एक्सप्लोरर

क्या मुस्लिम स्टेट होने की वजह से लिया गया J&K के राज्य का दर्जा? फारूक अब्दुल्ला ने दिया ऐसा जवाब

Farooq Abdullah News: नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल किए जाने की मांग को लेकर फिर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने केंद्र को घेरते हुए सवाल खड़े किए हैं.

Farooq Abdullah On Jammu Kashmir Statehood: जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा बहाल किए जाने की मांग लगातार उठ रही है. नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला भी लगातार स्टेटहुड की मांग करते रहे हैं. इसी बीच उन्होंने एक बार फिर इसे लेकर अपनी बात रखी है. उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा है कि क्या हमलोग हिंदुस्तान के दुश्मन थे, स्टेटहुड लेने की क्या वजह थी?

अनंतनाग में मीडिया ने जब उनसे पूछा कि आपने कहा कि स्टेटहुड इसलिए लिया गया क्योंकि हम मुसलमान स्टेट थे, इस पर फारूक अब्दुल्ला ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ''स्टेटहुड लेने की क्या वजह थी? क्या हमलोग हिंदुस्तान के दुश्मन हैं? हमने मुल्क के साथ हाथ जोड़ा, जबकि पाकिस्तान हमारे सामने खड़ा था.''

ज्यादा देरी हुई तो सुप्रीम कोर्ट जाएंगे- फारूक अब्दुल्ला

इससे पहले 21 जून को भी फारूक अब्दुल्ला ने कहा था कि अगर जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने में ज्यादा देरी हुई, तो उनकी पार्टी सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी. उन्होंने कहा था, ''हम जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा मिलने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अगर केंद्र सरकार लंबा समय लेगी, तो हमारे पास सुप्रीम कोर्ट जाने के अलावा कोई विकल्प नहीं होगा. उम्मीद है कि जब राज्य का दर्जा बहाल होगा तो हमें सभी अधिकार मिलेंगे.''

इजराइल-ईरान सीजफायर पर क्या बोले फारूक अब्दुल्ला?

इजराइल-ईरान के बीच सीजफायर को लेकर भी नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष ने कहा कि ये अच्छी बात है और इसके लिए अल्लाह का शुक्रिया करता हूं. उन्होंने सोमवार (23 जून) को भी इसे लेकर अपनी बात रखी थी. उन्होंने कहा था कि अरब देशों के तेल और गैस पर इजरायल और अमेरिका की नजर है और उनका अगला निशाना वही होंगे. 

उन्होंने कहा, ''आज वे सोचते हैं कि ईरान पर हमला हुआ है, लेकिन मैं आपके माध्यम से उन्हें चेतावनी देना चाहता हूं कि एक दिन इजराइल उन पर भी हमला करेगा, क्योंकि वे तेल और गैस जैसी उनकी संपत्ति चाहते हैं. इजराइल केवल एक मुखौटा है, अमेरिका उसके ठीक पीछे खड़ा है.'' पश्चिम एशिया में युद्ध के विकराल रूप लेने के असर के बारे में पूछे जाने पर जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे सभी देशों की आर्थिक स्थिति पर गंभीर असर पड़ेगा.

अजीत कुमार एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. करीब एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. अपने दृष्टिकोण के प्रति जागरूक और हमेशा कुछ नया सीखने की जिज्ञासा. राजनीति की खबरों में खास रुचि. तथ्यों पर सवाल उठाने, डेटा विश्लेषण और सोच-समझकर निर्णय लेने में सक्षम. खाली वक्त में किताबें पढ़ने और संगीत से जुड़ाव.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू: कश्मीरी पंडितों की जगती कॉलोनी बदहाल, करंट का खौफ
जम्मू: कश्मीरी पंडितों की जगती कॉलोनी बदहाल, करंट का खौफ
सर्जियो गोर के बयान पर महबूबा मुफ्ती बोलीं- CM से सहमत, JK का हल US नहीं करेगा
सर्जियो गोर के बयान पर महबूबा मुफ्ती बोलीं- CM से सहमत, JK का हल US नहीं करेगा
कश्मीर: सेब किसानों पर मौसम की मार, इल्तिजा मुफ्ती ने सरकार को घेरा
कश्मीर: सेब किसानों पर मौसम की मार, इल्तिजा मुफ्ती ने सरकार को घेरा
सर्जियो गोर का बयान: PAK में US राजनयिक तलब, CM बोले, 'अब यह...'
सर्जियो गोर का बयान: PAK में US राजनयिक तलब, CM बोले, 'अब यह...'

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget