एक्सप्लोरर

औरंगजेब विवाद पर फारूक अब्दुल्ला बोले, 'वो मुगलों के इतिहास को खत्म करना चाहते हैं लेकिन...'

Farooq Abdullah on Aurangzeb Row: औरंगजेब विवाद को लेकर देशभर के नेताओं की मिली जुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. अब नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने इसे लेकर विरोधियों को घेरा है.

Farooq Abdullah On Aurangzeb Remarks Row: मुगल बादशाह औरंगजेब को लेकर शुरू हुई सियासत खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. इस विवाद में अब जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम और नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला भी कूद पड़े हैं. उन्होंने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि ये मुगलों के इतिहास को मिटाना चाहते हैं.

नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने औरंगजेब विवाद और मुजफ्फरनगर का नाम बदलने के सवाल पर मीडिया से बातचीत में कहा, ''इतिहास नहीं बदला जा सकता. वे मुगलों के इतिहास को खत्म करना चाहते हैं, लेकिन वे सफल नहीं होंगे.''

अबू आजमी ने की थी औरंगजेब की तारीफ वाली टिप्पणी

समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने मुगल सम्राट औरंगजेब की प्रशंसा करने वाली टिप्पणी की थी. जिसके बाद सियासी बवाल खड़ा हो गया. औरंगजेब की प्रशंसा करने वाली टिप्पणी की वजह से उन्हें महाराष्ट्र विधानसभा से 26 मार्च को समाप्त होने वाले बजट सत्र की शेष अवधि के लिये निलंबित कर दिया गया. अबू आजमी मुंबई के मानखुर्द शिवाजी नगर निर्वाचन क्षेत्र से विधायक हैं.

अबू आजमी ने पेश की सफाई

महाराष्ट्र में सत्ता पक्ष के सदस्यों का कहना है कि औरंगजेब की तारीफ में बयान देना मराठा राजा छत्रपति शिवाजी महाराज और उनके बेटे छत्रपति संभाजी महाराज का अपमान है. बीजेपी समेत कई पार्टियों के नेता अबू आजमी को घेर रहे हैं. इस बीच अबू आजमी के बयान का फारूक अब्दुल्ला ने एक तरह से समर्थन किया है. वहीं, अबू आजमी ने विवाद बढ़ने के बाद में अपने बयान को लेकर सफाई दी. 

अबू आजमी ने मंगलवार (4 मार्च) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में कहा कि उनके बयानों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है. उन्होंने कहा, ''मैंने औरंगजेब के बारे में जो कुछ भी कहा है, उसका जिक्र इतिहासकारों और लेखकों ने किया है. मैंने शिवाजी महाराज, संभाजी महाराज या किसी भी राष्ट्रीय हस्ती के खिलाफ कोई अपमानजनक टिप्पणी नहीं की है. फिर भी, अगर मेरी टिप्पणी से किसी को ठेस पहुंची है, तो मैं अपने बयान और टिप्पणियां वापस लेता हूं.''

ये भी पढ़ें: 'हमें खैरात में कुछ नहीं चाहिए. हम इज्जत से...', धारा 370 पर विधानसभा में बोले CPIM विधायक यूसुफ तारिगामी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू: बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा शुरू, कड़ी सुरक्षा में पहला जत्था रवाना
जम्मू: बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा शुरू, कड़ी सुरक्षा में पहला जत्था रवाना
जम्मू-कश्मीर: LG मनोज सिन्हा बोले- 'कश्मीरी पंडितों ने हमेशा से ही...'
जम्मू-कश्मीर: LG मनोज सिन्हा बोले- 'कश्मीरी पंडितों ने हमेशा से ही...'
उमर अब्दुल्ला के भाषण पर सुनील शर्मा का निशाना, बताया 'भ्रमित' करने वाला
उमर अब्दुल्ला के भाषण पर सुनील शर्मा का निशाना, बताया 'भ्रमित' करने वाला
स्वतंत्रता दिवस उमर अब्दुल्ला का बड़ा दावा, 'PoK के लोग जम्मू कश्मीर से...'
स्वतंत्रता दिवस उमर अब्दुल्ला का बड़ा दावा, 'PoK के लोग जम्मू कश्मीर से...'

वीडियोज

Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget