एक्सप्लोरर

PDP से गठबंधन पर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान, 'कौन जानता है...', अनुच्छेद 370 पर क्या बोले?

Farooq Abdullah News: बारामूला सीट से निर्दलीय सांसद इंजीनियर रशीद से विधानसभा चुनाव के बाद समर्थन के सवाल पर फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि वो शर्तें लगा रहे हैं. उनका ईरादा गठबंधन को कमजोर करना है.

Farooq Abdullah News: जम्मू-कश्मीर में तीसरे और आखिरी चरण के लिए वोटिंग जारी है. इस बीच बड़ा सवाल है कि आखिर केंद्र शासित प्रदेश में किसकी सरकार बनेगी. अनुच्छेद 370 को हटाए जाने के बाद पहली बार हो रहे चुनाव में यहां मुख्यतौर पर कांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रेंस गठबंधन, बीजेपी और पीडीपी के बीच मुकाबला है. इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने दावा किया है कि कांग्रेस-एनसी गठबंधन की सरकार बनेगी. 

उन्होंने त्रिशंकु विधानसभा होने की स्थिति में निर्दलीयों और पीडीपी से मदद लेकर सरकार बनाने को लेकर किए गए सवाल पर कहा कि यह अनुमान लगाना आसान है, लेकिन हम नहीं जानते कि यह त्रिशंकु विधानसभा होगी या नहीं.

'बीजेपी के साथ नहीं जाएंगे'

सिर्फ पीडीपी से चुनाव बाद गठबंधन के सवाल पर इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि कौन जानता है? देखते हैं. राजनीति में कुछ भी खारिज नहीं किया जाता है, सिवाय इसके कि हम बीजेपी के साथ नहीं जा रहे हैं.

निर्दलीयों से समर्थन लेने पर उन्होंने कहा कि कोई परवाह नहीं है, अगर उनके पास हमारे जैसे ही सिद्धांत हैं, तो मुझे यकीन है कि कांग्रेस और हम उन्हें समर्थन से नहीं रोकेंगे. हम एक मजबूत सरकार चाहते हैं.

इंजीनियर रशीद पर फारूक अब्दुल्ला ने साफ किया रुख

उन्होंने इंजीनियर रशीद से समर्थन के सवाल पर कहा कि देखिए, वो शर्तें लगा रहे हैं. उनका ईरादा गठबंधन को कमजोर करना है. साथ ही उन्होंने कहा कि हम समझते हैं कि कांग्रेस के लिए यह कहना आसान नहीं है कि हम अनुच्छेद 370 का समर्थन करेंगे, लेकिन इसे नहीं भूलना चाहिए कि राहुल गांधी संसद में पहले व्यक्ति थे जिन्होंने अनुच्छेद 370 का बचाव किया.

बता दें कि इंजीनियर रशीद ने जेल में रहते हुए बारामूला सीट से लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज की है. उन्होंने फारूक अब्दुल्ला के बेटे उमर अब्दुल्ला को हरा दिया था.

'हिटलर के बाद दुनिया का सबसे बड़ा आतंकवादी बेंजामिन नेतन्याहू', महबूबा मुफ्ती का निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उमर अब्दुल्ला सरकार के 2 साल, BJP ने मांगा रिपोर्ट कार्ड, अधूरे वादों पर घेरा
उमर अब्दुल्ला सरकार के 2 साल, BJP ने मांगा रिपोर्ट कार्ड, अधूरे वादों पर घेरा
IAS अधिकारी के वीडियो पर फारूक अब्दुल्ला बोले, 'अगर मैं पद पर होता तो...'
IAS अधिकारी के वीडियो पर फारूक अब्दुल्ला बोले, 'अगर मैं पद पर होता तो...'
श्रीनगर: IAS की बदसलूकी पर भड़की PDP, JKAS ने किया 'पेन-डाउन' हड़ताल का आह्वान
श्रीनगर: महिला अधिकारी से दुर्व्यवहार पर J&K में हड़ताल, भड़की PDP
JKAS महिला अधिकारी के समर्थन में CM उमर अब्दुल्ला, बोले- '...लेकिन IAS पर हमारा नियंत्रण नहीं'
JKAS महिला अधिकारी के समर्थन में CM उमर अब्दुल्ला, बोले- '...लेकिन IAS पर हमारा नियंत्रण नहीं'

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget