एक्सप्लोरर

Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा ने की राजनाथ सिंह से मुलाकात, अमरनाथ यात्रा के लिए मांगी मदद

Amarnath Yatra: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की है. उन्होंने आगामी अमरनाथ यात्रा के लिए सड़क के बुनियादी ढांचे पर उनसे चर्चा की है. 

Jammu and Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोमवार को यहां केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की और आगामी अमरनाथ यात्रा के लिए सड़क के बुनियादी ढांचे पर चर्चा की. सिन्हा ने रक्षा मंत्री से सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की सहायता के लिए अनुरोध किया ताकि उच्च ऊंचाई पर चुनौतीपूर्ण इलाके में कठिन हिस्सों को सुगम बनाया जा सके जिससे पवित्र गुफा तक ट्रैकिंग आसान हो सके.

जम्मू-कश्मीर एलजी कार्यालय ने किया ट्वीट

जम्मू-कश्मीर एलजी कार्यालय की ओर से एक ट्वीट में कहा गया है, माननीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से आज मुलाकात की और अमरनाथ यात्रा के लिए सड़क के बुनियादी ढांचे और उच्च ऊंचाई पर चुनौतीपूर्ण इलाकों में कठिन हिस्सों में बीआरओ सहायता पर चर्चा की, जो पवित्र गुफा के लिए ट्रैक को बहुत आसान बना देगा. पता चला है कि एलजी ने रक्षा मंत्री से रक्षा अनुसंधान विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा कम से कम दो स्थानों पर अस्थायी अस्पताल और पवित्र गुफा के मार्ग में ऑक्सीजन बूथ स्थापित करने का भी अनुरोध किया है.

The Kashmir Files: फारुख अब्दुल्ला ने बोला फिल्म कश्मीर फाइल्स पर हमला, कहा- इस फिल्म ने हमारे जवानों में नफरत पैदा की

ब्लूप्रिंट की देंगे प्रस्तुति

सिन्हा मंगलवार को नार्थ ब्लॉक में अमरनाथ यात्रा की तैयारियों को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में होने वाली उच्च स्तरीय बैठक में भी हिस्सा लेंगे. उनके साथ जम्मू-कश्मीर प्रशासन के अधिकारी और पुलिस प्रमुख दिलबाग सिंह बैठक में भाग लेंगे. जिसमें वे 45 दिनों तक चलने वाली इस यात्रा के लिए तैयार एक ब्लूप्रिंट की प्रस्तुति देंगे. यह वार्षिक तीर्थयात्रा दो साल के अंतराल के बाद 30 जून से शुरू हो रही है और इस साल भक्तों की भारी भागीदारी की उम्मीद है.

बनाया जायेगा फुल-प्रुफ सुरक्षा तंत्र

जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने कुंभ मेले की तर्ज पर टेंट टाउनशिप की स्थापना जैसी कई नई पहलों के साथ इस वार्षिक तीर्थयात्रा की बड़े पैमाने पर योजना बनाई है. इसके लिए पुलिस, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल और भारतीय सेना की मदद से जम्मू-कश्मीर में एक बड़ा और फुल-प्रुफ सुरक्षा तंत्र बनाया जाएगा.

ये भी पढ़ें-

Jammu Kashmir News: जम्मू कश्मीर के सांजी छत हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर सेवाएं बंद, तेज हवा और कम दृश्यता के चलते फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू-कश्मीर: सेब बागानों को नुकसान, भारी बारिश का अलर्ट
जम्मू-कश्मीर: सेब बागानों को नुकसान, भारी बारिश का अलर्ट
सिंधु जल समझौता: CM उमर अब्दुल्ला की दो टूक, 'हमारा खून...'
सिंधु जल समझौता: CM उमर अब्दुल्ला की दो टूक, 'हमारा खून...'
शहीदों को नमन: कठुआ में निकली पदयात्रा, देशभक्ति के रंग में दिखे अधिकारी और नागरिक
शहीदों को नमन: कठुआ में निकली पदयात्रा, देशभक्ति के रंग में दिखे अधिकारी और नागरिक
Shri Budha Amarnath Yatra 2026: 17 अगस्त से शुरू हो रही श्री बुद्ध अमरनाथ यात्रा, अधिकारियों ने की तैयारियों की समीक्षा
17 अगस्त से शुरू हो रही श्री बुद्ध अमरनाथ यात्रा, अधिकारियों ने की तैयारियों की समीक्षा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget