एक्सप्लोरर

फारूक अब्दुल्ला की देश के लोगों से बड़ी अपील, कहा- 'यहां भोलेनाथ हैं, आप...'

Farooq Abdullah On Amarnath Yatra: फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि हमें पूरा अफसोस है जो हुआ, लेकिन हमने नहीं किया. मैं पूरे वतन के लोगों से कहना चाहता हूं कि आप (पर्यटक) वापस आइए.

Farooq Abdullah On Amarnath Yatra: जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के नेता फारूक अब्दुल्ला ने पर्यटकों से वादी घूमने की अपील की है. उन्होंने पहलगाम में गोल्फ खेलने के बाद अमरनाथ यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि यहां भोलेनाथ आपका इंतजार कर रहे हैं.

साथ ही अब्दुल्ला ने कहा, ''टूरिज्म पर ही हमें निर्भर नहीं रहना चाहिए, इस रियासत को आगे अगर चलना है तो हमें उस इंडस्ट्री के तरफ चलना चाहिए जो हमें सस्टेन कर सके. टूरिज्म में मुसीबत ये है कि अगर एक गोली कहीं चल जाए तो लोग भागते हैं. मैंने करगिल में देखा, लोग भाग गए. हमारी सरकार थी. लोगों ने सामान गिरवी रखकर, बैंक लोन लेकर अपने होटलों को ठीक किया, टैक्सी वालों ने टैक्सी खरीदे...हर एक ने अपने आप को आगे बढ़ाने के लिए कदम उठाए.''

उन्होंने न्यूज़ एजेंसी एएनआई से कहा, ''इस साल ये उम्मीद थी की करोड़ों में लोग आएंगे और हमारे पास उन लोगों को रखने के लिए जगह नहीं है. उन दरिंदों को ये दिखा नहीं, जिन्होंने ये कत्ल किया. उन्हें दिखा नहीं कि इन मासूमों का क्या होगा? इनके पास अल्लाह के सिवा कुछ नहीं है, ये खूबसूरती (वादी) ही उन्हें मिली है, इसी से वो रोजी रोटी कमाते हैं.''

ज्यादा से ज्यादा लोग आइए- फारूक अब्दुल्ला

फारूक अब्दुल्ला ने पहलगाम हमले का जिक्र करते हुए कहा, ''हमें पूरा अफसोस है जो हुआ, लेकिन हमने नहीं किया. मैं पूरे वतन के लोगों से कहना चाहता हूं कि आप वापस आइए, हम आपका इंतजार कर रहे हैं. हम ही नहीं, यहां भोलेनाथ भी आपका इंतजार कर रहे हैं. अमरनाथ की यात्रा होने वाली है, ज्यादा से ज्यादा आइए, हर तरफ से आइए, अपने घर जाएंगे तो बताएंगे कि आपने कितनी खूबसूरती देखी है और किस तरह लोग यहां इंतजार कर रहे हैं.'' 

उन्होंने सरकार की तरफ से पाकिस्तान को एक्सपोज करने के लिए भेजे गए प्रतिनिधिमंडल पर कहा, ''प्रधानमंत्री ने जो प्रतिनिधिमंडल भेजे हैं, अल्लाह करे कि ये वो मैसेज भी ले जाएं कि हमलोग अमन चाहते हैं. हम लड़ाई नहीं चाहते हैं. मगर अल्लाह के वास्ते बेगुनाहों को मारना बंद करो.'' 

जीवन प्रकाश एबीपी लाइव में बतौर इनपुट लीड काम कर रहे हैं. वो करीब 8 सालों से एबीपी में कार्यरत है. ब्रेकिंग न्यूज के साथ चुनाव और राजनीतिक मुद्दों पर खास ध्यान रखते हैं. पत्रकारिता जगत में करीब 10 सालों का अनुभव है. माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन में 2015 में मास्टर की डिग्री ली. पत्रकारिता में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव को समझने की कोशिश कर रहे हैं. फैक्ट चेक और सोशल मीडिया को लेकर कई वर्कशॉप किए हैं. संपर्क के लिए मेल आईडी- jeevanp@abpnetwork.com.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल पर CM अब्दुल्ला का केंद्र पर निशाना, 'सरकार को कोई परवाह नहीं'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल पर CM अब्दुल्ला का केंद्र पर निशाना, 'सरकार को कोई परवाह नहीं'
अमरनाथ यात्रा 2026: छड़ी-मुबारक का पूरा शेड्यूल जारी, 28 अगस्त को गुफा में होंगे पवित्र दर्शन
अमरनाथ यात्रा 2026: छड़ी-मुबारक का पूरा शेड्यूल जारी, 28 अगस्त को गुफा में होंगे पवित्र दर्शन
Kulgam News: अमरनाथ यात्रा के कैमरों ने सुलझाई बच्ची की मौत की गुत्थी, UP से हिट-एंड-रन का आरोपी अरेस्ट
अमरनाथ यात्रा के कैमरों ने सुलझाई बच्ची की मौत की गुत्थी, UP से हिट-एंड-रन का आरोपी अरेस्ट
जम्मू-कश्मीर स्टेटहुड के लिए अब BJP भी कश्मीर घाटी में करेगी आंदोलन, 20 जुलाई को ही भरेगी हुंकार
जम्मू-कश्मीर स्टेटहुड के लिए अब BJP भी कश्मीर घाटी में करेगी आंदोलन, 20 जुलाई को ही भरेगी हुंकार

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget