एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर में DPAP को बड़ा झटका! गुलाम नबी आजाद के प्रचार से हटते ही 4 प्रत्याशियों ने वापस लिया नामांकन

Jammu Kashmir Assembly Elections 2024: जम्मू-कश्मीर में तीन चऱणों में होने वाले चुनाव में पहले चरण के चुनाव से डीपीएपी के कुछ नेताओं ने अपना नामांकन वापस लेने का फैसला किया है.

Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा के कुछ दिन बाद गुलाम नबी आजाद (Ghulam Nabi Azad) ने ऐलान किया कि वह स्वास्थ्य कारणों से चुनाव प्रचार में हिस्सा नहीं लेंगे. उन्होंने यह भी कहा था कि जो कि नामांकन वापस लेना चाहते वे ले सकते हैं. इसके बाद उनकी पार्टी डीपीएपी के चार प्रत्याशियों ने नामांकन से अपना नाम वापस ले लिया. 

गुलाम नबी आजाद ने कहा था कि वह चुनाव प्रचार नहीं करेंगे. ऐसे में अगर किसी प्रत्याशी को लगता है कि मेरी गैरमौजूदगी से उनका चुनावी संभावना प्रभावित होगी तो वे नामांकन वापस ले सकते हैं या वे चाहें तो चुनाव लड़ सकते हैं. उधर, मंगलवार को प्रत्याशियों ने नामांकन भी दाखिल किया. हालांकि शुक्रवार को इनमें से चार ने नाम वापस ले लिया.

आजाद ने उतारे थे 13 प्रत्याशी
जिन चार सीटों से नाम वापस लिए गए हैं वे जम्मू के चेनाब रीजन से हैं जिनमें किश्तवाड़, डोडा और रामबन जिला शामिल है. जम्मू-कश्मीर में पहले चऱण में 24  सीटों पर मतदान कराया जाएगा. इनमें से आजाद गुलाम नबी आजाद ने 13 सीटों पर प्रत्याशी उतारा था. उन्होंने कश्मीर डिविजन के लिए सात और चेनाब रीजन के लिए छह प्रत्याशियों का ऐलान किया था. 

आजाद के गृह क्षेत्र में अब पार्टी से कोई प्रत्याशी नहीं
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक भदरवाह सीट से मोहम्मद असलम गोनी, इंदरवाल से फातिमा बेगम, बनिहाल से आसिफ अहमद खांडे और रामबन से गिरधारी लाल भाउ ने नामांकन वापस लिया है. ऐसे में अब भदरवाह से भी डीपीएपी का कोई प्रत्याशी मैदान में नहीं है जो कि गुलाम नबी आजाद का गृह क्षेत्र है.

प्रत्याशियों में से एक अहमद खांडे ने कहा कि आजाद साहब स्टार कैम्पेनर हैं और वह बीमारी के कारण चुनाव प्रचार नहीं कर सकते तो हमने नामांकन वापस लेने का फैसला कर लिया.  हमारा चुनाव क्षेत्र पहाड़ी इलाके में है तो वहां आजाद साहब चुनाव प्रचार नहीं कर सकते.

ये भी पढ़ें- विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस प्रशासन सतर्क, ADGP ने जम्मू में की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू-कश्मीर: सेब बागानों को नुकसान, भारी बारिश का अलर्ट
जम्मू-कश्मीर: सेब बागानों को नुकसान, भारी बारिश का अलर्ट
सिंधु जल समझौता: CM उमर अब्दुल्ला की दो टूक, 'हमारा खून...'
सिंधु जल समझौता: CM उमर अब्दुल्ला की दो टूक, 'हमारा खून...'
शहीदों को नमन: कठुआ में निकली पदयात्रा, देशभक्ति के रंग में दिखे अधिकारी और नागरिक
शहीदों को नमन: कठुआ में निकली पदयात्रा, देशभक्ति के रंग में दिखे अधिकारी और नागरिक
Shri Budha Amarnath Yatra 2026: 17 अगस्त से शुरू हो रही श्री बुद्ध अमरनाथ यात्रा, अधिकारियों ने की तैयारियों की समीक्षा
17 अगस्त से शुरू हो रही श्री बुद्ध अमरनाथ यात्रा, अधिकारियों ने की तैयारियों की समीक्षा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget