एक्सप्लोरर

जम्मू पहुंचे उमर अब्दुल्ला ने पाकिस्तानी गोलीबारी के शिकार लोगों से की मुलाकात, कहा- 'भरोसा दिलाया कि...'

India Pakistan News: जम्मू में पाकिस्तानी गोलीबारी के शिकार लोगों से जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मुलाकात की. उन्होंने कहा कि हम इस मुश्किल समय में उनके साथ मजबूती से खड़े हैं.

India Pakistan News: आतंकियों के खिलाफ भारत के ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान बौखलाया है और वहां की सेना जम्मू-कश्मीर में सीमा पर गोलीबारी कर रही है. इसका भारतीय जवान भी मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं. पाकिस्तान की गोलीबारी में 16 लोगों की मौत हुई है और 50 के करीब लोग घायल हैं. इस बीच मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला जम्मू पहुंचे और घायलों से GMC अस्पताल में मुलाकात की. 

सीएम ने शेल्टर्स में जाकर पीड़ितों से भी मुलाकात की, जिन्हें गोलीबारी की वजह से शिफ्ट किया गया है. मुख्यमंत्री कार्यालय ने मुलाकात की तस्वीर एक्स पर शेयर करते हुए लिखा, ''गोलाबारी से विस्थापित हुए लोगों के लिए बनाए गए आश्रय शिविरों का दौरा किया. परिवारों से बात की, उनकी चिंताएं सुनीं.

मुश्किल समय में मजबूती से खड़े हैं- उमर अब्दुल्ला

सीएम ने भरोसा दिलाया कि हम इस मुश्किल समय में उनके साथ मजबूती से खड़े हैं. अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे सुनिश्चित करें कि सभी आवश्यक सुविधाएं. बिना किसी देरी के उपलब्ध कराई जाएं.

सीएम के अलावा डिप्टी सीएम सुरेंद्र चौधरी ने राजौरी का दौरा किया और सुरक्षा का जायजा लिया. चौधरी ने कहा कि पहली दफा नहीं है कि पाकिस्तान ने हिंदुस्तान पर हमला किया है. पाकिस्तान की कोशिश रही है कि हमारे लोगों को नुकसान पहुंचाएं. 

पाकिस्तान को मुंह की खानी होगी- डिप्टी सीएम
उन्होंने कहा, ''हमारे लोग बहादुर हैं. इतिहास में ये दर्ज है. पाकिस्तान ये सोचे कि हम ऐसा करके हिंदुस्तान या जम्मू कश्मीर के लोगों के हौसले नहीं तोड़ सकते हैं. पीर पंजाल के लोगों ने हमेशा बहादुरी का परिचय दिया है. यहां इतनी गोलीबारी हो रही है, इसके बावजूद ये लोग पूरी तरह से हिंदुस्तान के जवानों के साथ खड़े हैं.''

नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के नेता सुरेंद्र चौधरी ने कहा, ''पाकिस्तान को मुंह की खानी होगी. पाकिस्तान कभी कामयाब नहीं हो सकता है. मेरी लोगों से अपील है कि भाईचारे को बनाएं रखें, जिन लोगों को भी जरूरत है, हमें उनकी मदद करनी चाहिए. इस समय देश सिर्फ हमसे ये मांग रहा है कि हम उनका साथ दें, फौजियों का साथ दें.''

जीवन प्रकाश एबीपी लाइव में बतौर इनपुट लीड काम कर रहे हैं. वो करीब 8 सालों से एबीपी में कार्यरत है. ब्रेकिंग न्यूज के साथ चुनाव और राजनीतिक मुद्दों पर खास ध्यान रखते हैं. पत्रकारिता जगत में करीब 10 सालों का अनुभव है. माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन में 2015 में मास्टर की डिग्री ली. पत्रकारिता में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव को समझने की कोशिश कर रहे हैं. फैक्ट चेक और सोशल मीडिया को लेकर कई वर्कशॉप किए हैं. संपर्क के लिए मेल आईडी- jeevanp@abpnetwork.com.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू-कश्मीर: सेब बागानों को नुकसान, भारी बारिश का अलर्ट
जम्मू-कश्मीर: सेब बागानों को नुकसान, भारी बारिश का अलर्ट
सिंधु जल समझौता: CM उमर अब्दुल्ला की दो टूक, 'हमारा खून...'
सिंधु जल समझौता: CM उमर अब्दुल्ला की दो टूक, 'हमारा खून...'
शहीदों को नमन: कठुआ में निकली पदयात्रा, देशभक्ति के रंग में दिखे अधिकारी और नागरिक
शहीदों को नमन: कठुआ में निकली पदयात्रा, देशभक्ति के रंग में दिखे अधिकारी और नागरिक
Shri Budha Amarnath Yatra 2026: 17 अगस्त से शुरू हो रही श्री बुद्ध अमरनाथ यात्रा, अधिकारियों ने की तैयारियों की समीक्षा
17 अगस्त से शुरू हो रही श्री बुद्ध अमरनाथ यात्रा, अधिकारियों ने की तैयारियों की समीक्षा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget