों ने लोगों को सतर्क रहने की अपील की है. इसके साथ ही अफवाहों पर ध्यान न देने के लिए कहा है. हालांकि, भूकंप के झटके के समय लोग घरों से बाहर आ गए थे. लेकिन, स्थिति बन सामान्य है. इसके साथ भूकंप के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए विशेषज्ञों की ओर से जांच की जा रही है.

अगस्त में भी आया था भूकंप
इससे पहले इसी साल अगस्त माह में कश्मीर घाटी में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. 21 अगस्त को रात 10 बजकर 22 मिनट के करीब बारामूला जिले में भूकंप आया था, जिसकी रिक्टर स्केल में तीव्रता 3.9 मापी गई थी. राहत की बात रही कि भूकंप से किसी भी तरह की कोई जान माल की हानि नहीं हुई. उससे एक दिन पहले भी बारामूला जिले में सुबह 6.45 बजे के भूकंप का झटका महसूस किया गया था. इसकी तीव्रता 4.9 दर्ज की गई थी. 

वहीं सिक्किम में कल (12 नवंबर) भूकंप के झटके महसूस किए गए थे, जिसकी तीव्रता 3.5 रही थी. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने एक्स पर इसकी जानकारी दी थी. भूकंप का केंद्र राजधानी गंगटोक से 16 किलोमीटर की दूरी पर पश्चिम में पांच किलोमीटर की गहराई में स्थित था. इस दौरान किसी भी प्रकार की संपत्ति या जान-माल की हानि नहीं हुई.

यह भी पढ़ें:जम्मू कश्मीर में शिवसेना और डोगरा फ्रंट ने शहादत पर की व्हाइट पेपर की मांग, कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जम्मू में पिछले 6 दिनों से भारी बारिश का कहर, चेनाब-तवी नदी उफान पर, पुलिस- SDRF अलर्ट
जम्मू में पिछले 6 दिनों से भारी बारिश का कहर, चेनाब-तवी नदी उफान पर, पुलिस- SDRF अलर्ट
खतरे की घंटी! जम्मू में सभी नदियां उफान पर, पुलिस रस्सी बांधकर सील कर रही किनारे
खतरे की घंटी! जम्मू में सभी नदियां उफान पर, पुलिस रस्सी बांधकर सील कर रही किनारे
NEET पेपर लीक पर प्रधानमंत्री मोदी के पोस्ट पर CM उमर अब्दुल्ला बोले, 'कहीं न कहीं...'
NEET पेपर लीक पर प्रधानमंत्री मोदी के पोस्ट पर CM उमर अब्दुल्ला बोले, 'कहीं न कहीं...'

वीडियोज

NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने
Bollywood News:
DR. Aarambhi:😱Nayra की मदद करना Aarmabhi पर पड़ा भारी, गुनहगारों के साथ बेगुनाह हुई गिरफ्तार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
IND vs ZIM: भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
Embed widget