एक्सप्लोरर

NC नेता उमर अब्दुल्ला ने दूसरे फेज में श्रीनगर में कम वोटिंग पर जताई चिंता, केंद्र को घेरा

Omar Abdullah News: नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने कहा कि ईमानदारी से कहूं तो, मैं अधिक मतदान की उम्मीद कर रहा था लेकिन ऐसा नहीं हुआ. मुझे लगता है कि इसके लिए केंद्र भी जिम्मेदार है.

Jammu Kashmir Assembly Elections 2024: नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने गुरुवार (26 सिंतबर) ने श्रीनगर में दूसरे फेज के मतदान में कम वोटिंग को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के दूसरे फेज की वोटिंग के दौरान श्रीनगर जिले में कम मतदान शायद केंद्र शासित प्रदेश में सामान्य स्थिति दिखाने की कोशिश कर रहे केंद्र के प्रति लोगों की प्रतिक्रिया थी.

नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला की ये टिप्पणी बुधवार (25 सितंबर) को हुए दूसरे चरण के मतदान के बाद आई, जिसमें 56 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ, जबकि 18 सितंबर को हुए पहले चरण में अनुमानित 61.38 फीसदी वोटिंग हुई थी.

कम मतदान के लिए केंद्र भी जिम्मेदार- उमर अब्दुल्ला

उमर अब्दुल्ला ने कहा, ''ईमानदारी से कहूं तो, मैं अधिक मतदान की उम्मीद कर रहा था क्योंकि कोई बहिष्कार का आह्वान नहीं था. मतदाताओं को कोई धमकी या भय नहीं था. मुझे लगता है कि इसके लिए केंद्र भी जिम्मेदार है. उन्होंने उच्च मतदान प्रतिशत को सामान्य स्थिति के संकेत के रूप में ऐसे पेश करने की कोशिश की मानो लोगों ने अनुच्छेद 370 के रद्द करने को स्वीकार कर लिया हो.

'विदेशी राजनयिकों को आमंत्रित करके केंद्र ने की गलती'

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक उरी सीमा पर मीडिया से बातचीत में NC नेता ने कहा, ''शायद यह श्रीनगर की प्रतिक्रिया थी क्योंकि श्रीनगर के लोग गलत संकेत नहीं भेजना चाहते हैं. केंद्र ने कश्मीर में मतदान का निरीक्षण करने के लिए विदेशी राजनयिकों को आमंत्रित करके एक और गलती की. शायद वे श्रीनगर में अधिक मतदान को बड़े बदलाव के संकेत के रूप में प्रदर्शित करना चाहते थे.

उन्होंने आगे कहा, ''श्रीनगर के लोग नहीं चाहते थे कि उनका इस तरह इस्तेमाल किया जाए, इसलिए उन्होंने कम संख्या में वोट किया. हालांकि, मैं उन लोगों का आभारी हूं जो वोट देने आए, चाहे उन्होंने किसी को भी वोट दिया हो''. अमेरिका, नॉर्वे और सिंगापुर सहित 16 देशों के राजनयिकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनावों का अवलोकन किया था.

उमर अब्दुल्ला अब 1 अक्टूबर को तीसरे चरण के मतदान वाले क्षेत्रों में पार्टी उम्मीदवारों के लिए प्रचार कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि बारामूला, बांदीपोरा और कुपवाड़ा ने पिछले चुनावों में उत्साहपूर्वक मतदान में भाग लिया. मुझे उम्मीद है कि वे इस बार भी ऐसा ही करेंगे. उन्होंने कहा, ''जहां भी एनसी ने उम्मीदवार नहीं उतारा है, वहां लोगों को कांग्रेस को वोट देना चाहिए.''

ये भी पढ़ें:

'PoK को भारत में विलय करना बीजेपी का संकल्प', कठुआ में बोले शिवराज सिंह चौहान

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिंधु जल समझौता: CM उमर अब्दुल्ला की दो टूक, 'हमारा खून...'
सिंधु जल समझौता: CM उमर अब्दुल्ला की दो टूक, 'हमारा खून...'
शहीदों को नमन: कठुआ में निकली पदयात्रा, देशभक्ति के रंग में दिखे अधिकारी और नागरिक
शहीदों को नमन: कठुआ में निकली पदयात्रा, देशभक्ति के रंग में दिखे अधिकारी और नागरिक
Shri Budha Amarnath Yatra 2026: 17 अगस्त से शुरू हो रही श्री बुद्ध अमरनाथ यात्रा, अधिकारियों ने की तैयारियों की समीक्षा
17 अगस्त से शुरू हो रही श्री बुद्ध अमरनाथ यात्रा, अधिकारियों ने की तैयारियों की समीक्षा
3 मौत-18 नागरिक घायल..., 35 साल बाद पकड़ा गया जम्मू रेलवे स्टेशन धमाके का आतंकी
3 मौत-18 नागरिक घायल..., 35 साल बाद पकड़ा गया जम्मू रेलवे स्टेशन धमाके का आतंकी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
Embed widget