एक्सप्लोरर

Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर में छुट्टियों के दिन स्कूल-कॉलेज पिकनिक पर रोक, सकीना इटू बोलीं- 'छात्रों की...'

Sakina Itoo: जम्मू कश्मीर सरकार में शिक्षा मंत्री सकीना इटू ने कहा कि स्कूल और कॉलेज जाने वाले छात्रों को सुरक्षित माहौल मुहैया कराना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी और पहली प्राथमिकता है.

Sakina Itoo News: जम्मू कश्मीर सरकार मंत्री सकीना इटू ने मंगलवार को नागरिक सचिवालय में स्कूल और कॉलेज जाने वाले छात्रों की सुरक्षा और मौजूदा यातायात नियमों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की. बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे कॉलेज और स्कूल जाने वाले छात्रों की सुरक्षा हमारी सरकार की पहली प्राथमिकता है. उन्होंने अफसरों से शनिवार, रविवार और अन्य छुट्टियों के दिनों में स्कूलों और कॉलेजों द्वारा आयोजित पिकनिकों पर पूरी तरह से रोक लगाने के आदेश दिए. 

मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिले के उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों और हाई स्कूलों को संबंधित मुख्य शिक्षा अधिकारी से पूर्व अनुमति लेनी चाहिए, जो प्राप्त आवेदनों के अनुसार उचित सूची बनाएंगे और तदनुसार अनुमति प्रदान करेंगे. 

पिकनिक पर जाने से पहले लें इजाजत- शिक्षा मंत्री

मिडिल स्कूलों और उसके नीचे के स्कूलों को संबंधित जेडईओ से अनुमति लेनी चाहिए, जो सीईओ को सूचित करेंगे ताकि स्कूलों को परेशानी मुक्त तरीके से पिकनिक की अनुमति दी जा सके. उन्होंने कहा कि जिलों से बाहर पिकनिक के लिए जाने का इरादा रखने वालों स्कूलों को संबंधित स्कूल शिक्षा निदेशक से पूर्व अनुमति लेनी होगी. 

सकीना इटू ने आगे कहा, "स्कूल और कॉलेज जाने वाले छात्रों के लिए सुरक्षित माहौल बनाना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है." 

'हेलमेट नहीं तो ईंधन नहीं' पर सख्ती से करें अमल 

मंत्री सकीना इटू ने कहा कि 'हेलमेट नहीं तो ईंधन नहीं' नियम पर सख्ती से अधिकारी अमल करें. जमीनी स्तर पर इसे प्रभावी बनाने के लिए संयुक्त जांच दल गठित करने को कहा. उन्होंने स्कूली बच्चों को ले जाने वाली निजी बसों सहित सभी स्कूल बसों में सीसीटीवी लगाने के सख्त निर्देश दिए. 

इसके अलावा, उन्होंने यातायात कानूनों के सख्त क्रियान्वयन, सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी कार्यान्वयन सहित स्कूलों, परिवहन और पुलिस विभागों के बीच बेहतर तालमेल पर भी जोर दिया. 

हंदवाड़ा बस दुर्घटना की होगी जांच

शिक्षा मंत्री सकीना ने हंदवाड़ा कॉलेज बस दुर्घटना के संबंध में एसीएस शिक्षा को गहन विभागीय जांच करने का भी निर्देश दिया. उन्होंने निदेशक कॉलेजों को सभी कॉलेज बस चालकों का नए सिरे से ड्राइविंग टेस्ट लेने को कहा. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AIP 5 अगस्त को मनाएगी 'काला दिवस', नई दिल्ली और श्रीनगर मे होंगे कार्यक्रम
AIP 5 अगस्त को मनाएगी 'काला दिवस', नई दिल्ली और श्रीनगर मे होंगे कार्यक्रम
जम्मू-कश्मीर का राज्य दर्जा बहाल करने की मांग, 5 अगस्त को प्रदर्शन की रणनीति
जम्मू-कश्मीर का राज्य दर्जा बहाल करने की मांग, 5 अगस्त को प्रदर्शन की रणनीति
शोपियां में फ्लैश फ्लड का कहर, रेस्क्यू में जुटी SDRF
शोपियां में फ्लैश फ्लड का कहर, रेस्क्यू में जुटी SDRF
सज्जाद लोन को त्रेहगाम में चुनौती? बिलाल ने दिए एंट्री के संकेत
सज्जाद लोन को त्रेहगाम में चुनौती? बिलाल ने दिए एंट्री के संकेत

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
'मदरसों में राष्ट्रवाद की जरूरत', इस मौलाना ने कर दी देशभर में UCC लागू करने की मांग
'मदरसों में राष्ट्रवाद की जरूरत', इस मौलाना ने कर दी देशभर में UCC लागू करने की मांग
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
गंभीर-कोहली बहस पर पूर्व अंपायर अनिल चौधरी का बड़ा बयान- 'जरूरी है, वरना...'
गंभीर-कोहली बहस पर पूर्व अंपायर अनिल चौधरी का बड़ा बयान- 'जरूरी है, वरना...'
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
'दीपके वहां आंदोलन कर रहा है और आप लोग...', अपने पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
'दीपके से कुछ सीखें', शिवसेना UBT के पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
Embed widget