एक्सप्लोरर

'बीजेपी का जो मैनिफेस्टो होगा, वो...,' जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव को लेकर क्या है भाजपा का प्लान?

Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर बीजेपी के अध्यक्ष रविंदर रैना ने कहा कि विधानसभा चुनाव के सिलसिले में बीजेपी की मैनिफेस्टो कमेटी की एक बड़ी बैठक हुई है, जिसमें विजन डॉक्यूमेंट को लेकर चर्चा की गई.

Jammu And Kashmir Assembly Elections: जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. चुनाव को लेकर बीजेपी समेत तमाम पार्टियां अपनी तैयारियों में पूरी तरह से जुटी हैं. बीजेपी ने जम्मू-कश्मीर को लेकर घोषणापत्र पर बैठक की है. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष रविंदर रैना ने दावा किया कि पार्टी का घोषणापत्र जनता का घोषणा पत्र होगा.

जम्मू-कश्मीर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष रविंदर रैना ने कहा, ''जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव के सिलसिले में भारतीय जनता पार्टी की मैनिफेस्टो कमेटी की एक बड़ी बैठक हुई है. केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी साहब, जो बीजेपी के जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के इंचार्ज हैं, उनकी उपस्थिति में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी के मैनिफेस्टो विजन डॉक्यूमेंट को लेकर चर्चा की है.

उन्होंने आगे कहा, ''पूरे जम्मू कश्मीर में हर वर्ग, हर सेक्शन और हर व्यक्ति तक भारतीय जनता पार्टी पहुंचेगी. भारतीय जनता पार्टी का जो मैनिफेस्टो होगा, वो जनता का मैनिफेस्टो होगा. वो जनता की समस्याओं के समाधान के लिए बीजेपी की कमिटमेंट होगी, गारंटी होगी कि जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव को जीतने के बाद जो बीजेपी की सरकार होगी तो तुरंत जनता की समस्याओं के समाधान के लिए क्या अहम निर्णय पार्टी करेगी.

रविंदर रैना ने कहा, ''बीजेपी जब विधानसभा चुनाव के बाद जब जम्मू कश्मीर में सरकार का गठन करेगी तो अगले पांच साल का क्या रोड मैप होगा, बीजेपी का क्या मिशन होगा, किस एजेंडे को लेकर बीजेपी जम्मू कश्मीर की जनता का भला करेगी, जिसमें सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास, इस मिशन के साथ बीजेपी आगे बढ़ेगी. इसी को लेकर आज बीजेपी मैनिफैस्टो कमेटी की बैठक हुई है. कई और लंबित मामलों पर भी चर्चा हुई है.

उन्होंने कहा, ''केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी जी इस मीटिंग में मौजूद थे. जम्मू कश्मीर में बीजेपी के तमाम बड़े नेताओं ने भी इस बैठक में हिस्सा लिया. आने वाले दिनों में जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग क्षेत्रों का ये कमेटी दौरा करेगी. अलग अलग स्टेक होल्डर्स और अलग-अलग एनजीओ, धार्मिक, सामाजिक संस्थाओं के लोगों से मुलाकात करेगी.

उन्होंने आगे कहा, ''हमारी कमेटी युवाओं और महिलाओं से भी मुलाकात करेगी और यकीनन एक डिटेल विजन डॉक्यूमेंट जो जनता के लिए बीजेपी की कमिटमेंट होगी, वो तैयार किया जाएगा.''

ये भी पढ़ें:

Jammu Kashmir: हिमाचल प्रदेश के बाद अब जम्मू-कश्मीर में बादल फटा, श्रीनगर-लेह नेशनल हाईवे हुआ बंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jammu News: 'वंदे मातरम' के 150 साल पूरे होने पर जश्न, चिनाब नदी में तिरंगा बोट रैली का आयोजन
'वंदे मातरम' के 150 साल पूरे होने पर जश्न, चिनाब नदी में तिरंगा बोट रैली का आयोजन
सड़क या स्विमिंग पूल? रियासी में गड्ढे वाली रोड के खिलाफ कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन
सड़क या स्विमिंग पूल? रियासी में गड्ढे वाली रोड के खिलाफ कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन
कश्मीरी पंडितों को धमकी, हत्या करने की मंजूरी लेने के लिए ऑनलाइन पोल! शिकायत दर्ज
कश्मीरी पंडितों को धमकी, हत्या करने की मंजूरी लेने के लिए ऑनलाइन पोल! शिकायत दर्ज
36 साल बाद कश्मीरी पंडितों की हत्यारोपियों पर शिकंजा! 9 जगहों पर छापेमारी
36 साल बाद कश्मीरी पंडितों की हत्यारोपियों पर शिकंजा! 9 जगहों पर छापेमारी

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जेनरेशन' बयान पर दी सफाई
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जेनरेशन' बयान पर दी सफाई
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
अरुणाचल प्रदेश में LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- भारत के साथ सीमा पर हालात...
LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- 'भारत के साथ सब ठीक'
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
Embed widget