एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग पर कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस के साथ धक्का-मुक्की

Jammu Kashmir News: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव गुलाम अहमद मीर ने कहा कि कांग्रेस जम्मू कश्मीर को राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग कर रही है. उन्होंने कहा कि हम अपना हक मांग रहे हैं.

जम्मू कश्मीर को राज्य का दर्जा दिए जाने को लेकर जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जम्मू में प्रदर्शन किया. इस प्रदर्शन के दौरान अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव गुलाम अहमद मीर समेत जम्मू कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष को उनके कार्यकर्ताओं के साथ हिरासत में लिया गया.

जम्मू कश्मीर में स्टेटहुड का मुद्दा तूल पकड़ता जा रहा है. कांग्रेस लगातार जम्मू कश्मीर को राज्य का दर्जा दिए जाने को लेकर प्रदर्शन कर रही है और इसी सिलसिले में रविवार को कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दफ्तर से राजभवन तक मार्च निकालने की नाकाम कोशिश की.

जम्मू में मार्च निकाला गया

हमारी रियासत हमारा हक के नारे के साथ जम्मू कश्मीर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव गुलाम अहमद मीर और जम्मू कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा के नेतृत्व में जम्मू में मार्च निकाला. यह मार्च जम्मू कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दफ्तर से राज भवन तक जाना था लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने जम्मू कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दफ्तर के बाहर बैरिकेडिंग कर दी.

कांग्रेस कार्यकर्ता जैसे ही सड़कों पर आए तो पुलिस से उनकी धक्का मुक्की हो गई और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पहले बैरिकेडिंग तोड़कर राज भवन की तरफ कूच किया. इसके बाद कुछ ही दूरी पर पुलिस ने दूसरी बैरिकेडिंग कर रखी थी जहां पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेने के लिए पुलिस वहां भी तैयार खड़े थे.

कांग्रेसी कार्यकर्ता इस दूसरे बैरिकेड के पास पहुंचे उनकी दोबारा पुलिस से धक्का मुक्की हो गई जिसके बाद दर्जनों कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया.

महासचिव गुलाम अहमद मीर ने क्या कहा?

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव गुलाम अहमद मीर ने एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस जम्मू कश्मीर को राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग कर रही है. उन्होंने कहा कि वह किसी से भीख नहीं मांग रहे बल्कि अपना हक मांग रहे हैं. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने कई मौकों पर जम्मू कश्मीर को राज्य का दर्जा देने की बात कही है और इसी सिलसिले में कांग्रेस प्रदर्शन कर रही है.

वहीं कांग्रेस के पूर्व सांसद और मंत्री चौधरी लाल सिंह ने एबीपी न्यूज़ से कहा कि जम्मू कश्मीर में तानाशाही चल रही है. उन्होंने कहा कि कांग्रेसी कार्यकर्ता राज भवन का घेराव करना चाहते थे लेकिन पुलिस ने उन्हें कांग्रेस दफ्तर से कुछ ही दूर जाने दिया जिसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया.

उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर को राज्य का दर्जा दिया जाना जम्मू कश्मीर के लोगों के हक में होगा और जम्मू कश्मीर को राज्य का दर्जा मिले इसके लिए कांग्रेस मंगलवार को दिल्ली में प्रदर्शन करेगी.

इसे भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर: एलजी सिन्हा मनोज सिन्हा की आतंकवाद पर दो टूक, कहा- 'अब कलम और लैपटॉप उठाएंगे युवा'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jammu News: जम्मू में गंदे पानी से बचने के लिए लोगों ने घरों के दरवाजों पर 5 फीट की दीवार, प्रशासन बेपरवाह
जम्मू में गंदे पानी से बचने के लिए लोगों ने घरों के दरवाजों पर 5 फीट की दीवार, प्रशासन बेपरवाह
Jammu Kashmir: विवादित किताबों पर बड़ा एक्शन, स्कूलों की हर लाइब्रेरी का 7 दिन में ऑडिट का आदेश
जम्मू-कश्मीर: विवादित किताबों पर बड़ा एक्शन, स्कूलों की हर लाइब्रेरी का 7 दिन में ऑडिट का आदेश
भारी बारिश के बीच वैष्णो देवी मार्ग पर भूस्खलन, बैटरी कार सेवा प्रभावित, यात्रा पर पड़ेगा असर?
भारी बारिश के बीच वैष्णो देवी मार्ग पर भूस्खलन, बैटरी कार सेवा प्रभावित, यात्रा पर पड़ेगा असर?
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget