एक्सप्लोरर

पहलगाम हमले में मारे गए लोगों के परिजनों को खुशी देगा CM उमर अब्दुल्ला का ये फैसला, जानें बड़ी बातें

Jammu-Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने पहलगाम आतंकी हमले के 26 पीड़ितों की स्मृति में बैसरन में एक भव्य स्मारक निर्माण की घोषणा की. उन्होंने कहा कि यह श्रद्धांजलि स्थायी होगी.

Jammu-Kashmir Latest News: जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार (27 मई) को पहलगाम में पिछले महीने हुए आतंकवादी हमले के पीड़ितों के लिए एक खास फैसला लिया है. उन्होंने पीड़ितों की स्मृति में बैसरन में एक भव्य स्मारक निर्माण की घोषणा की है. उन्होंने कहा कि यह स्मारक न केवल भव्य, बल्कि गरिमामय और श्रद्धांजलिपूर्ण होगा. 

मुख्यमंत्री ने कहा, “हम पहले दिन से इस पर चर्चा कर रहे थे. बैसरन में उन 26 निर्दोष जानों की याद में एक स्मारक बनेगा, ताकि यह हमेशा याद रखा जाए कि वे कभी भुलाए नहीं जाएंगे.” यह घोषणा पहलगाम में देशभर से आए टूर और ट्रैवल ऑपरेटरों की बैठक के दौरान की गई. उन्होंने बताया कि राज्य कैबिनेट की बैठक में सार्वजनिक निर्माण विभाग को इस स्मारक के लिए मंजूरी देने के अधिकार दे दिए गए हैं.

हम केवल उनके सम्मान में सिर झुका सकते हैं- CM अब्दुल्ला
मुख्यमंत्री ने पर्यटन को एक बार फिर से जीवित करने पर जोर देते हुए टूर ऑपरेटरों को धन्यवाद दिया और कहा, “जब स्थानीय लोग भी बाहर निकलने से डरते थे, तब आप में से कई ने कश्मीर में पर्यटन को फिर से शुरू किया.” उन्होंने 1990 के दशक की शुरुआत को याद किया जब मुंबई और गुजरात से पर्यटक घाटी में लौटे थे और पर्यटन को फिर ऊंचाइयों तक पहुंचाया था. उन्होंने 22 अप्रैल को हुए हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि “हम लाख निंदा करें, फिर भी उन 26 परिवारों के दुःख को शब्दों में नहीं बयां किया जा सकता. हम केवल उनके सम्मान में सिर झुका सकते हैं.”

जल्द खोले जाएंगे पर्यटक स्थल- CM अब्दुल्ला
सुरक्षा के मुद्दे पर बोलते हुए उमर अब्दुल्ला ने कहा कि राज्य सरकार पूरी तरह से सुरक्षा व्यवस्था को नियंत्रित नहीं करती, लेकिन ऐसी घटनाएं दोबारा न हों, इसके लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे. उन्होंने यह भी कहा कि पर्यटक स्थलों को फिर से खोलने की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी, लेकिन यह चरणबद्ध और पारदर्शी तरीके से होगी. जो बंद है, उस पर ध्यान न दें, बल्कि जो खुला है, उस पर बात करें. मैं खुद बेताब वैली गया और वहां की स्थिति देखी. सभी स्थल एक साथ नहीं खुलेंगे, लेकिन कुछ धीरे-धीरे पर्यटकों के लिए खोले जाएंगे. उन्होंने आश्वासन दिया कि इस प्रक्रिया में टूर ऑपरेटरों की सलाह ली जाएगी.

पहले घरेलू पर्यटक, फिर आते हैं अंतरराष्ट्रीय पर्यटक- CM अब्दुल्ला
अंतरराष्ट्रीय पर्यटन को लेकर सीएम ने कहा कि जब घरेलू पर्यटन में सुधार दिखने लगता है, तब अंतरराष्ट्रीय पर्यटक भी वापस आने लगते हैं. उन्होंने कहा, “पहला संकेत तब मिलता है जब स्कूल के बच्चे और घरेलू सैलानी पिकनिक स्थलों पर लौटते हैं. इसके बाद ही विदेशी बुकिंग शुरू होती है.” उन्होंने भरोसा जताया कि कड़ी चुनौतियों के बावजूद, साहस और सहयोग से घाटी एक बार फिर पर्यटकों की पसंदीदा जगह बनेगी. 

उमर अब्दुल्ला ने पहलगाम विधायक के नेतृत्व में आए स्थानीय प्रतिनिधिमंडल से भी मुलाकात की और जनता की समस्याओं और उम्मीदों को सुना. स्थानीय लोगों द्वारा संकट के समय में प्रशासन और पर्यटकों को दिए गए सहयोग की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि यह “उदाहरण योग्य” था. इसके बाद उन्होंने नुनवान बेस कैंप का दौरा किया और अमरनाथ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की. अपनी यात्रा के अंत में मुख्यमंत्री ने बेटाब वैली से होटल तक साइकिल यात्रा की, जिसमें उनके दोनों बेटे जहीर और जमीर भी शामिल हुए. यह पहल पर्यटन विभाग की सतत विकास की दिशा में एक नई सोच को दर्शाती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्र आंदोलन पर फारूक अब्दुल्ला बोले, '...स्थिति खराब होगी'
छात्र आंदोलन पर फारूक अब्दुल्ला बोले, '...स्थिति खराब होगी'
जम्मू में भारी बारिश का अलर्ट! बाढ़ में युवक बहा, डोडा में सभी स्कूल बंद
जम्मू में भारी बारिश का अलर्ट! बाढ़ में युवक बहा, डोडा में सभी स्कूल बंद
बारामूला में घिनौनी वारदात, दोस्त के साथ घूमने आई लड़की का गैंगरेप
बारामूला में घिनौनी वारदात, दोस्त के साथ घूमने आई लड़की का गैंगरेप
जम्मू-कश्मीर में दो जगह फटे बादल, मौसम के लिहाज से 48 घंटे भारी 
जम्मू-कश्मीर में दो जगह फटे बादल, मौसम के लिहाज से 48 घंटे भारी 

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget