एक्सप्लोरर

Jammu Kashmir Covid Update: जम्मू-कश्मीर में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के रिकॉर्ड नए मामले, श्रीनगर का ये है हाल

Jammu Kashmir Covid News: जम्मू-कश्मीर में मार्च 2020 से लेकर अब तक की समयावधि में एक दिन में सबसे अधिक केस बुधवार को दर्ज किए गए. वहीं बीते 24 घंटे में 4 लोगों की मौत हो गई.

Jammu Kashmir Covid News: जम्मू और कश्मीर में कोरोना वायरस संक्रमण (Covid 19 In Jammu kashmir) के नए मामलों में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है. केंद्र शासित प्रदेश में बुधवार को 5,818 नए मामले पाए गए जो मंगलवार को दर्ज किए मामलों से 1,167 केस ज्यादा है. महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक पहली बार केंद्र शासित प्रदेश में इतने नए मामले पाए गए हैं. जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने बताया कि इस समयावधि में 1,255 लोग ठीक भी हुए. वहीं कोविड की चपेट में आने से चार लोगों की मौत भी हुई. 

एक हेल्थ बुलेटिन में बताया गया कि राज्य में  पाए गए 5,818 नए मामलों में 1,752 जम्मू से और 4,066 केस कश्मीर डिविजन से है. जम्मू से 1,131, उधमपुर से 105, राजौरा से 85,डोडा से 63, कठुआ से 100, सांबा से 89, किश्तवाड़ से 5, पूंथ से 66, रामबन से 53 और रियासी 56 मामले रिपोर्ट किए गए.

बताया गया कि श्रीनगर में सबसे अधिक 1745 मामले रिपोर्ट किए गए. वहीं बारामूला से 791, बडगाम में 594, ,पुलवामा में 230, कुपवाड़ा में 93, अनंतनाग में 217, बांदीपोरा में 130, गांदरबल में 84, कुलगाम में 162 और शोपियां में 20 नए मामले सामने आए. 

कश्मीर डिविजन में 16,900 एक्टिव केस
हेल्थ बुलेटिन में बताया गया कि 24 घंटे में ठीक हुए कुल 1255 में से 592 मरीज- जम्मू और 663 मरीज कश्मीर डिविजन के है. साथ ही बीते 1 दिन में कोविड से मारे गए चारों मामले जम्मू डिविजन के है. बताया गया कि बीते 24 घंटे में 83,019 सैंपल्स की जांच की गई है. केंद्र शासित प्रदेश में फिलहाल 26,236 केस एक्टिव है जिसमें से 9,336 जम्मू डिविजन और 16,900 केस कश्मीर डिविजन के हैं. केंद्र शासित  फिलहाल 4,994 बेड्स उपलब्ध हैं जिसमें से 416 पर मरीज भर्ती हैं. वहीं बीते 24 घंटे में टीकों 41,266 खुराक दी गई. इसके बाद अब तक दी गई खुराकों की कुल संख्या- 2,00,27,707 हो गई है.

केंद्र शासित प्रदेश में अब तक इस बीमारी से 3,41,854 लोग उबर चुके हैं वहीं 4579 लोगों की मौत हो चुकी है. बुलेटिन के अनुसार अभी तक कोरोना के 3, 72,669 पुष्ट मामले रिपोर्ट किए गए हैं.

Jammu-Kashmir Weather Report: जम्मू-कश्मीर में आज से मौसम लेगा करवट, कई दिनों तक होगी बारिश और बर्फबारी

Dras News: शून्य से भी कम तापमान में भी बिजली विभाग के कर्मचारियों ने कर दिखाया ये काम, सभी कर रहे तारीफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'माफी मांगें या पाकिस्तान जाकर रहने का सोचें', निशाने पर फारूक अब्दुल्ला
'माफी मांगें या पाकिस्तान जाकर रहने का सोचें', निशाने पर फारूक अब्दुल्ला
जम्मू कश्मीर: उमर अब्दुल्ला कैबिनेट में कौन होगा कौन नहीं? आज हो जाएगा फैसला
जम्मू कश्मीर: उमर अब्दुल्ला कैबिनेट में कौन होगा कौन नहीं? आज हो जाएगा फैसला
J&K: उमर अब्दुल्ला सरकार का पहला कैबिनेट विस्तार, नए मंत्रियों को मिलेगी जगह
J&K: उमर अब्दुल्ला सरकार का पहला कैबिनेट विस्तार, नए मंत्रियों को मिलेगी जगह
कश्मीर विलय के 80 साल: पहली बार सरकारी कार्यक्रम नहीं, घाटी में बाजार खुले
कश्मीर विलय के 80 साल: पहली बार सरकारी कार्यक्रम नहीं, घाटी में बाजार खुले

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: दांव पर अनंत सिंह की भी साख, JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती के बीच JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget