एक्सप्लोरर

खीर भवानी मंदिर में सीएम उमर अब्दुल्ला, जल चढ़ाया, फूल अर्पित किए और आरती की थाली लेकर मंत्र भी सुने

Omar Abdullah at Kheer Bhawani Temple: जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने 20 मई को खीर भवानी मंदिर का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने जल चढ़ाया, फूल अर्पित किए और आरती की थाली लेकर मंत्र भी सुने.

Omar Abdullah at Kheer Bhawani Mandir: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने गांदरबल जिले के तुलमुला स्थित खीर भवानी मंदिर में वार्षिक मेले के अवसर पर आज (20 मई) को विशेष पूजा-अर्चना की. इस दौरान उन्होंने माता राग्न्या देवी को जल चढ़ाया, फूल अर्पित किए और आरती की थाली लेकर मंत्रोच्चार भी सुने. यह मंदिर कश्मीरी पंडितों के लिए विशेष धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व रखता है. 

कई बार कर चुके हैं इस मंदिर का दौरा
उमर अब्दुल्ला इससे पहले भी कई बार इस मंदिर का दौरा कर ‘कश्मीरियत’ और सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश दे चुके हैं. हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से जम्मू-कश्मीर के पर्यटन क्षेत्र में अचानक गिरावट देखी गई है. इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बयान देते हुए स्पष्ट किया था कि वर्तमान में राज्य की आर्थिक स्थिति से ज्यादा प्राथमिकता आतंकवाद के खात्मे को दी जा रही है. उन्होंने कहा था, "हमारा फोकस अभी आर्थिक आंकड़ों पर नहीं बल्कि आतंकवाद के खात्मे पर है और इसके लिए हम भारत सरकार के साथ खड़े हैं." 

‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के बाद पर्यटन पर है फोकस- उमर अब्दुल्ला
ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के बाद उमर अब्दुल्ला ने इस कार्रवाई की सराहना करते हुए इसे राज्य में शांति बहाली की दिशा में एक बड़ा कदम बताया. इसके बाद उनके बयानों से यह भी संकेत मिला कि वे अब राज्य में पर्यटन को पुनर्जीवित करने के लिए प्रयासरत हैं. उन्होंने अमरनाथ यात्रा से लेकर वैष्णो देवी तक का विशेष रूप से उल्लेख किया और भरोसा दिलाया कि सरकार यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है.

उन्होंने कहा कि सरकार की कोशिश रहेगी कि राज्य में सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जाए, ताकि देशभर से आने वाले श्रद्धालु और पर्यटक निडर होकर यहां यात्रा कर सकें.

खीर भवानी मंदिर पर उमर अब्दुल्ला का वर्षों पुराना जुड़ाव उनके कश्मीरियत के सिद्धांतों को मजबूत करता है. यह मंदिर जहां कश्मीरी पंडितों की आस्था का केंद्र है, वहीं यह घाटी में सांप्रदायिक सौहार्द का भी प्रतीक बन चुका है.

फारूक अब्दुल्ला भजन गाते हुए आ चुके हैं नजर

बता दें कि इससे पहले जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख, पूर्व मुख्यमंत्री और उमर अब्दुल्ला के पिता फारूक अब्दुल्ला कई बार भजन गाते हुए नजर आए हैं.

एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं. झारखंड राइटर्स एसोसिएशन की पूर्व कवयित्री हैं. विषयों को सरलता में पिरोने का हुनर रखती हैं. खाली समय में आध्यात्म, समाजिक और संवेदनाओं की गहराइयों में डूबने का शौक है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंतनाग तिरंगा रैली विवाद: BJP का इन 9 नेताओं पर एक्शन, हुई ये कार्रवाई
अनंतनाग तिरंगा रैली विवाद: BJP का इन 9 नेताओं पर एक्शन, हुई ये कार्रवाई
अनंतनाग: आर्टिकल 370 के जश्न में लगे महिला विरोधी नारे? बढ़ी BJP की मुश्किल
अनंतनाग: आर्टिकल 370 के जश्न में लगे महिला विरोधी नारे? बढ़ी BJP की मुश्किल
शोपियां में ओलावृष्टि से सेब बागानों को भारी नुकसान, 60% फसल तबाह
शोपियां में ओलावृष्टि से सेब बागानों को भारी नुकसान, 60% फसल तबाह
J&K: इल्तिजा मुफ्ती पर FIR दर्ज, भेजा गया समन, क्या मामला?
J&K: इल्तिजा मुफ्ती पर FIR दर्ज, भेजा गया समन, क्या मामला?

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
AIIMS Delhi: AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
Embed widget