एक्सप्लोरर

Agniveer Recruitment Rally: जम्मू कश्मीर में अग्निवीर की भर्ती शुरू, जोरावर स्टेडियम में पहुंची युवाओं की भीड़

Jammu and Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के युवाओं के लिए सेना में भर्ती होने के लिए अग्निवीर की भर्ती शुक्रवार को शुरू हो गई. इस भर्ती के लिए सुंजवा के जोरावर स्टेडियम में पहले दिन युवाओं की भीड़ रही.

Jammu Kashmir Army Agnipath Recruitment Rally: जम्मू-कश्मीर के युवाओं के लिए शुक्रवार से सेना की अग्निवीर भर्ती रैली शुरू हो गई. इस भर्ती के लिए सैकड़ों युवा सुंजवा के जोरावर स्टेडियम में पहुंचे, जिनमें से सबसे अधिक उम्मीदवार जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले से हैं. इस भर्ती को लेकर अधिकारियों ने बताया कि सेना भर्ती कार्यालय जम्मू द्वारा सुंजवा के जोरावर स्टेडियम में आयोजित की जा रही रैली भर्ती 22 अक्टूबर तक चलेगी. इस भर्ती में शामिल होने पहुंचे एक युवा ने कहा कि मैं सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करना चाहता हूं, भले ही वह केवल एक साल के लिए ही क्यों न हो.

इसके अलावा इस भर्ती में शामिल होने आए दूसरे युवा ने कहा कि मेरा भाई पिछले साल फरवरी में यहां इसी तरह की रैली में शामिल हुआ था, लेकिन सरकार द्वारा अग्निवीर योजना की घोषणा के बाद भर्ती रद्द होने के कारण उसका चयन नहीं हो सका. मुझे उम्मीद है कि मैं चार साल बाद सेना छोड़ने के बजाय सेना में अपनी सेवा जारी रखूंगा. अग्निवीर भर्ती रैली शुरू होने से पहले ही अधिकतर युवा रैली निर्धारित समय से बहुत पहले कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए. 

इस भर्ती को लेकर जम्मू स्थित पीआरओ लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने कहा कि रैली जम्मू प्रांत के 10 जिलों के युवाओं के लिए आयोजित की जा रही है. जिसमें सांबा, कठुआ, जम्मू, उधमपुर, राजौरी, पुंछ, रियासी, रामबन, डोडा और किश्तवाड़ जिला शामिल है. लेफ्टिनेंट कर्नल आनंद ने कहा कि नागरिक प्रशासन ने इस रैली के सुचारू और सुव्यवस्थित संचालन की सुविधा के लिए हर संभव समर्थन दिया है. सभी उम्मीदवारों को अधिसूचना के अनुसार सभी प्रमाण पत्र ले जाने की सलाह दी है. उम्मीदवारों से पुलिस और सरपंच से प्राप्त चरित्र प्रमाण पत्र को सत्यापित कर अपनी तस्वीरों के साथ ले जाने को कहा. अगर कोई उम्मीदवार ऐसा नहीं कर सकता है तो उसकी उम्मीदवारी खारिज कर दी जाएगी.

Jammu Kashmir: बारामूला में बोले गृह मंत्री अमित शाह - अब टेरेरिज्म नहीं टूरिज्म का हॉटस्पॉट है कश्मीर, यहां पढ़ें संबोधन की 10 बड़ी बातें

गृह मंत्री के दौरे की वजह से महबूबा मुफ्ती नजरबंद! पूर्व सीएम के दावे पर श्रीनगर पुलिस ने दिया ये जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैष्णो देवी श्राइन विवाद पर कोर्ट ने मांगी रिपोर्ट, सबूत बचाने के भी आदेश
वैष्णो देवी श्राइन विवाद पर कोर्ट ने मांगी रिपोर्ट, सबूत बचाने के भी आदेश
महबूबा के बचाव में उतरे CM उमर, कहा- गलती से उल्टा पकड़ा झंडा
महबूबा मुफ्ती के बचाव में उतरे CM उमर, कहा- गलती से उल्टा पकड़ा झंडा
370 हटने के 7 साल पूरे, वाल्मीकि समाज बोला- 'आज दिवाली जैसा दिन'
370 हटने के 7 साल पूरे, वाल्मीकि समाज बोला- 'आज दिवाली जैसा दिन'
श्रीनगर में PDP का विरोध मार्च, इल्तिजा मुफ्ती ने भरी हुंकार
श्रीनगर में PDP का विरोध मार्च, इल्तिजा मुफ्ती ने भरी हुंकार

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget